backup og meta

इन वजहों से आपके परफ्यूम ज्यादा देर नहीं टिकते

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/08/2020

    इन वजहों से आपके परफ्यूम ज्यादा देर नहीं टिकते

    आपका आत्मविश्वास तब ऊंचा होता है जब मानसिक रूप के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी आप फिट होते हैं। मान लीजिए आप मेट्रो में,मॉल में कुछ लोगों से घिरे हो या किसी जरूरी इंटरव्यू में कुछ लोगों के सामने बैठे हो। उस वक्त आपको ऐसा महसूस हो रहा है की आपके पसीने से बदबू आ रही है जो आस-पास के लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास शून्य हो जाता है। आपको अदंर ही अंदर बहुत शर्मींदगी महसूस होने लगती है। आप सोचते हैं मैंने तो परफ्यूम लगाया फिर ऐसी बदबू आने का क्या कारण है? आपमें से कई लोगों को ये समस्या कभी न कभी झेलनी ही पड़ती है। हम बाजार से तो अच्छा से अच्छा परफ्यूम लेकर आते हैं फिर कुछ ही घंटे में इसकी खुशबू खत्म क्यों हो जाती है? ये बड़ा सवाल कई लोगों को परेशान करता है। आपके परफू्यूम की खुशबू कितनी देर तक रहेगी ये इस बात पर भी निर्भर करता है आप परफ्यूम कहां रखते हैं, कैसे लगाते हैं, किस जगह पर लगाते हैं। आइए जानते हैं किन तरीकों से इत्र की खुशबू को लंबे समय तक टिकाया जा सकता है।

    ये भी पढ़े बांस का उस्तरा है इको फ्रेंडली, जानें इसके फायदे

    किस मौसम में कौन सा परफ्यूम लगाएं

    सर्दियों के लिए ओरिएंटल या वुडी परफ्यूम का उपयोग करें। वुडी परफ्यूम गर्म होता है। इसे लगाने के बाद आप बहुत आकर्षित हो जाते हैं।  सामने वाला सम्मोहित हो जाता है और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।  गर्मियों में साइट्रस का अधिक उपयोग करें। दरअसल साइट्रस में नींबू या संतरे की खुशबू मिली होती है। इस कारण यह  पूरे दिन आपका मूड फ्रेश बनाए रखता है। इससे सारे दिन एक फ्रेशनेस महसूस होती रहती ही है। इसके अलावा आप अपने आप को एक्टिव से भरपूर महसूस करते हैं। ग्रीष्मकाल में इसे हल्का रखना महत्वपूर्ण है। बाजार में कई प्रकार के परफ्यूम मौजूद होते हैं जो हर समय की अपनी महत्ता के लिए लगाए जाते हैं। यदि आप किसी काम को लेकर फोकस होना चाहते हैं तो आपको स्पाइसी फ्लेवर का परफ्यूम लगाना चाहिए। यदि आपको रात में परफ्यूम लगाकर सोने की आदत है तो आपको लैंवेडर फ्लेवर का इत्र लगाकर सोना चाहिए।

    क्या है परफ्यूम इस्तेमाल करने का सही तरीका

    नीचे लिखे आर्टिकल में आप यह समझ पाएंगे अब तक आप किस प्रकार की गलतियां करते आएं हैं जो आपको अब दोहराना नहीं  हैं। पूरा आर्टिकल पढ़कर जरूर जानें क्या है इत्र के इस्तेमाल करने का सही तरीका। 

    क्या आप भी बाथरूम में रखते हैं परफ्यूम

    हमारे और आपके बीच में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अपने सेंट को बाथरूम में सजाकर रखते हैं। लेकिन आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं है आपके बाथरूम का तापमान एक सामान नहीं रहता है। यह तापमान बदलता रहता है, जिसका सामना परफ्यूम के लिए आसान नहीं होता है। परफ्यूम के टॉप नोट आम तौर पर मस्टियर होते हैं और ऑक्सीकरण के कारण बदलते हैं। तो आपको अब यह ध्यान देने की जरूरत है आप इसे बाथरूम में न रखें बल्कि अपने कमरे के किसी भाग मे जैसे आलमारी,ड्रेसिंग टेबल के ड्रॉअर या ठंडी सूखी जगह पर स्टोर करें। इससे यह पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और परफ्यूम लंबे समय तक टिका रहेगा। 

    ये भी पढ़े केश ट्रांसप्लांट कितना सफल है? हेयर ट्रांसप्लांट की कीमत के बारे में जानें

    क्या बिना लोशन लगाएं आप परफ्यूम लगाते हैं

    कुछ लोगों की यह आदत होती है, वो जैसे ही नहाकर निकलते हैं। तुरंत ही पानी पोछकर सेंट लगा लेते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो वाकई आपका सेंट ज्यादा देर तक टिकने नहीं वाला है। जब आप शॉवर लेकर निकलते हैं। उसके बाद अपने बदन को अच्छी तरह से पोछे। अब बॉडी को लंबे समय तक  मॉइस्चराइज रखने के लिए कोई अच्छा सा बॉडी लोशन लगाएं। अब इसके पश्चात् जब आप परफ्यूम लगाएंगे तो यह लंबे समय तक चलेगा। दरअसल सुगंध डायरेक्ट आपकी त्वचा के साथ पूरी तरह से मिल नहीं पाता है इसी कारण से इसको लंबे समय तक चलाने के लिए हमें सबसे पहले बॉडी को  मॉइस्चराइज करने की जरूरत होती है। इत्र की सुगंध त्वचा के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाता है जिससे यह लंबे समय तक चलता है।

    क्या आपके पास कई साल पुराना परफ्यूम है?

    हमें बचत करने की ऐसी आदत होती है, की हम हर एक चीज में बचत करने की कोशिश करते रहते हैं। भले ही बचत करने के चक्कर में हमारी इसेंसियल चीजें एक्सपायर हो जाएं। जी हां हम बात कर रहे हैं उस परफ्यूम की जिसे आप स्कूल के समय से कई साल से अभी भी बचाकर रखें हुए हैं। दरअसल सेंट और इस प्रकार की सभी वस्तुओं का एक एक्सपायरी डेट होता है जिसके बाद यह असरदार नहीं होते हैं। बल्कि  कभी-कभी नुकसानदायक हो जाते हैं। यदि आपके परफ्यूम में एक्सपायरी डेट नहीं लिखा हुआ है। तो आपको कुछ संकेत मिल सकते हैं। जिससे आप यह पता लगा पाएंगे कि क्या आपका सेंट एक्सपायर हो गया है। यदि आपके परफ्यूम का रंग बदला हुआ दिखाई दे रहा है इसमें अजीब सी खुशबू आ रही है तो ऐसे में आपको इसका प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए। 

    ये भी पढ़े 5 DIY लिप बाम (DIY lip balm) से सूखे-फटे होठों की प्रॉब्लम्स होगी दूर

    परफ्यूम लगाने के तुरंत बाद कपड़े न पहनेे

    हर किसी को सुबह-सुबह बाहर निकलने की जल्दी होती है। इस वजह से हम इत्र लगाते ही तुरंत कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी भी परफ्यूम मारने के तुरंत बाद कपड़े न पहने। इससे आपके परफ्यूम की खुशबू आपके कपड़ों से रगड़कर शरीर से निकल जाती है। जिससे आपको लगता है आपका सेंट टिकाऊ नहीं है।

    परफ्यूम लगाने की सही जगह

    आमतौर पर गर्मी परफ्यूम की खुशबू को बढ़ाती है, इसलिए इसे उन जगहों पर स्प्रे करना सबसे अच्छा है। शरीर  का वो अंग जो सबसे अधिक गर्मी उत्पन्न करते हैं, जैसे कि गर्दन और कलाई, एंकल। कुछ लोगों की आदत होती है,कि इत्र लगाने के बाद वो कलाई को दूसरी कलाई से रगड़ते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपके परफ्यूम की महक कुछ ही देर में जा सकती है। यदि आप परफ्यूम सीधे अपने बालों पर लगाते हैं, तो यह बहुत अधिक समय के लिए टिकाऊ हो सकता है। यदि आप बालों में परफ्यूम लगाते हैं तो आपके बालों से अच्छी खुशबू लंबे समय तक आ सकती है। यह और भी बेहतर तब हो सकता है जब आप बालों के लिए किसी अच्छी फूलों की खुशबू वाले सेंट का प्रयोग करें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता। ये भी पढ़े 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement