backup og meta

ब्रेन को हेल्दी रखती है छोटी इलायची, जानें इसके 17 फायदे

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/07/2020

    ब्रेन को हेल्दी रखती है छोटी इलायची, जानें इसके 17 फायदे

    छोटी इलाइची के सेवन से होने वाले शारीरिक लाभ को समझें

    इलाइची (Cardamom) दिखने मे छोटी होती है लेकिन, किचन की शान होती है। ये सब्जी हो या खीर दोनों डिशों का जायका बढ़ाने मे अहम भूमिका निभाती है। इलाइची सिर्फ स्वाद ही नही बढ़ाती बल्कि आपको स्वस्थ भी बनाती है। छोटी इलाइची (Small cardamom) किचन से लेकर घर के गेस्टरूम में भी आपको आसानी से मिल जाएगी। इलाइची का इस्तेमाल चाय से लेकर मिठाइयों में भी की जाती है। ऐसा नहीं है की इसका इस्तेमाल सिर्फ चाय जैसे पेय पदार्थों में और मीठे खाद्य पदार्थों तक ही सिमित है बल्कि इलाइची का इस्तेमाल सब्जियों और बिरयानी में भी की जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार इलाइची को क्वीन ऑफ स्पाइस भी कहा जाता है।

    इलाइची दो प्रकार की होती है छोटी और बड़ी। छोटी इलाइची को माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और बड़ी इलायची को सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने वाले गर्म मसाले के रूप में। यहां हम आपको छोटी इलायची के फायदों के बारें में बता रहे हैं। छोटी इलाइची में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, रिबोफ्लेविन और नियासिन जैसे विटामिन और खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। 

    और पढ़ें: विटामिन के बारे में आप क्या जानते हैं?

    इलाइची में मौजूद खनिज तत्व की मात्रा-

    • कैलोरी- 18
    • फैट- 0.4 ग्राम
    • कार्बोहाइड्रेट- 4 ग्राम
    • फाइबर- 1.6 ग्राम
    • प्रोटीन- 0.6 ग्राम
    • पोटैशियम- 64.9 mg
    • कैल्शियम- 22.2 mg
    • आयरन- 0.81 mg
    • मैग्नेशियम- 13.3 mg
    • फॉस्फोरस- 10.3 mg

    छोटी इलायची (Small Cardamom) के फायदे क्या हैं?

    छोटी इलाइची के फायदे निम्नलिखित हैं। जैसे-

    1. अगर आप तनाव (टेंशन) महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आप छोटी इलाइची का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप इलाइची वाली चाय भी पी सकते हैं। ये आपके तनाव को कम करने में मदद करेगी।
    2. दिल के लिए भी छोटी इलाइची फायदेमंद है। इलाइची में मौजूद खनिज तत्व पल्स रेट को ठीक रखने के साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखते हैं।
    3. माउथ फ्रेशनर के तौर पर छोटी इलाइची खाई जाती है। इससे मुंह से आ रही बदबू भी दूर होती है। ये मुंह में होने वाले इंफेक्शन से भी आपको बचा सकती है।
    4. मस्तिष्क के लिए इलाइची कई तरह से लाभदायक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपकी याददाश्त को भी बढ़ाती  है। इसलिए छोटी इलाइची का सेवन करना आपको भूलने की बीमारी जैसे अल्जाइमर की भी समस्या से बचाये रख सकता है।
    5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी छोटी इलाइची में मौजूद पोटैशियम और फाइबर मददगार है। खाना खाने के बाद रोजाना एक छोटी इलाइची के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रह सकता है।
    6. लंच या डिनर के बाद एक छोटी इलाइची के सेवन से एसिडिटी की समस्या खत्म हो सकती है और ये डायजेशन में सहायता करती है। इलाइची से पेट दर्द में भी रहत मिलती है।
    7. सर्दी-खासी में भी इलाइची का सेवन करना चाहिए। अगर गले में खराश है, तो ऐसी स्थिति में रात को सोने से पहले 1-2 छोटी इलाइची चबाने के बाद गुनगुने पानी के सेवन से राहत मिल सकती है।
    8. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को हिचकी आने की शिकायत है, तो ऐसे वक्त पर एक छोटी इलाइची चबाएं इससे हिचकी की परेशानी ठीक हो सकती है।
    9. डॉक्टर्स का कहना है कि बदलते खाने-पीने की वजह से किडनी में विषैले पदार्थ एकत्रित हो जाते हैं इन्हें साफ करने के लिए इलाइची फायदेमंद है। इलाइची खाने से किडनी की सफाई हो जाती है।
    10. छोटी इलाइची से जुड़ी रिसर्च अभी-भी जारी है लेकिन, माना जाता है की शरीर में बनने वाले ट्यूमर को रोकने में यह सहायक है। इसलिए कैंसर की बीमारी से भी बचा जा सकता है।
    11. दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी इलाइची का सेवन लाभकारी होता है।
    12. जी मिचलाने की समस्या होने पर छोटी इलाइची का सेवन लाभकारी हो सकता है।
    13. आयुर्वेद के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को सिरदर्द की समस्या लगातार बनी रहती है, तो ऐसी स्थिति में बड़ी इलाइची के तेल से मसाज करने दर्द में राहत मिलती है और धीरे-धीरे सिरदर्द की समस्या से भी बचा जा सकता है।
    14. इलाइची के नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन से लिवर संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आयुर्वेद में इलाइची को लिवर के लिए लाभकारी बताया गया है।
    15. इलाइची के सेवन से पेट में होने वाले अल्सर की समस्या से भी बचा जा सकता है।
    16. अगर आपको या किसी करीबी को भूख नहीं लगने की समस्या है, तो ऐसे लोगों को भी इलाइची का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से भूख भी लगेगी और स्वाद भी बेहतर होगा।
    17. इलाइची में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। बालों को हेल्दी बनाने के लिए इलाइची के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    वैसे तो इलाइची के कई फायदे हैं लेकिन, इलाइची का ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

    छोटी इलाइची के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान क्या हैं?

    इसके अत्यधिक सेवन निम्नलिखित शारीरिक परेशानी हो सकती हैं। जैसे-

    1. ज्यादा इलाइची खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ध्यान रखें इससे शरीर में खुजली या कभी-कभी सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है।
    2. अगर आप दवाइयों का सेवन करते हैं तो आपको ज्यादा इलाइची नहीं खानी चाहिए, इलाइची दवाइयों के असर को कम कर देती है। 
    3. वैसे भी किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए एक दिन में 2 या 3 इलाइची से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
    4. स्वास्थ्य विषेशज्ञों के अनुसार इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी हो सकती है। अगर आप ऐसा महसूस करें तो इसका सेवन न करें। क्योंकि की समस्या होने पर अन्य शारीरिक परेशानी शुरू हो सकती है।
    5. किसी-किसी लोगों को छोटी इलाइची या बड़ी इलाइची के सेवन से डायरिया की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अपने शरीर के अनुसार ही इसका सेवन करें।

    यह जरूरी नहीं की कोई भी अच्छे खाद्य या पेय पदार्थों के सेवन से शारीरिक लाभ ही मिलेगा क्योंकि हर मनुष्य की शारीरिक बनावट अलग-अलग होती हैं। इसलिए इसके सेवन से फायदा मिलने के साथ-साथ नुकसान भी हो सकता है। अगर आप छोटी इलायची से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जानना चाहते हैं या इसके सेवन कैसे करना चाहिए तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement