backup og meta

केश ट्रांसप्लांट कितना सफल है? हेयर ट्रांसप्लांट की कीमत के बारे में जानें

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2020

    केश ट्रांसप्लांट कितना सफल है? हेयर ट्रांसप्लांट की कीमत के बारे में जानें

    हेयर ट्रांसप्लांट हर उस व्यक्ति के लिए जीवनदान है, जो गंजेपन से जूझ रहे हैं। आजकल केश ट्रांसप्लांट एक प्रचलित सर्जरी है, जिसकी मदद से लोग फिर से अपने गंजेपन का इलाज कर के प्राकृतिक बाल प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन आज भी लोगों के मन में संदेह रहता है कि हेयर ट्रांसप्लांटेशन कितना सफल होता है और इसके बाद कितनी समस्याओं का सामना करना होता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि हेयर ट्रांसप्लांट कितना सफल है और इसकी कीमत कितनी आती है?

    और पढ़ें : Hair Transplant : हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है?

    हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?

    बालों का प्रत्यारोपण ही हेयर ट्रांसप्लांट कहलाता है, ये एक प्रकार की सर्जरी है। इस सर्जरी में जिनके सिर पर बाल नहीं होते हैं या बाल झड़ गए होते हैं, उनके सिर पर डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांटेशन की सहायता से बालों को उगाते हैं। हेयर ट्रांसप्लाट का मुख्य उद्देश्य सिर पर बालों की संख्या को बढ़ाना या बालों को घना करना है। 

    पूरे विश्व में 60 प्रतिशत पुरूष और 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में लोग एक मिनॉक्सीडिल नामक दवा का इस्तेमाल कर के अपना इलाज करते हैं। लेकिन, वह भी सिर्फ बालों को झड़ने से रोकने में ही सफल हो पाती है।

    क्या हेयर ट्रांसप्लांट काम करता है?

    केश ट्रांसप्लांट हेयर ट्रांसप्लांटेशन

    केश ट्रांसप्लांट अमूमन सफल होते हैं। ओवर-दि-काउंटर विधियों की तुलना में हेयर ट्रांसप्लांटेशन ज्यादा सफल है। लेकिन कुछ फैक्टर भी हैं : 

    • 10 से 80 फीसदी ट्रांसप्लांटेड हेयर पूरी तरह से तीन से चार महीने में उग पाते हैं।
    • सामान्य बालों की तरह ही ट्रांसप्लांटेड हेयर भी वक्त बीतने के साथ पतले होते चले जाते हैं। 
    • हेयर ट्रांसप्लांट सभी लोगों पर सफल नहीं होता है। यदि आपके बाल सामान्य रूप से झड़ रहे हैं या आपको हेड इंजरी हो गई है तो यह पूरी तरह से काम नहीं करता है।
    • डॉर्मेंट हेयर फॉलिकल (एक थैली जिसमें त्वचा के नीचे बाल होते हैं, लेकिन अब वो बाल नहीं बढ़ते हो) वाले लोगों में हेयर ट्रांसप्लांटेशन कम प्रभावी हो सकता है। लेकिन 2016 में एक रिसर्च में पाया गया कि प्लाज्मा थेरेपी से 75 प्रतिशत या उससे अधिक ट्रांसप्लांटेड हेयर पूरी तरह से वापस उग सकते हैं।

    ज्यादातर हेयर ट्रांसप्लांट आपके शरीर पर मौजूद बालों को लेकर किए जाते हैं, इसलिए कई बार वे निम्न लोगों के लिए उतने प्रभावी नहीं होते हैं :

  • बालों के पतलेपन और गंजेपन पर कई बार हेयर ट्रांसप्लांट प्रभावी नहीं होता है
  • सिर पर चोट के कारण मोटे स्कार पड़ना
  • कीमोथेरेपी या अन्य दवाओं के कारण बालों के झड़ने के कारण प्रभावी ना होना
  • और पढ़ें : क्या आपको मालूम हैं हेयर ट्रांसप्लांट के नुकसान और फायदे?

    हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है?

    हेयर ट्रांसप्लांट एक प्रकार की सर्जरी है, जिसमें शरीर के किसी भी भाग के बालों को लेकर सिर पर ग्राफ्टिंग के द्वारा लगाया जाता है। आमतौर यह बाल पर आपके सिर के पीछे से लिया जाता है, लेकिन इसे आपके शरीर के किसी भी अन्य हिस्सों से भी लिया जा सकता है।

    केश ट्रांसप्लांट शुरू करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान देना होता है, जैसे- केश ट्रांसप्लांट कराने से 24 घंटे पहले स्मोकिंग बंद कर देनी चाहिए। स्मोकिंग केश ट्रांसप्लांट के दौरान होने वाले घाव को जल्दी भरने नहीं देता है। केश ट्रांसप्लांट से तीन दिन पहले से शराब पीना बंद कर देना चाहिए। वहीं केश ट्रांसप्लांट से पहले आपको एनेस्ठेटिक्स स्पेशलिस्ट से मिलना होगा। उन्हें अपने मेडिकल हिस्ट्री के बारे में सबकुछ बताना होगा, इसी के आधार पर हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान चेतना शुन्य या सुन्न कर देने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : 

    हेयर ट्रांसप्लांट दो विधियों के द्वारा होता है :

    • फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी (FUSS)
    • फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE)

    फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी [Follicular unit strip surgery (FUSS)]

    फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी को ही फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) कहते हैं। फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन निम्न तरह से की जाती है :

    • फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन में सबसे पहले आपके सिर को चेतना शुन्य किया जाता है। 
    • इसके बाद सर्जन आपके स्कैल्प की स्ट्रीप निकाल कर छोटे-छोटे छेद (Graft) करते हैं। 
    • इसके बाद सिर में बनाए गए ग्राफ्ट में एक या कुछ बालों को डाला जाता है। इससे गंजे हुए भाग पर बालों का प्रत्यारोपण किया जाता है। इसको ही रिसिपिएंट साइट कहते हैं। 
    • फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन उनके लिए फायदेमंद होता है जिन्हें कम जगह पर ही ग्राफ्टिंग करानी होती है। 
    • वहीं, फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन का एक नुकसान ये है कि जहां पर बालों का प्रत्यारोपण किया जाता है, वहां पर घाव हो जाता है या पपड़ी जम जाती है। कुछ लोगों ने सिर में सूजन जैसी समस्या का भी सामना किया है।

    और पढ़ें : पुरुषों में हेयर फॉल के कारण और इलाज के बारे में जानें सबकुछ

    फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन [Follicular unit extraction (FUE)]

    फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन को करने के लिए आपके सर्जन निम्न प्रक्रिया करते हैं : 

    • फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन सर्जरी करने से पहले आपके सिर को सुन्न कर दिया जाता है। 
    • फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन में सिर के सभी जगह पर छेद या ग्राफ्ट कर के बालों को लगाया जाता है। 
    • जिसके बाद बालों के जड़ों पर बहुत छोटे डॉट्स या बिंदू पता चलते हैं। इसके साथ ही बाकी पूरा सिर बालों से ढक दिया जाता है। 
    • फॉलिक्यूलर यूनिट स्ट्रीप सर्जरी (FUSS) की तुलना में फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन की जल्दी रिकवर होती है। 
    • फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन में रिस्क और घाव होने का चांस बहुत कम होता हैं। वहीं फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) विधि की तुलना में फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) ज्यादा सस्ती होती है। 

    और पढ़ें : क्विज में छिपे हैं हेयर लॉस के फैक्ट्स, क्या आप जानते हैं?

    केश ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

    हेयर ट्रांसप्लांट में सबसे आम साइड इफेक्ट्स स्कारिंग है और इसे किसी भी तरीके से नहीं रोका जा सकता है। इसके अलावा हेयर ट्रांसप्लांट में निम्न साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं : 

  • इंफेक्शन
  • सिरदर्द, खुजली और सूजन होना
  • सर्जरी किए गए स्थानों पर पपड़ी या पस जैसा निकलना 
  • ग्राफ्टिंग वाले स्थान से खून बहना 
  • हेयर फॉलिक्यूल्स में सूजन (फॉलिकुलाइटिस)
  • बालों के आसपास के क्षेत्र में पहले के बालों से ट्रांसप्लांटेड हेयर का मेल ना खाना या तुलना में पतला होना
  • सर्जिकल साइटों के आसपास सेंसेशन महसूस ना होना
  • बालों का झड़ना
  • मिनॉक्सिडिल और प्रोपेसिया दवाओं के लेने के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे:

    • स्कैल्प में इरिटेशन होना
    • सीने में दर्द
    • सिरदर्द
    • चक्कर आना
    • हाथ, पैर या स्तन में सूजन
    • अनियमित हार्ट रेट
    • यौन रोग

    और पढ़ें : तनाव सेहत के साथ बालों के लिए है घातक, इसके कारण बदल सकता है बालों का रंग

    हेयर ट्रांसप्लांट कराने की कीमत क्या है?

    हेयर ट्रांसप्लांट कराने की कीमत भारत में या सभी देशों में सिर पर ग्राफ्ट के हिसाब से होती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो केश ट्रांसप्लांट करने के लिए सिर पर कितना ग्राफ्त करना है, उसके आधार पर पैसे लगते हैं। जो निम्न हैं :

    फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) की कीमत क्या है?

    फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) में प्रति ग्राफ्ट की कीमत 25-32 रुपए लगती है। अगर आप निम्न मात्रा में ग्राफ्टिंग करा रहे हैं तो आपको इतना खर्च करना पड़ सकता है :

    • 500 ग्राफ्ट के लिए 12,500 से 17,500 रुपए
    • 1000 ग्राफ्ट के लिए 25,000 से 35,000 रुपए
    • 1500 ग्राफ्ट के लिए 37,500 से 52,500 रुपए
    • 2000 ग्राफ्ट के लिए 50,000 से 70,000 रुपए
    • 2500 ग्राफ्ट के लिए 62,500 से 87,500 रुपए
    • 3000 ग्राफ्ट के लिए 75,500 से 1,05,000 रुपए
    • 3500 ग्राफ्ट के लिए 87,500 से 1,22,500 रुपए
    • 4000 ग्राफ्ट के लिए 1,00,000 से 1,40,000 रुपए
    • 4500 ग्राफ्ट के लिए 1,12,000 से 1,57,000 रुपए

    नोट- ये एक अनुमानित धनराशि है। आप जहां हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे हैं वहां पर यह रकम कुछ और हो सकती है।

    फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) की कीमत क्या है?

    फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) में प्रति ग्राफ्ट की कीमत 30-45 रुपए लगती है। अगर आप निम्न मात्रा में ग्राफ्टिंग करा रहे हैं तो आपको इतना खर्च करना पड़ सकता है :

    • 500 ग्राफ्ट के लिए 15,000 से 22,500 रुपए
    • 1000 ग्राफ्ट के लिए 30,000 से 45,000 रुपए
    • 1500 ग्राफ्ट के लिए 45,00 से 67,500 रुपए
    • 2000 ग्राफ्ट के लिए 60,000 से 90,000 रुपए
    • 2500 ग्राफ्ट के लिए 75,500 से 1,12,500 रुपए
    • 3000 ग्राफ्ट के लिए 90,000 से 1,35,000 रुपए
    • 3500 ग्राफ्ट के लिए 1,05,000 से 1,57,500 रुपए
    • 4000 ग्राफ्ट के लिए 1,20,000 से 1,100,000 रुपए
    • 4500 ग्राफ्ट के लिए 1,35,000 से 2,02,500 रुपए

    नोट- ये एक अनुमानित धनराशि है। आप जहां हेयर ट्रांसप्लांटेशन करा रहे हैं वहां पर यह रकम कुछ और हो सकती है।

    इस तरह से आप हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए पहले से तैयार हो कर अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। उम्मीद है कि ये आर्टिकल केश ट्रांसप्लांट के लिए आपके सभी सवालों के जवाबों से संतुष्ट हो गए होंगे। साथ ही ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement