backup og meta

कैसे कम समय से पूरी करें डांस से फिटनेस की दूरी

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. अभिषेक कानडे · आयुर्वेदा · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2021

    कैसे कम समय से पूरी करें डांस से फिटनेस की दूरी

    फैट कम करने के लिए जुंबा एक्सरसाइज को काफी सही माना गया है। केवल जुंबा ही नहीं डांस से फिटनेस को पाया जा सकता है। बहुत से लोग डांस से फिटनेस का सफर तय कर चुके हैं। डांस से फिटनेस का सफर आसान नहीं है लेकिन कोशश करके ये मंजिल पाई जा सकती है। डांस से फिटनेस का कॉन्सेप्ट ये है कि डांस करते समय कैलोरी जल्दी बर्न होता जिससे वजन कम होता है। जुंबा एक्सरसाइज भी एक डांस फॉर्म है जिससे एक घंटे में 300-500 कैलोरी कम किया जा सकता है। जुंबा डांस एक लैटिन डांस है। जुंबा डांस का अट्रैक्टिव पॉइंट इसका म्यूजिक होता है, जिससे फैट के साथ मेंटली स्ट्रेस को भी कम किया जा सकता है।

    डांस से फिटनेस कितना सही है?

    डांस से फिटनेस के लिए लोग जिम, योगा और एरोबिक्स जैसी कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, क्या आपको यह पता है कि फिट रहने के लिए डांस भी एक सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। फिटनेस का मतलब जिम में पसीना बहाना नहीं होता है, बल्कि इसके लिए अलग-अलग तरह की एक्टिविटी भी की जा सकती है। डांस से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और इसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं। इससे शरीर को पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा, डांस के अपने और भी बहुत सारे फायदे हैं। यह वजन कम करने के लिए भी प्रभावकारी है। 

    और पढ़ें : National Tourism Day पर जानें घूमने के मेंटल बेनिफिट्स

    डांस से फिटनेस को किस तरह से फायदा होता है

  • डांस से आप बोर नहीं होंगे, क्योंकि इसमें एक ही तरह की एक्सरसाइज नहीं करनी पड़ती है।  
  • इससे मूड अच्छा रहता है। 
  • बॉडी एक्टिव रहती है। 
  • घर पर भी अपने पसंदीदा म्यूजिक के साथ डांस किया जा सकता है। 
  • डांस से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। 
  • शरीर फिट रहता है। 
  • डांस से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
  • यह नाव दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है। 
  • एक्सरसाइज करने के पहले जैसे वॉर्मअप करने की सलाह दी जाती है। ठीक वैसे ही, डांस शुरू करने के पहले भी वॉर्मअप करना चाहिए। 

    और पढ़ें : बेली डांस (Belly Dance) से होगी नार्मल डिलीवरी, जानें इससे जुड़े और फैक्ट्स

    वॉर्मअप करने से होने वाले फायदे-

    • शरीर में खिंचाव नहीं होगा।
    • शरीर और मांसपेशियों में दर्द नहीं होगा।
    • बॉडी एक्टिव रहेगी।
    • वॉर्मअप करने से व्यायाम या डांस का ज्यादा फायदा हो सकता है।
    • बॉडी का तापमान बढ़ेगा।
    • शारीरिक और मानसिक तौर पर आपका शरीर वर्कआउट के लिए तैयार रहेगा।  

    फिट रहने के लिए कौन-कौन से डांस कर सकते हैं- 

    1.कंटेंपरेरी डांस- कंटेंपरेरी, जिसे जैज भी कहा जा सकता है। कंटेंपरेरी डांस एक कंप्लीट वर्कआउट है। इसमें हल्के म्यूजिक के साथ बॉडी की मूवमेंट होती है और आपका शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है। इस डांस की मदद से आपकी कोर मसल्स स्ट्रांग होती हैं। इस डांस के लिए आपको सही तकनीक की जानकारी होनी जरूरी है। इसलिए इसे करने के लिए किसी डांस ट्रेनर या फिटनेस ट्रेनर से सलाह लेना चाहिए। 

    2.इंडियन क्लासिकल डांस – अगर आप इंडियन क्लासिकल के शौकिन हैं तो यह आपको फिट रखने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है। इंडियन क्लासिकल डांस के स्टेप्स करने से कैलोरी बर्न होने में सहायता मिलती है। कत्थक में पैरों के मूवमेंट पर ज्यादा जोर दिया जाता है, तो वहीं भरतनाट्यम में हाथों की मुद्राओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। कुचिपुड़ी और ओड़िसी डांस योगा से कुछ हद तक प्रभावित है। क्लासिकल डांस से  शरीर का पोस्चर सही रहता है और शरीर में लचीलापन आता है, जिसकी वजह से वजन नियंत्रित रहता है।

    3.हिप हॉप डांस – हिप हॉप शब्द से ही एनर्जेटिक महसूस होता है। हालांकि, इसे करने के लिए किसी हिप हॉप डांस एक्सपर्ट की जरूरत होती है। इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। हिप हॉप डांस फ्री स्टाइल होने की वजह से शरीर भी लचीला रहता है।

    4. सांबा डांंस

    सांबा डांस को ब्राजील में कार्निवाल महोत्सव में किया जाता है। सांबा डांस के कई वेरिएशन हैं। सांबा डांस म्यूजिक से कंबाइन्ड होता है। हेल्थ, फिटनेस के लिए इसे वर्कआउट के रूप में किया जाता है। इसके कुछ प्रमुख वेरिएशन हैं, जैसे बॉलरूम सांबा और कुछ वेरिएशन दक्षिणी अमेरिका के डांस स्टेप और म्यूजिक से मिलकर बना हुआ है। इसी डांस को ब्राजील में सांबिस्ता के रूप में जाना जाता है।

    5. स्नेक स्टेप

    इस डांस को करने के लिए हिप की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों पैरों को खोलकर खड़े हों, फिर एक पैर से दूसरे पैर तक उछलें। इसी प्रैक्टिस में अपने कूल्हों को साइड से उछालते हुए आगे बढ़ें। फिर स्टेप को मिलाते हुए अपने ऊपरी शरीर कंधे और हाथों को नागिन डांस करते हुए मूव करें। इसी पोजीशन में आगे बढ़ते हुए दाएं तरफ हाथों और पैरों को मूव करें और ताली बजाएं।

    और पढ़ें : वजन कम करने में फायदेमंद हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई

    6. क्रॉस-एंड-पुल

    इस स्टेप में खड़े होकर अपने दाहिने पैर को बाईं तरफ क्रॉस करें। फिर दाहिने कंधे और हाथ को अपने शरीर के सामने की ओर झुकाएं। इसी स्टेप को कुछ सेकेंड में बाईं ओर करें। इस स्टेप के जरिए बॉडी के काफी फैट को कम किया जा सकता है।

    और पढ़ें : हेल्दी हार्ट से लेकर वेट लॉस तक, जानिए जंपिंग जैक के 10 फायदे

    7. विंडो वॉशर्स

    सबसे पहले आप कूल्हे की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों पैरों को खोलें। फिर अपने बॉडी के वेट को कूल्हे के एक तरफ शिफ्ट करें। क्योंकि, इस स्टेप में आपको बॉडी को एक साइड जंप कराना होता है। इसी पुजिशन को करते हुए आप अपने कंधों को बैलेंस में रखते हुए दोनों हाथों को मूव करते हैं। जैसे आप विंडो वॉश करते हैं। विंडो वाशर्स स्टेप करने से बॉडी के ऊपरी हिस्सों में जमा फैट काफी कम होता है।

    8. फ्लेमेंको डांस

    जंबो डांस सीरिज में फ्लेमेंको डांस को काफी प्राथमिकता दिया जाता है। इसे फिटनेस के लिए काफी ज्यादा किया जाता है। फ्लेमेंको डांस स्पेनिश डांस है। इस डांस स्टेप में दोनों हाथों से ताली बजाया जाता है और हाथों और बॉडी को मूव किया जाता है। यह डांस एड़ियों के बल पर किया जाता है। यह डांस गिटार के धुन पर किया जाता है। कैलोरी बर्न करने के लिए यह डांस सबसे खास है। ये फैट के लिए जुंबा काफी फायदेमंद होगा।

    डांस की मदद से शरीर को मानसिक और शारारिक दोनों ही तरीके से फिट रखा जा सकता है। लेकिन, अगर फिर भी सेहत से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. अभिषेक कानडे

    आयुर्वेदा · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement