backup og meta

वेट लॉस से लेकर जॉइंट पेन तक, जानिए क्रैब वॉकिंग के फायदे

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shivani Verma द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

    वेट लॉस से लेकर जॉइंट पेन तक, जानिए क्रैब वॉकिंग के फायदे

    आजकल की बिगड़ती जीवनशैली, तनाव, व्यस्त जीवन, प्रदूषण के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहें हैं। यही नहीं, आजकल कम उम्र के युवा, यहां तक कf छोटे बच्चे भी कई रोगों से बच नहीं पाए हैं। हालांकि, लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर आजकल जागरूक हो रहे हैं। इसलिए योग, जिम और कसरत आदि का सहारा ले रहे हैं, ताकि फिट रह सकें। ऐसी ही एक एक्सरसाइज है, जिसे क्रैब वॉकिंग (Crab walking) कहा जाता है। क्रैब वॉकिंग (Crab walking) करने से हमारे शरीर के कई हिस्सों को फायदा होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। क्रैब वॉकिंग (Crab walking) कार्डियो का प्रकार है, जिसे आसानी से आप कहीं भी कर सकते हैं। क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के लाभ जानने से पहले आइए जानें कि क्रैब वॉकिंग व्यायाम कैसे किया जाता है।

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) व्यायाम कैसे करें?

    Crab walking

    • क्रैब वॉकिंग (Crab walking)करने के लिए सबसे पहले किसी साफ और शांत जगह का चुनाव करें।
    • अब जमीन पर नीचे बैठ जाएं।
    • अपने हाथों को पीठ के पीछे से जमीन पर रखें।
    • अपने पैरों को जमीन पर अच्छे से टिका लें।
    • आपकी स्थिति ऐसी हो कि आपका शरीर आगे और चेहरा छत की तरफ हो।
    • अपने कूल्हों को उठाएं। अब इस पुजिशन में चलें। 
    • जब चल रहे हों, तब दाएं हाथ को उठाते हुए दाएं पैर और बाएं हाथ को उठाते हुए बाएं पैर को आगे बढ़ाएं।
    • जब तक आप चल सकते हैं, ऐसे ही चलते रहें।

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के फायदे क्या हैं?

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) खुद में एक पूरा व्यायाम है, इसलिए जानते हैं क्रैब वाकिंग के लाभ :

    1. वजन करे कम (Weight loss)

    क्रैब वॉकिंग करते हुए आपको आगे और पीछे की तरफ जाना होता है। यही नहीं, इसमें पूरा शरीर मूवमेंट करता है। इससे पेट, हाथ और पैर सबका व्यायाम होता है। ऐसा करने से हमारा दिल बहुत तेजी से धड़कता है और पसीना भी आता है। अगर आप तेजी से इस व्यायाम को करते हैं, तो आपके शरीर की बहुत-सी कैलोरी कम होती हैं, जिससे शरीर से वसा घटती है और कम समय में वजन भी कम होता है। इसलिए, वजन कम करने में यह व्यायाम बहुत ही प्रभावी है। वजन कम करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। यह वजन कम करने का बेहतरीन व्यायाम है।

    और पढ़ें : दिल ही नहीं पूरे शरीर को फिट बना सकती है कयाकिंग

    2. शरीर को बनाएं सुडौल

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) बिना जिम के की जाने वाली एक्सरसाइज है। शरीर को सुडौल बनाने में आप क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के लाभ पा सकते हैं। यह व्यायाम करने से अपने शरीर के हर अंग और मांसपेशियों को लाभ होता है। महिलाएं अक्सर अपनी बाजुओं, जांघों, पेट की चर्बी से परेशान होती हैं। ऐसे में दिन में केवल 15 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने से आपको अवश्य लाभ होंगे। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के उपाय ढूंढ रहे हैं, तो इस एक्सरसाइज को करें। जल्दी लाभ पाने के लिए आपको इसे करते हुए अपनी गति बढ़ानी होगी। कुछ ही दिनों में आपको फायदा होगा।

    और पढ़ें : हेल्दी लंग्स पाने के लिए करें ये लंग्स एक्सरसाइज

    फिट रहने के लिए करना है सूर्य नमस्कार, तो देखें ये वीडियो 

    3. जोड़ों के लिए फायदेमंद (Beneficial for joints)

    क्रैब वॉक से बाजुओं, कंधो, कमर, पेट की मांसपेशियों आदि को भी फायदा होता है। अपने शरीर के निचले हिस्से के ऊपर चलने से शरीर के जोड़ों को भी लाभ होता है, जिससे वो मजबूत बनते हैं।

    और पढ़ें : इन एक्सरसाइज को कर के बनाएं परफेक्ट एब्स

    4. शरीर बने लचीला (Body become flexible)

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के लाभ में एक लाभ यह भी है कि इसे करने से शरीर लचीला बनता है। इस व्यायाम से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। इस व्यायाम को करते समय जब आप खींचते और झुकते हैं, तो शरीर में लचीलापन आता है और इससे चोट लगने की संभावना कम हो जाती है।

    5. पूरे शरीर का व्यायाम

    क्रैब वॉक एक ऐसा वर्कआउट है, जो शरीर के हर हिस्से को अपना निशाना बनाता है। इस एक एक्सरसाइज से आप अपने शरीर की बड़ी और छोटी सभी मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। यह मांसपेशियों को टोन करती है और मजबूत बनाती है।

    और पढ़ें : महिलाएं वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करें ये 5 बेस्ट अपर बॉडी एक्सरसाइज

    6. शरीर का संतुलन बनाए

    इस व्यायाम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे करने से आप अपने शरीर को संतुलित करने का तरीका सीख जाएंगे। इस व्यायाम से न केवल आप अपने शरीर को संतुलित कर पाते हैं, बल्कि इसी पुजिशन में लंबे समय तक भी रह सकते हैं।

    7. आसान है क्रैब वॉकिंग (Crab walking)

    क्रैब वॉकिंग बहुत ही आसान व्यायाम है। यही नहीं, इसे आप कहीं से आसानी से सीख सकते हैं और इसके लिए आपको किसी ट्रेनर या स्पेशलिस्ट की जरूरत नहीं पड़ती। यही नहीं, क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के लाभ में यह भी है कि इसे करने के लिए आपको किसी खास स्थान की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे अपने छोटे से कमरे में या अपने लॉन में भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें : मांसपेशियां बनाने के दौरान महिलाएं करती हैं यह गलतियां

    8. हाथों पैरों के लिए लाभदायक

    भारी काम करने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। इससे हमारे शरीर के नीचे का हिस्सा मजबूत होता है लेकिन, इस व्यायाम से हमारे हाथ और उंगलियों का भी अच्छा व्यायाम होता है, जिससे यह मजबूत होती हैं।

    9. बच्चों के लिए क्रैब वॉकिंग के फायदे (Crab walking)

    बच्चों की अतिरिक्त ऊर्जा, व्यग्रता और उत्तेजना से बचने के लिए यह व्यायाम अच्छा है। जब बहुत से बच्चे एक साथ मिलकर उत्तेजित और अव्यवस्थित हो जाते हैं, तो इस व्यायाम से उनकी ऊर्जा को नई दिशा मिलती है और उनका ध्यान सही दिशा में केंद्रित होता है।

    और पढ़ें : सिर्फ जिम जाने से नहीं बनेगी बात, पेट कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के दौरान क्या पहने?

    क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के दौरान क्या पहनना चाहिए ? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है। क्रैब वॉकिंग के लिए शॉर्ट्स या एक्सरसाइज पैंट पहनें। साथ ही ऊपर एक्सरसाइज टीशर्ट पहनें। इससे आपको क्रैब वॉकिंग करने में आसानी होगी।

    अब क्रैब वॉकिंग (Crab walking) के लाभ तो आप जान ही चुके हैं। जब आप इसे करना शुरू करेंगे, तो आप यह जानेंगे कि इसे करना भी बेहद रोचक और मजेदार है। बच्चों के लिए यह व्यायाम बेहतरीन है। बच्चों का शरीर पहले से ही लचीला होता है। ऐसे में अगर वो इस व्यायाम को करते हैं, तो स्वस्थ रहने के साथ-साथ उनके शरीर का लचीलापन भी पूरी उम्र ऐसे ही बरकरार रहेगा। 

    हैलो स्वास्थ्य कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, एक्सरसाइज आप किसी ट्रेनर की निगरानी में रहकर ही करें। आप स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।   

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Shivani Verma द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement