backup og meta

हेल्थ और ब्यूटी के लिए पेट्रोलियम जेली का उपयोग, जाने कैसे करें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shilpa Khopade द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/11/2020

    हेल्थ और ब्यूटी के लिए पेट्रोलियम जेली का उपयोग, जाने कैसे करें

    खूबसूरत दिखाना किसको अच्छा नहीं लगता? सोचिये अगर आपको कुछ ऐसे बातें पता चलें जो आपकी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं, वह भी आसानी से! जैसे की आप जानते हैं, पेट्रोलियम जेली का उपयोग ज्यादातर लोग सर्दी के दिनों में करते हैं। यह सभी मेडिकल स्टोर में सासनी से उपलब्ध होती हैं। दरअसल, पेट्रोलियम जेली का उपयोग आप आपकी खूबसूरती निखारने के लिए भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे पैरों से लेकर  .    लैशेस तक हम पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं।

    पेट्रोलियम जेली कैसे बनता है?

    पेट्रोलियम जेली को पैट्रोलैटम भी कहा जाता है। यह खनिज तेलों और मोमों का मिश्रण होता है। जिसे हम हाफ-जेली भी कह सकते हैं। यह दूधिया रंग का होता है और तैलीय होता है। जब से इस उत्पाद की खोज हुई है, तब से इसमें काफी बदलाव किया गया है। इसकी खोज रॉबर्ट ऑगस्टस चेसब्रॉज ने सन् 1859 में की थी। चेसब्रॉज ने देखा कि बहुत सारे कर्मचारी अपने घाव और जलन को ठीक करने के लिए इस पदार्थ के तेल का इस्तेमाल करते थे। जिसके बाद उन्होंने ही इसके सबसे प्रचलित रूप का विकास किया और लोगों के सामने इसे एक नई पहचान दी। पेट्रोलियम जेली के लाभ इसके मुख्य घटक पेट्रोलियम से आते हैं, जो हमारी त्वचा को सील करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को हील करने की क्षमता रखता है और साथ ही, त्वचा में नमी भी बरकरार रख सकता है। यह जानने के लिए पढ़ें कि आप पेट्रोलियम जेली का उपयोग किस लिए कर सकते हैं।

    इस तरह करें पेट्रोलियम जेली का उपयोग

    पेट्रोलियम जेली का उपयोग करने के निम्न तरीके हो सकते हैं, जिनमें शामिल कर सकते हैंः

    लंबे समय तक जब टिकाना हो परफ्यूम की खूशबू

    परफ्यूम लगाने से पहले कलाई और कानों के पीछे पेट्रोलियम जेली का उपयोग करें। उसके बाद वहां परफ्यूम लगाएं, ऐसा करने से परफ्यूम की खूशबू ज्यादा देर तक फ्रेश बनी रह सकती है।

    फटी एड़ियों को बनाए सॉफ्ट-सॉफ्ट

    कई लोगों को फटी एड़ियों की परेशानी होती हैं, जिससे उन्हें चलने में तकलीफ भी हो सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले आप अपनी फटी एड़ियों पर पेट्रोलियम जेली लगा कर सो जाएं, जिससे वह रात भर फटी एड़ियों को हील करने का काम करेगा और सुबह आपको इससे काफी आराम भी मिलेगा।

    और पढ़ेंः आपकी खूबसूरती को बिगाड़ सकते हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स, जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय

    मस्कारा हटाने के लिए करें पेट्रोलियम जेली का उपयोग

    आई लैशेस को मस्कारा निकालते समय आपकी पलकें निकल जाती हैं, और यह तकलीफदेह भी हो सकती है। इसलिए आप अपने पलकों से मस्कारा हटाने के लिए पलकों पर पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकती हैं। जिससे मस्कारा निकलने में आसानी होगी। साथ ही नेलपॉलिश खोलते समय आसानी होने के लिए उसके बाहरी हिस्से पर आप जेली का उपयोग कर सकती हैं।

    इन अंगों पर भी करें पेट्रोलियम जेली का उपयोग

    कई बार हमारा ध्यान शरीर के कई हिस्सों पर नहीं जाता है। जैसे की हमारे पैर पर ग्लो आने के लिए लिक्विड ब्रोंजर के साथ जेली को मिक्स करके लगा सकते हैं।

    पियर्सिंग में लाभकारी

    अगर आप नाक या कान में पियर्सिंग करते हैं, तो बहुत दर्दनाक एहसास हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए आप उस जगह पर जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे जख्म जल्दी सूख जाता है और ठीक होने में मदद भी करता है।

    और पढ़ेंः झुर्रियों से निजात पाने का ट्रीटमेंट कराने से पहले जान लें बोटोक्स और डर्मल फिलर्स में अंतर

    फटे होंठों को कहें बाय-बाय

    पेट्रोलियम जेली का उपयोग सबसे ज्यादा शुष्क और सूखे होंठों के लिए किया जा सकता है। जेली से फटे होंठ मुलायम और नरम हो जाते हैं। ये हैक बच्चो से लेकर बढ़ो तक में अपनाया जा सकता है।

    सर्दियों में मिले गर्माहट

    जैसे की सभी जानते हैं, पेट्रोलियम जेली का उपयोग सर्दियों में किया जाता हैं। उसे आप लगाने के बाद हल्की सी गर्माहट पैदा होती हैं जिससे सर्दियों में काफी मदद मिलती हैं। सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद आप पूरे शरीर पर पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं। पेट्रोलियम जेली का उपयोग करने के बाद थोड़ी मालिश करें।

    हेयर डाई के धब्बे अब नहीं

    जब आप घर पर हेयर डाई करते हैं, तो चेहरे के कई हिस्सों में डाय लगने की संभावना होती है, ऐसे में आप पहले ही जेली को लगाएं जिससे डाई का कलर चेहरे पर पक्का न हो जाएं।

    दो मुंहे बालों से छुटकारा

    बाल बढ़ने के बाद कई लोगों को दो मुंहे बालों की परेशानी हो जाती है, ऐसे में आप आपके स्प्लिट एंड पर जेली को अप्लाई करें, जिससे वो खराब नहीं दिखेंगे।

    और पढ़ेंः माथे की झुर्रियां कैसे करें कम? जानिए इस आर्टिकल में

    केमिकल से सुरक्षित रखे होंठ

    आप लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर वैसलीन लगा सकती हैं। यह आपके होंठों को मॉइस्चराइज भी करेगा और लिपस्टिक में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और आपके होठों पर संवेदनशील त्वचा के बीच एक परत बनाएगा।

    और पढ़ेंः क्या परफ्यूम आपकी सेहत के लिए हानिकारक है?

    दाग-धब्बे अब और नहीं

    आप चेहरे पर पेट्रोलियम जेली का उपयोग करके दाग और धब्बे दिखने से बचा सकतें है। अपने गाल के लिए एक मुलायम ब्लशर बनाने के लिए इसका उपयोग करें और इसे अपने चेहरे की क्रीम के साथ मिक्स करें। जैसे ही आप क्रीम लगाते हैं, यह चेहरे पर धब्बे और पैच को छिपा देगा।

    डायपर की समस्या से राहत दिलाए

    शिशुओं में डायपर पहनाने के कारण अक्सर उनके बट में दाने की समस्या हो जाती है। जिससे अपने बच्चे को रहात दिलाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली की मदद ले सकते हैं।

    ब्यूटी इंडस्ट्री में बहुत से बेशुमार विकल्प हैं, जिस कारण सभी को खूबसूरत दिखने में काफी मदद मिलते हैं। लेकिन यह बात तो सच हैं की पेट्रोलियम जेली हमारी अनगिनत समस्याओं के लिए एक अच्छा समाधान हैं। जिसे आप अपने मेकअप बैग में आसानी से जोड़ सकते हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकली सलाह या उपचार की सिफारिश नहीं करता है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Shilpa Khopade द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/11/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement