backup og meta

खुद को इस तरह मैंटेन रखती हैं हिना खान, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/12/2019

    खुद को इस तरह मैंटेन रखती हैं हिना खान, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

    हिना खान छोटे पर्दे का जाना माना नाम है। हिना ने एक संस्कारी बहू से लेकर फैशन आइकॉन बनने तक एक लंबा सफर तय किया हैं। अपने पहले टीवी शो में उन्होंने बीस साल के बच्चे की माँ का रोल किया। घर-घर में वो अक्षरा के नाम से जानी जाने लगी थी। उसके बाद हिना खान ने अपनी इस संस्कारी बहु की छवि को तोड़ने की कोशिश में यह शो छोड़ दिया। रियलिटी शो बिग बॉस में हिना खान का नया रूप देख कर दर्शक भी दंग रह गए। हिना खान की सुंदरता के साथ-साथ उनका फिगर भी तारीफ के लायक है। यहीं कारण हैं कि बिग बॉस में रहने के बाद भी हिना खान अक्सर जिम में ही दिखाई देती थी।

    यह भी पढ़ें : तो इस तरह खुद को फिट रखते हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

    हिना खान अपने जिम, डायट और वर्कआउट को लेकर बहुत जागरूक और समयनिष्ठ है। हाल ही में हिना खान बॉलीवुड में भी नजर आईं। हिना खान अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। जानिए क्या हैं हिना खान का फिटनेस सीक्रेट- डायट, वर्कआउट

    हिना खान की फिटनेस का सफर

    हिना खान ने कई बार अपने मीडिया को दिए इंटरव्यू में  बताया है कि शो ‘रिश्ता क्या कहलाता हैं’ छोड़ने के बाद उन के पास काफी समय था और तब उन्होंने अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेना शुरू किया। उन्हें अपनी बहु की छवि से बाहर आना था और खुद को फिट भी रखना था। वो बस अलग और अच्छा दिखना चाहती थीं। लोग हिना खान की छवि से इतने प्रभावित थे कि वो उसे असली जिंदगी में भी वैसा ही समझने लगे थे। अब इसे बदलने के लिए उन्हें मेहनत करनी थी। भाग्यवश उनकी फिटनेस का सफर बहुत अच्छे से गुजरा। उन्होंने एक्सरसाइज करना शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें वो मिला, जिसकी इच्छा उन्हें लंबे समय से थी। हिना खान का कहना था कि लोग 10 साल की मेहनत के बाद भी वैसी बॉडी नहीं बना पाते, लेकिन भाग्यशाली हूं मैं कि मैंने बहुत जल्दी इसे पाया। मैंने बहुत कम समय में खुद को फिट किया।

    यह भी पढ़ेंः पुश अप वर्कआउट फिटनेस के साथ बढ़ाता है टेस्टोस्टेरॉन, जानें इसके फायदे

    वर्कआउट

    हिना खान की तरह फिगर और वॉशबोर्ड सिक्स पैक ऐब्स पाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए हिना खान ने कड़ी मेहनत की है। हिना खान व्यस्त होने के बाद भी हर रोज एक घंटा जिम जरूर जाती हैं। वो फिटनेस को लेकर इतनी दीवानी हैं कि अपना जिम कभी मिस नहीं करतीं और जब भी उन्हें समय मिलता हैं वो वर्कआउट करती हैं। हिना अपनी फिटनेस सीक्रेट अपने रोजाना व्यायाम को मानती हैं। वो हफ्ते में छह दिन जिम जाती हैं और कम से कम एक घंटा व्यायाम करती हैं। कभी व्यस्त रहने के कारण अगर वो जिम न जा पाएं, तब भी वो सप्ताह में तीन बार जिम अवश्य जाती हैं।

    यह भी पढ़ें : रेखा का फिटनेस फंडा, जिससे आप भी बन सकते हैं एवरग्रीन

    व्यायाम

    जिम में वो कार्डियो, वेट ट्रेनिंग आदि करती हैं। यहीं नहीं, उनकी एक्सरसाइज में वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग और ट्रिक्स एक्सरसाइज शामिल हैं। वो नियमित रूप से अपने एब्स ,कंधे, कमर आदि के लिए भी समय निकाल कर व्यायाम करती हैं। योग करना भी उनकी फिटनेस का राज है। हिना खान को जिम से बाहर व्यायाम जैसे स्विमिंग, जॉगिंग आदि भी पसंद हैं। वो इनके लिए भी समय निकाल लेती हैं।

    यह भी पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ ऐसा करती हैं जैकलीन फर्नांडिस, जानिए उनके सीक्रेट्स

    हिना खान का डायट प्लान

    हिना खान की डायट बहुत ही संतुलित है। बिग बॉस के दौरान भी हिना खान ने बताया था कि वो बहुत कम खाती हैं और अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखती है। हिना खान अपने आहार में प्रोटीन को महत्वपूर्ण मानती हैं। उनके हर आहार में प्रोटीन अधिक होता है। प्रोटीन से उनका पेट भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। सुबह वो चाय की जगह हल्का गर्म पानी में नींबू का रस मिला कर पीती हैं। हिना खान थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाती रहती हैं। उनके आहार में कार्बोहायड्रेट कम होता है।

    डायट रुटीन

    हिना का नाश्ता फलों या सब्जियों के जूस से शुरू होता है। इसके अलावा, वो कॉर्नफ्लेक्स, केले, ऑमलेट आदि भी नाश्ते में खाती हैं। दोपहर के खाने में उन्हें दाल, पनीर, और उबली सब्जियां पसंद हैं। कई बार वो मल्टीग्रेन रोटी भी खा लेती हैं। उनका रात का खाना सात बजे से पहले होता है जिसमें वो सब्जियां, चिकेन आदि खाती हैं। हिना अपने आहार में एक कटोरी दही भी लेना पसंद करती हैं। यही नहीं, हिना रोजाना एक आंवला भी लेती हैं, ताकि उनका सिस्टम डिटॉक्सिफाई हो और उनके चेहरे पर निखार आए।

    यह भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए व्यायाम

    लिक्विड

    हिना को खाना बहुत अधिक पसंद नहीं है, इसलिए कम खाना या अधिक भूख न लगना उनके लिए सामान्य है, लेकिन हिना पानी बहुत अधिक पीती हैं। उनका मानना है पानी पीने से चेहरे पर ग्लो आता है और उनका सिस्टम सही रहता है। हिना दिन में दो बार नारियल पानी पीना भी पसंद करती हैं।

    चीट डे

    हफ्ते में एक दिन यानी रविवार को हिना अपनी पसंद की चीजों को ही खाती हैं। रविवार उनका चीट डे होता है। हिना खान वेज और नॉन वेज दोनों तरह का खाना खाती हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में। 

    हिना खान व्यायाम और सही डायट को एक दूसरे का पूरक मानती हैं। उनके अनुसार, अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, लेकिन अपने आहार पर नियंत्रण नहीं रखते तो आप अच्छा परिणाम नहीं पा सकते। हर चीज को सही मात्रा में खाना और व्यायाम द्वारा अतिरिक्त कैलोरी कम करना ही हिना के अनुसार फिट और स्वस्थ शरीर की कुंजी है।

    इसके अलावा आप आमतौर पर हिना खान को बैंड के साथ ट्रेनिंग करते भी देख सकते हैं। स्क्वैट्स ट्रेनिंग मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन का उपयोग ताकत बनाने और आपको शक्तिशाली और मजबूत बनाने में मदद करता है। जब आप लगातार रेजिस्ट्रेंस ट्रेनिंग करते हैं तो आपकी मांसपेशियों को ताकत मिलती है। इसके अलावा आप अपने ज्वाइंट फंक्शन, बोन डेंसिटी, मांसपेशियों, टेंडन एंड लिगामेंट शक्ति में सुधार करने में सक्षम होते हें। इतना ही नहीं आप अपना अधिक वजन कम करने के लिए बैंड के साथ रेजिस्टेंस ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से आप चुस्त बनते हैं, आपकी सहनशक्ति, लचीलापन, गतिशीलता और संतुलन और मुद्रा में सुधार आता है। तो, अगर आप हिना खान की तरह फिट रहने की इच्छा रखते हैं तो ऊपर दिए गए उनके रूटिन को फॉलों करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/12/2019

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement