मौसम, आहार और दिन के समय में बदलाव हमारे शरीर में भी परिवर्तन ला सकते हैं। हमारा शरीर हर परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होता है और हमारी प्रकृति के हिसाब से व्यवहार करता है। आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर पांच तत्वों और तीन दोषों से बना है। यह तीन दोष हैं – वात, पित्त और कफ। हमारे शरीर में जब यह तीनों तत्व संतुलित रहते हैं , तो सब कुछ ठीक रहता है और हम स्वस्थ व अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन जब इन तीनों में से एक भी तत्व का संतुलन बिगड़ जाता है, तो हम बीमार महसूस करते हैं। आज हम जानेंगे वात दोष के बारे में। इसके साथ ही जानिए वात डायट प्लान और वात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।