backup og meta

5 DIY लिप बाम (DIY lip balm) से सूखे-फटे होठों की प्रॉब्लम्स होगी दूर

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/01/2021

    5 DIY लिप बाम (DIY lip balm) से सूखे-फटे होठों की प्रॉब्लम्स होगी दूर

    आपको गुलाबी और कोमल होंठ चाहिए, तो इसके लिए आप मार्केट से ऐसे लिप बाम और लिप स्क्रब खरीद लाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी उसपर लिखें इंग्रीडेंट्स पर नजर मारी है जिनमें तमाम तरह के केमिकल्स होते हैं। लिप बाम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स को आप अनदेखा करते हैं क्योंकि आपको गुलाबी होंठ चाहिए। अगर आप केमिकल युक्त उत्पादों से थक चुके हैं। जो आपको कोमल और गुलाबी पाउट देने का वादा तो करते हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता है, तो सुपर इफेक्टिव DIY लिप बाम बनाने के लिए ट्राई करें। ये होममेड लिप बाम आपके लिप्स को मॉस्चराइज़्ड रखने के साथ ही उन्हें हील करने में भी मददगार साबित होंगे। “हैलो स्वास्थ्य‘ के इस आर्टिकल में जानते हैं कि घर पर लिप बाम बनाने का तरीका क्या है।

    5 होममेड लिप बाम

    गुलाबी होंठ के लिए बनाएं बीटरूट लिप बाम (DIY beetroot lip balm)

    लिप बाम बनाने का तरीका

    अगर आप काले होठों को पिंक कैसे बनाए? इसके बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि चुकंदर से बना लिप बाम आपके लिए परफेक्ट लिप बाम है। यह नेचुरली तरीके से गुलाबी होंठ पाने में आपकी हेल्प करेगा। इसके लिए आपको एक मीडियम साइज चुकंदर, कोकोनट ऑयल और स्टोर करने के लिए एक कंटेनर चाहिए। चुकंदर का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा नारियल का तेल मिला लें। इसके बाद इसे कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख दें। बीटरूट लिप बाम बनाने का तरीका बेहद ही आसान है। अब आप इसे जब चाहें तब अपने होठों पर लगा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : नाक में पिंपल बन सकता है कई बीमारियों का कारण, कैसे पाएं इससे निजात?

    कलर्ड लिप बाम बनाने का तरीका (DIY colored lip balm)

    अगर आप होममेड कलर्ड लिप बाम बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको आईशेडो, शहद, वैसलीन और एक कंटेनर की जरूरत पड़ेगी। एक चम्मच वैसलीन को एक हीटप्रूफ बर्तन में डालकर माइक्रोवेव में दो मिनट तक पिघलाएं। इसके बाद अपनी चॉइस के रंग के आईशेडो के टुकड़े करके उसमें डाल दें। फिर मिक्सचर को अच्छे से मिलाएं और उसमें थोड़ा-सा शहद डाल दें। जिस कंटेनर में आप होममेड लिप बाम को रखना चाहती हैं उसमें डाल दें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। शहद में एंटी-माइक्रोबियल औरएंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं। जिसकी वजह से यह सदियों से त्वचा की देखभाल के घरेलू उपायों में प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही यह आपके होंठों को मॉइश्चराइज करने और फटे होंठों को संक्रमण से बचाने में भी मदद कर सकता है। यह एक हल्के एक्सफोलिएटर के रूप में भी बढ़िया काम करता है और आप इसे DIY लिप स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : क्या पलकें झड़ रही हैं? दोबारा पलकें आना है आसान, अपनाएं टिप्स

    घर पर 5 मिनट में हनी लिप बाम बनाने का आसान तरीका

    लिप बाम बनाने का तरीका

    इस सिंपल से होममेड लिप बाम के लिए आपको एक बड़ा चम्मच मोम, एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट या आलमंड ऑयल, शहद, विटामिन ई के दो कैप्सूल एक कंटेनर की जरूरत पड़ेगी। एक बॉयलर में मोम को पिघलाएं यह जब लगभग आधा बॉइल हो जाए, तो इसमें नारियल तेल और शहद डालें। सभी इंग्रीडेंट्स को एक साथ अच्छे से ब्लेंड करें। अब इसमें विटामिन ई ऑयल के दो कैप्सूल डालें। ठंडा होने पर इसे किसी पुराने लिप बाम कंटेनर में डालें। लीजिए आपका हनी लिप बाम तैयार है। जब भी आपके होंठ ड्राई महसूस हों, इसे लगा लें।

    यह भी पढ़ें : क्या है पतली आईब्रो को माइक्रोब्लेडिंग कर मोटा करने की प्रक्रिया, जाने पूरी जानकारी

    होममेड चॉकलेट लिप बाम

    बात लिप बाम की हो रही तो आप चॉकलेट लिप बाम को कैसे भूल सकते हैं। यह तो आपका फेवरेट होगा। तो क्यों न अपने फेवरेट लिप बाम को घर पर ही बना लिया जाए। आप सोच रहे होंगे कि घर पर लिप बाम कैसे बनाएं? इसके लिए आपको बस दो चम्मच वाइट बीवैक्स (beewax), एक चम्मच कोको पाउडर, दो चम्मच स्वीट आलमंड ऑयल की जरूरत पड़ेगी। माइक्रोवेव या स्टोव में, डबल बॉयलर का उपयोग करके बीवैक्स को पिघलाना शुरू करें। इसमें कोको पाउडर डालकर हिलाएं जब तक यह आसानी से ब्लेंड न हो जाए। अब स्वीट आलमंड तेल को मिलाएं। एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे स्टोर करने के लिए छोटे कंटेनर में डालें। जब भी आपको लिप्स को हायड्रेट करने की आवश्यकता हो तो इस DIY लिप बाम को लगाएं।

    यह भी पढ़ें : चेहरे से जुड़ी अनेक परेशानियों का इलाज हायल्यूरॉनिक एसिड डर्मल फिलर, जानें कैसे करता है काम

    होममेड शीया बटर (Shea butter) लिप बाम बनाने का आसान तरीका

    लिप बाम बनाने का तरीका

    शीया बटर रूखे होंठों के लिए बेस्ट है घर पर इस लिप बाम को बनाना भी आसान है। इसके लिए आपको चाहिए एक बड़ा चम्मच शिया बटर, एक बड़ा चम्मच बीवैक्स, एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद, लेमन एसेंशियल ऑयल और स्टोर करने के लिए कंटेनर। एक डबल बॉयलर में शीया बटर, वैक्स और कोकोनट ऑयल को मिलाकर गर्म करें। जब ये पिघल जाएं तो इसमें शहद और एसेंशियल ऑयल की तीन से चार ड्रॉप्स डालें। इसे ठंडा होने के बाद कंटेनर में स्टोर करें। जब भी होंठों को कुछ मॉइस्चराइजिंग की आवश्यकता है, इसे अप्लाई करे। साथ ही इस DIY लिप बाम का इस्तेमाल कोल्ड सोर (cold sores) के लिए भी किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : माथे की झुर्रियां कैसे करें कम? जानिए इस आर्टिकल में

    DIY लिप बाम को बनाने, स्टोर और इस्तेमाल करने के टिप्स

  • होममेड लिप बाम को स्टोर करने के लिए आप जिस भी कंटेनर का उपयोग कर रहे हैं। सुनिश्चित करें वे पूरी तरह से साफ हों।
  • इन DIY लिप बाम को रेफ्रिजरेटर में स्टोर करना सबसे सही रहता है क्योंकि इन उत्पादों में प्रेजरवेटिव नहीं होते हैं।
  • जब भी बीवैक्स का इस्तेमाल करें, तो इसे पिघलने से पहले हमेशा कुचल लेना चाहिए। इससे वैक्स को जल्दी पिघलाने में मदद करेगी।
  • नारियल तेल, वैक्स और कोकोआ बटर जैसी सामग्री में नेचुरल एसपीएफ गुण होते हैं, इसलिए ये आपके होंठों को धूप से भी बचाते हैं।
  • शीया बटर सर्दियों में रूखे-फटे होंठों के लिए बेस्ट लिप बाम है।
  • यह भी पढ़ें : क्या परफ्यूम आपकी सेहत के लिए हानिकारक है?

    हेल्दी लिप्स के लिए टिप्स

    मुलायम और हाइड्रेटेड होंठों के लिए घरेलू उपाय-

    • रात को सोने से पहले आप होममेड लिप बाम लगाएं। लिप्स को एक्सफोलिएट करने के लिए त्वचा को सॉफ्ट वॉशक्लॉथ या टूथब्रश का उपयोग करें। इसके साथ ही लिप स्क्रब करने के लिए आप होममेड स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • ड्राई लिप्स का सबसे सामान्य कारण पर्याप्त पानी नहीं पीना है। दिन में आठ गिलास पानी पीने से आपके शरीर को कई तरह से फायदे होंगे। साथ ही लिप्स भी सॉफ्ट और मॉइस्चराइज्ड होंगे।
    • यदि आपके पास विटामिन ई कैप्सूल है, तो आप डायरेक्ट इसे लिप्स पर लगा सकते हैं। विटामिन ई ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और नई त्वचा कोशिकाओं को बनाने में मदद कर करता है, जिससे आपके होंठ नरम हो सकते हैं।
    • नींबू के रस की कुछ बूंदों का उपयोग करके, आप अपने होठों को चमकदार बना सकते हैं। होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए यह उपाय बेस्ट है। इस उपाय का उपयोग करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके होंठ बहुत ज्यादा फटे या सुपर ड्राई न हों क्योंकि यह स्थिति को बदतर बना सकता है।
    • प्रदूषित हवा, धुंए और केमिकल्स समय से पहले त्वचा को काला कर सकते हैं, जिससे होंठ काले या झुर्रीदार दिखते हैं। धूम्रपान जैसी आदतें इस प्रभाव को बढ़ा सकती हैं और आपके होंठ के रंग को फीका कर सकती हैं। सिगरेट पीने से बचें।
    • सोने से पहले मेकअप उतारकर सोएं। ध्यान दें लिपस्टिक को मेकअप रिमूवर से वाइप कर के ही सोएं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/01/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement