इन ऊपर बताई गई वीगन डायट के साथ-साथ इनमें रॉ फूड भी शामिल किया जाता है, जिनका सेवन शाम 4 बजे तक करना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। उसके बाद रात के डिनर के दौरान प्लांट बेस्ड मील शामिल करना चाहिए।
और पढ़ें : वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये फूड, डायट में कर लें शामिल
एक्सपर्ट की राय
प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों के लिए अक्सर लोग नॉनवेज फूड को ज्यादा अच्छा मानते हैं, पर ऐसा नही है। कई ऐसे वेजिटेरियन फूड भी हैं, जिनमें नॉनवेज से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस बारे में डायटीशियन एंड फिटनेस एक्सपर्ट मनीषा चाेपड़ा का कहना है कि वीगन डायट में भी कई ऐसे फूड हैं, जिनमें मीट और चिकन के बराबर प्राेटीन और अन्य पोषक तत्व की मात्रा पाए जाते हैं, जैसे कि सोया, कच्चा केला और हरी पत्तेदार सब्जियां। सोया में विटामिन-बी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसी तरह कच्चे में फाइबर की उच्च मात्रा मिलती है। हरी सब्जियों में मीट से भी ज्यादा पोषक तत्व वेजिटेरियन लोग प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा और भी जरूरी पोषक तत्वों के लिए आप टोफू, नट्स एंड सीड़स का सेवन भी फायदेमंद होता है।
वीगन डायट के फायदे क्या हैं? (Benefits of Vegan diet)
वीगन डायट के कई फायदे हैं। जैसे:
1. वेट लॉस
वजन कम करने के लिए वीगन डायट लाभकारी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने, तो जो लोग वीगन डायट फॉलो नहीं करते उनकी तुलना में वीगन डायट फॉलो करने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कम होता है। रिसर्च के अनुसार कम कैलोरी वाले डायट फॉलो करने के मुकाबले वीगन डायट फॉलोवर्स का वजन तेजी से कम होता है। दरअसल इस डायट में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से बार-बार भूख लगने की परेशानी दूर होने के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।
2. डायबिटीज होता है कंट्रोल
अगर आपको टाइप-2 डायबिटीज (Type-2 Diabetes) का डर है या फिर आपका शुगर लेवल बढ़ा रहता है, तो आपके लिए वीगन डायट फायदेमंद है। स्टडीज के अनुसार इस डायट को फॉलो करने से ब्लड शुगर लेवल ( Blood Sugar Level) को बैलेंस रखा जा सकता है।
3. हेल्दी हार्ट हेल्थ
अगर आप किसी के दिल का ख्याल रखना चाहती हैं, तो फूलो की बजाये वीगन डायट से रखें। रिसर्च के अनुसार वीगन डायट से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने के साथ ही हार्ट प्रॉब्लम से भी दूर रहने में आपकी मदद करता है।
इन ऊपर बताये हेल्थ बेनिफिट्स के साथ-साथ वीगन डायट कैंसर (Cancer),
अर्थराइटिस (Arthritis), किडनी (Kidney) एवं
अल्जाइमर (Alzheimer’s) जैसी बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। वीगन डायट के फायदे के बाद समझते हैं वेजिटेरियन डायट क्या है? और उसके बाद समझेंगे वीगन और वेजिटेरियन डायट में अंतर क्या है?
वेजिटेरियन डायट (Vegetarian diet) क्या है?
फल एवं सब्जियों के साथ दूध दही जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट का सेवन वेजिटेरियन डायट कहलाता है। इस डायट प्लान में नॉन-वेजिटेरियन में शामिल मछली, मीट, क्रैब या कोई अन्य सी-फूड का सेवन नहीं करते हैं। वैसे कई वेजिटेरियन लोग होते हैं, जो अंडे का सेवन करते हैं। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप साग, हरी सब्जियों और फलों के अलावा अंडा पसंद करते हैं, तो आप खा सकते हैं।
वेजिटेरियन डायट प्लान में तकरीबन सभी शाकाहारी खाने-पीने की चीजों को शामिल किया जाता है। आपके बॉडी स्ट्रक्चर के अनुसार डायटीशियन आपको डायट प्लान करने की सलाह दे सकती हैं।
और पढ़ें : वेट लॉस से लेकर जॉइंट पेन तक, जानिए क्रैब वॉकिंग के फायदे