backup og meta

कई गुणों से भरपूर है रोजमेरी हर्ब, जानें इसके 5 अद्भुत फायदे

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/09/2020

    कई गुणों से भरपूर है रोजमेरी हर्ब, जानें इसके 5 अद्भुत फायदे

    रोजमेरी एक प्रकार का हर्ब है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे गुलमेंहदी और केशवास जैसे नामों से भी जाना जाता है। रोजमेरी हर्ब में कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक हैं। इतना ही नहीं, इसका तेल कैंसर, सूजन और दर्द जैसी कई ​बीमारियों में उपचार के तौर पर काम आता है। ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। रोजमेरी के फायदे एक नहीं बल्कि हैं कई, जिनमें से कुछ मुख्य इस प्रकार हैं:

    हेल्थ के लिए रोजमेरी के फायदे क्या हैं?

    रोजमेरी के फायदे निम्नलिखित हैं। जैसे:

    1. एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी है 

    रोजमेरी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर है, जो रक्तचाप और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये फ्री रेडिकल्स के नुकसान से भी आपके शरीर को बचाती है। इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर रखने में रोजमेरी के फायदे हो सकते हैं।  

    2. पाचन क्रिया के लिए लाभदायक है 

    रोजमेरी के फायदे बेहतर डायजेशन के लिए हो सकते हैं। दरअसल रोजमेरी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। यहां तक कि जर्मनी सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने तो रोजमेरी को खट्टी डकार या हाजमे से जुड़ी बीमारियों के लिए औषधी के रूप में बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। लेकिन इस पर अभी भी कुछ अध्ययन की जा रही है। 

    3. दर्द को दूर करने में सहायक है रोजमेरी 

    रोजमेरी के तेल में दर्दनाशक गुण होते हैं और इस बात का कुछ शोध भी समर्थन करते हैं। दो हफ्तों तक चले स्ट्रोक के मरीजों पर चले एक अध्ययन में यह पाया गया कि कुछ मरीजों को जिन्हें कंधे में दर्द था, रोजमेरी के तेल से 20 मिनट तक मसाज देने से दर्द की तीव्रता 30 प्रतिशत कम हो गयी थी। इससे यह साबित हुआ कि रोजमेरी में कई दर्दनाशक गुण होते हैं। इसलिए मांसपेशियों के दर्द, जोड़ों के दर्द या सूजन जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है।  

    और पढ़ें : Asafoetida : हींग क्या है?

    4. तनाव को कम करती है

    रोजमेरी के तेल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपका तनाव कर आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि परीक्षा से पहले कुछ स्टूडेंट्स को रोजमेरी का तेल सुंघाया गया था, जिससे उनका पल्स रेट 9 प्रतिशत तक काम हो गया और उन्हें तनाव को काम करने में काफी मदद मिली। इसके अलावा कई और अध्ययनों में भी ये पाया गया है कि रोजमेरी कोर्टिसोल नामक हार्मोन को भी संतुलित करता है, जो कि तनाव का मुख्य कारण होता है।

    5. त्वचा के लिए प्रभावकारी है 

    रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। इसमें में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो चेहरे की त्वचा में मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने के साथ त्वचा की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं। इसके आलावा, रोजमेरी के एंटी-एजिंग के लिए भी प्रभावकारी है। ये चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। कई अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि रोजमेरी का तेल सूरज की हानिकारण UV किरणों से त्वचा की रक्षा भी करता है। 

    7. ओरल केयर है रोजमेरी

    दांतों के लिए रोजमेरी के फायदे बहुत हैं। दरअसल ओरल एक्सपर्ट्स एवं रिसर्च के अनुसार रोजमेरी का इस्तेमाल माउथवॉश की तरह किया जा सकता है। यह ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से ही यह दांतों या मसूड़ों में होने वाले इंफेक्शन से आपको बचाये रख सकता है। यही नहीं रोजमेरी के फायदे कैविटी की समस्या से भी निजात दिला सकता है।

    8. सर्दी-जुकाम और खांसी

    रोजमेरी के फायदे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी शारीरिक परेशानियों को दूर करने लिए भी जाना जाता है। सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से निजात दिलाने में रोजमेरी इसलिए सहायक माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यही दोनों (एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी) संक्रमण से बचाने में मददगार होता है। वहीं बंद नाक की समस्या को दूर करने के लिए रोजमेरी के फायदे जाने जाते हैं। रोजमेरी तेल एसेंशियल ऑयल की श्रेणी में आता है, नोज ब्लॉक की परेशानी को दूर करने में सक्षम माना जाता है।

    और पढ़ें : रूमेटाइड अर्थराइटिस के लिए डाइट प्लान: इसमें क्या खाएं और क्या न खाएं?

    9. बालों को मिलता है संपूर्ण पोषण

    एक नहीं बल्कि बालों की कई समस्यायों के समाधान के लिए रोजमेरी के फायदे हैं। इसलिए बाल झड़ने की समस्या हो या डैंड्रफ की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए रोजमेरी हेयर ऑयल का इस्तमाल करना चाहिए। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार झड़ते बालों की परेशानी को भी रोजमेरी ऑयल के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है।

    10. कैंसर के लक्षण होंगे दूर

    कैंसर रिसर्च यूके (Cancer Research UK) के अनुसार कैंसर के लक्षणों को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल कारगर होता है। रोजमेरी भी एसेंशियल ऑयल है और इसमें मौजूद रोजमेरिनिक एसिड कैंसर के लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकता है। इसलिए कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के रोकथाम में रोजमेरी के फायदे हो सकते हैं।

    11.  मानसिक विकास

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार रोजमेरी ऑयल मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। रोजमेरी ऑयल ब्रेन के लिए मेमोरी बूस्टर की तरह काम करता है। सभी एज ग्रुप के लोगों को रोजमेरी के फायदे मिल सकते हैं और याददाश्त अच्छी रह सकती है।

    एक नहीं बल्कि इग्यारह रोजमेरी के फायदे जो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों से रूप से करते हैं मदद। लेकिन रोजमेरी के फायदे के साथ-साथ इसके साइड इफेक्ट्स को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    और पढ़ें : पालक से शिमला मिर्च तक 8 हरी सब्जियों के फायदों के साथ जानें किन-किन बीमारियों से बचाती हैं ये

    रोजमेरी के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

    रोजमेरी से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे:

    इन ऊपर बताई गई परेशानियों के अलावा अन्य परेशानी भी हो सकती है।

    यहां रोजमेरी के कई फायदों में से कुछ मुख्य को दर्शाया गया है। इसका उपयोग आप कई बीमारी या विकारों के लिए कर सकते है। साधारणतः लोग रोजमेरी तेल का इस्तेमाल सूंघ कर करते हैं। लेकिन, याद रखें कि ये गुणधर्म में काफी असरदार होता है तो एक बार में कुछ बूंदो से ज्यादा प्रयोग न करें। इसके अलावा किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement