हाथों का गलत प्लेसमेंट
सही मुद्रा बनाए रखने के लिए, हाथों को कंधे की सीधी दूरी पर रखा जाना चाहिए। कंधों से ज्यादा दूरी पर हाथ रखने से बैक आर्क नहीं बन पाएगा। जिससे पोज सही नहीं बनेगा और शरीर को तकलीफ भी होगी।
कोहनी को खींचकर लॉक करना
कोहनी को लॉक करना जरूरी नहीं है। कभी-कभी लोग इस तथ्य को जाने बिना अपनी कोहनी को लॉक करने की कोशिश करते हैं। सबके शरीर की सीमाएं अलग होती हैं। अपने शरीर की सीमा से ज्यादा खिंचाव न करें। हमेशा इसे हल्के से धीरे-धीरे खींचें।
भुजंगासन योग के प्रकार
भुजंगासन यानी कोबरा पोज के 4 प्रकार होते हैं, जिन्हें आप अपने शरीर की जरूरतों और क्षमताओं के अनुसार चुन सकते हैं।
1- पारंपरिक यानी ट्रेडिशनल कोबरा पोज
यह सबसे लोकप्रिय भुजंगासन मुद्रा है। इसी मुद्रा की चर्चा हमने पूरे लेख में की है। यह पूरे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है।
और पढ़ें : एक्सरसाइज के बारे में ये फैक्ट्स पढ़कर कल से ही शुरू कर देंगे कसरत
2- कर्व हैंड कोबरा पोज
यह ट्रेडिशनल कोबरा पोज की तुलना में ज्यादा आसानी से किया जा सकता है। भुजंगासन के इस प्रकार में आपको अपनी बाहों को सीधा रखने के बजाय मोड़कर रखना होता है। अगर आपको हाथ सीधे रखने में मुश्किल होती है तो आप हाथ मोड़कर भी ये मुद्रा कर सकते हैं। इस तरह करने से भी लाभ कम नहीं होंगे।
3- हाफ कोबरा पोज
यह मुद्रा शुरुआती लोगों के लिए होती है। शुरू-शुरू में शरीर उतना लचीला नहीं होता है इसलिए शरीर को पीछे की ओर मोड़ना मुश्किल होता है। ऐसे में आप ज्यादा पीछे न जाकर आधे पर ही रुक जाएं। रोज करने से धीरे-धीरे पीठ पीछे की ओर जाने लगेगी। आपमें शक्ति भी आएगी और शरीर भी लचीला होता जाएगा।
4- राइजिंग हैंड कोबरा पोज
यदि आप अपने शरीर के निचले भाग को ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं तो ये मुद्रा आपके लिए मददगार होगी। इसमें आप पीठ को पीछे उठाते हुए हाथ को सीधा रखें ताकि ये मुद्रा आसानी से बनाई जा सके।
कोबरा पोज, स्फिंक्स पोज और अपवर्ड-फेसिंग डॉग पोज में क्या अंतर है?
अक्सर इन 3 मुद्राओं को करने की सलाह दी जाती है। इन तीनों ही मुद्रा में बहुत भिन्नता होती है। तीनों में बाहों के दबाव का स्तर, पोजिशन और प्रभाव अलग—अलग होते हैं। ये आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को काफी फायदा पहुंचाते हैं।
यदि आप ऐसे काम करते हैं जिसमें आपके शरीर में झुकाव बना रहता है जैसे कंप्यूटर पर काम करना या बागवानी करना। ऐसे में आपको ये तीनों मुद्राएं अपने व्यायाम में शामिल करनी चाहिए। इससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें : महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक 5 योगासन