backup og meta

घर पर ही कर सकते हैं जुंबा डांस, बस इन चीजों का ध्यान रखें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sidharth Chaurasiya द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/07/2022

    घर पर ही कर सकते हैं जुंबा डांस, बस इन चीजों का ध्यान रखें

    महिलाओं के लिए खुद को फिट रखना काफी चुनौती भरा होता है। समय की कमी और परिवार की देखरेख में ही अधिक वक्त निकल जाता है उनका। ज्यादा वक्त बीत जाता है। ऐसा ज्यादातर शादीशुदा महिलाओं के साथ होता है। यह बात एकदम सही है कि शादीशुदा महिलाओं के लिए जिम या एरोबिक क्लासेज जॉइन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन थोड़ी सी जानकारी बढ़ाई जाए और थोड़ा वक्त निकाला जाए, तो यह सब संभव है। महिलाएं घर पर ही वर्कआउट करके खुद को फिट रख सकती हैं। बस उन्हें कुछ जानकारी जुटाने की जरूरत होती है। शादीशुदा महिलाएं घर पर बेसिक जुंबा डांस (Zumba dance) की ट्रेनिंग लेकर खुद को फिट रख सकती हैं।

    जुंबा डांस-Zumba dance

    जुंबा डांस सीखना इतना भी मुश्किल नहीं है। महिलाएं कुछ वीक घर पर ही इसकी ट्रेनिंग लेकर या ऑनलाइन के जरिए इसके डांस स्टेप सीख सकती हैं। जुंबा डांस (Zumba dance) में कई वेरिएशन हैं। जुंबा डांस के जितने भी प्रकार हैंअउ  और सबके अलग-अलग फायदे भी हैं। जुंबा डांस उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो मोटापे या बढ़ते वजन से परेशान रहती हैं।

    और पढ़ें : एक्सरसाइज के बाद खाएं ये चीजें, बढ़ेगी ताकत और दमदार होंगे मसल्स

    आप अगर बेसिक जुंबा डांस करने की सोच रहे हैं, तो बेसिक सालसा (Basic salsa), ट्रेवल सालसा (Travel salsa) और मेरिंगे मार्च (Merengue march) जैसे जुम्बा स्टेप्स आप फॉलो कर सकती हैं और खुद को फिट रख सकती हैं। आज इस आर्टिकल में समझेंगे जुंबा डांस क्या है? जुंबा डांस के अलग-अलग प्रकार कौन-कौन से हैं? और जुंबा डांस एक्सरसाइज के शारीरिक फायदे क्या हैं?

    जुंबा डांस एक्सरसाइज (Zumba Dance Exercise) क्या है ?

    जुंबा इंटरनेशनल म्यूजिक और डांस मूव्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसमें मुख्यतः चार अलग-अलग तरह के डांस करने होते हैं। इनमें मेरेंग्यू (Merengue), कुम्बिआ (Cumbia), रेगेतोन (Reggaetón) और सालसा (Salsa) के साथ कभी-कभी छः और भी डांस फॉर्म्स शामिल किए जा सकते हैं। लोगों की उम्र, क्षमता, शारीरिक बनावट और तनाव के अनुसार दस तरह के जुंबा फिटनेस प्रोग्राम बनाए गए हैं। जुंबा की शुरुआत साल 1999 में हुई थी और यह सबसे सक्सेसफुल डांस और फिटनेस प्रोग्राम की लिस्ट में शुमार भी है।

    जानिए कितने प्रकार का होता है जुंबा डांस एक्सरसाइज (Types of Zumba Exercise)

    ZUMBA workout

    यहां पर हम आपको इस डांस के 3 प्रकार बता रहे हैंः

    1. जुंबा गोल्डः यह सबसे शुरूआती प्रोग्राम माना जाता है। यह प्रोग्राम खासतौर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो इस डांस की शुरुआत करने वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए डिजाइन किया गया है।

    2. जुंबा बेसिक स्टेप वनः यह सबसे लोकप्रिय स्टेप है, जिसे सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

    3. स्ट्रांग बाय जुंबाः यह थोड़ा नया प्रोग्राम है। इसे साल 2016 में शुरु किया गया था। यह सिंक म्यूजिक पर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट होता है।

    और पढ़ें : जानिए क्यों वॉकिंग है फिटनेस का बेस्ट पार्ट

    जुंबा डांस के (Zumba dance) लिए ध्यान दें ये बातें

    जुंबा डांस (Zumba dance) से जुड़ी खास जानकारी:

    सबसे पहले जुंबा डांस घर पर करने के लिए किसी ट्रेनर से संपर्क करें। ट्रेनर चयन करते वक्त आप यह सुनिश्चित कर लें कि वो अनुभवी हों। साथ ही साथ आपके पास जो समय हो उस समय पर आप रेग्युलर प्रैक्टिस कर पाएं।

    जुंबा डांस करने के लिए आप मानसिक रूप से फ्री होने चाहिए। अगर आप बिजी टाइम के बीच जुंबा की ट्रेनिंग लेती हैं, तो सारा ध्यान आपका घर के काम-काजों में उलझा रहेगा। जुंबा डांस म्यूजिक के साथ किया जाता है। इससे सिर्फ फैट कम ही कम नहीं किया जाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी जुंबा डांस बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। दरअसल जुंबा डांस के दौरन चल रहा म्यूजिक काफी रिलीफ देता है।

    दूसरी बात, जुंबा डांस में ध्यान रखने वाली बात कपड़े हैं। आप जुंबा डांस प्रैक्टिस के लिए ऐसे कपड़े का चयन करें, जो आरामदायक हों। इस डांस के लिए कपड़े और शूज काफी महत्वपूर्ण हैं। आप वर्कआउट के लिए शॉर्ट्स, टैंक टॉप्स, स्वेट पैन्ट्स का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पैरों में डांस करते वक्त डांस शूज या स्नीकर्स पहनें, जिससे आप रिलैक्स होकर डांस प्रैक्टिस कर पाएं। खाली पैर जुंबा डांस की प्रैक्टिस बिल्कुल न करें।

    एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि, आप जुंबा प्रैक्टिस के वक्त अपने साथ पानी का बोतल जरूर रखें, क्योंकि इस डांस प्रैक्टिस के वक्त काफी एनर्जी लगती है और पसीना आता है। इसलिए, आपको अधिक से अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है।

    और पढ़ें : टीवी देखते हुए भी कर सकते हैं बेस्ट एक्सरसाइज, जानिए कौन-कौन सी वर्कआउट है बेस्ट

    क्यों सबका सबसे ज्यादा चहेता होता है जुंबा डांस (Zumba dance)?

    बदलती लाइफस्टाइल में बढ़ते तनाव की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में जुंबा हर स्तर पर स्ट्रेस को कम कर सकता है। जुंबा करते वक्त, लोग कुछ समय के लिए सब कुछ भूलकर खुशी के साथ वर्कआउट में मग्न हो जाते हैं। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है और शरीर के अंदरूनी भाग जैसे-दिल और हड्डियां मजबूत होती हैं। जुंबा करने से मानसिक सेहत भी बेहतर होती है। यह आपके शरीर को सुडौल करने के साथ ही इससे त्वचा पर रौनक भी आती है।

    फिट रहने के लिए जुंबा डांस के साथ-साथ योग को भी अपने रेग्यूलर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर जानें कैसे योग में स्वस्थ्य जीवन का राज छुपा है।

    जुंबा डांस की मदद से दूर करें अपना मोटापा और टमी फैट

    बता दें कि, फैट बर्न करने और बाहर निकले टमी को अंदर करने के लिए जुंबा डांस सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जुंबा डांस की मदद से एक घंटे में आप 300 से 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जुंबा डांस एक लैटिन डांस है। जुंबा डांस का अट्रैक्टिव पॉइंट इसका म्यूजिक होता है, जिससे फैट के साथ मेंटली स्ट्रेस को भी बहुत ही आसानी से कम किया जा सकता है। जुंबा डांस को स्लो और फास्ट दोनों ही स्टेप्स से किया जा सकता है। यह बेली फैट कम करने के लिए सबसे बेस्ट और आसान वर्कआउट तो होता ही है, साथ ही इस वर्कआउट को करने के लिए किसी भी तरह की इक्यूपमेंट की आवश्यकता भी नहीं होती है और आप बहुत ही आसानी से इसे घर पर भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें : दिमाग को शांत करने के लिए ट्राई करें विपरीत करनी आसन, और जानें इसके अनगिनत फायदें

    जुंबा डांस के फायदे क्या हैं?

    इस डांस के निम्नलिखित फायदें हैं, जिनमें शामिल हैंः

    • नियमित तौर पर इसे करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी (मोटापा), थायरॉइड जैसी बीमारियों को बहुत ही जल्दी ठीक किया जा सकता है। यह डांस हमेशा म्यूजिक के साथ किया जाता है। जिसकी वजह से यह डिप्रेशन संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार हो सकता है।
    • यह डांस रेग्युलर करने से बॉडी की मसल्स फ्लेग्जिबल बनती हैं। साथ ही इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी हेल्दी रहता है और गैस या अपच जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
    • इस डांस स्टेप में जंप ज्यादा किया जाता है। इस वजह से हमारे शोल्डर और हिप्स आसानी से मूव होते रहते हैं।
    • इसके स्टेप में हमारे लंग्स भी तेजी से वर्क करते हैं। ओवर ऑल बिगिनर्स के लिए यह डांस काफी बढ़िया है।
    • बिगिनर्स फिलिंग के साथ जुंबा स्टेप करते हैं, तो एंडोरफिन हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, आप जितना उसे फील करेंगे, उतना ही माइंड और बॉडी के बीच कनेक्शन मजबूत होता है। एंडोरफिन एक हार्मोन होता है जो हमें खुशी और जीत का अनुभव कराता है। इसकी मदद से डिप्रेशन, चिंता या अन्य मानसिक समस्याओं से बहुत आसानी से डील किया जा सकता है।

    अगर आप जुंबा डांस (Zumba dance) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

    नए संशोधन की डॉ. शरयु माकणीकर द्वारा समीक्षा

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Sidharth Chaurasiya द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement