backup og meta

फिटनेस के लिए कुछ ऐसा करती हैं जैकलीन फर्नांडीस, जानिए उनके सीक्रेट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/12/2019

    फिटनेस के लिए कुछ ऐसा करती हैं जैकलीन फर्नांडीस, जानिए उनके सीक्रेट्स

    जैकलीन फर्नांडीस को बॉलीवुड में कदम रखे कई साल हो चुके हैं। 2009 में उन्होंने फिल्म अलादीन से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। श्री लंका से आई जैकलीन फर्नांडीस को बॉलीवुड और इस देश से भरपूर प्यार मिला। यही कारण है कि अभी तक वो बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीस केवल अपने अभिनय, खूबसूरती ही नहीं बल्कि फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जैकलीन फर्नांडीस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती हैं। जिन्हे देखने से ही यह पता चलता है कि जैकलीन फर्नांडीस अपने वर्कआउट और फिटनेस को लेकर कितनी जागरूक और गंभीर हैं। आज हम आपसे जैकलीन फर्नांडीस के कुछ ऐसे ही वर्कआउट और फिटनेस सीक्रेट को शेयर करने वाले हैं। ताकि आप उनके बारे में अधिक जान पाएं और प्रेरणा ले पाएं।

    जैकलीन फर्नांडीस के फिटनेस सीक्रेट्स

    जैकलीन फर्नांडीस को अपनी सेक्सी फिगर और सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस सबके लिए वो वर्कआउट और अपनी डायट का ध्यान रखती हैं। जैकलीन दीपिका पादुकोण और शिल्पा शेट्टी से बेहद प्रभावित हैं। उनकी बेहतरीन फिगर के उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवन का परिणाम है। जैकलीन के अनुसार बॉलीवुड में आने से पहले वो अपने वर्कआउट को लेकर इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन यहां आने के बाद उन्होंने इस बारे में गंभीरता से विचार किया और इसकी शुरुआत की। जैकलीन फर्नांडीस का फिटनेस मंत्र न तो अधिक डायट है, न ही अधिक वर्कआउट बल्कि वो इसके बीच का रास्ता अपनाती है।

    जैकलीन फर्नांडीस के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम के अनुसार वो इन चीजों की खास ख्याल रखती है :

    • व्यायाम शुरू करने से पहले जैकलीन 10 मिनटों तक वॉर्म अप करती है। इससे जोड़ों और मसल्स का अच्छा से व्यायाम हो जाता है। 
    • जैकलीन फर्नांडीस अपने हर वर्कआउट में स्ट्रेंथ वर्कआउट को भी शामिल करती है जैसे स्क्वैट्स, बेंच प्रेस, ओवरहेड प्रेस आदि।
    • जैकलीन फर्नांडीस हर रोज कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहती है। अगर एक दिन वो हेडस्टैंड करती है, तो अगले दिन कंधों का व्यायाम करती हैं।
    • उनके अनुसार अपने एब्स को हर बार वर्कआउट का हिस्सा बनाएं अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं।
    • वर्कआउट हमेशा कुछ स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से खत्म होना चाहिए।

    जैकलीन फर्नांडीस का वर्कआउट

    • जैकलीन फर्नांडीस का फिटनेस फॉर्मूला है कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, मार्शल आर्ट, डांस और योग का मिश्रण।
    • जैकलीन फर्नांडीस अब फिटनेस के पीछे दीवानी है और उनकी इस फिगर का राज उसकी संतुलित डायट, योग, अनुशासित जीवन और जिम है।
    • जैकलीन फर्नांडीस सुबह सात बजे उठ कर सबसे पहले योगासन और स्ट्रेचिंग व्यायाम करती है।
    • अपनी स्ट्रेंथ और स्टेमिना को बढ़ाने के लिए वो कार्डियो एक्सरसाइज का सहारा लेती है। यही नहीं, वो थोड़ी वेट ट्रेनिंग करती है। 
    • फिट रहने के लिए जैकलीन डांसिंग भी करती है।

    अगर जैकलीन फर्नांडीस काम के सिलसिले में यात्रा कर रही होती हैं, तो वो जिम नहीं जा पातीं। ऐसे में वो खुद से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और डांस कर के अपने शरीर का व्यायाम कर लेती हैं। यात्रा के दौरान भी इन्हें करना आसान होता है। जैकलीन के मुताबिक, जब बात शरीर और दिमाग की आती है तो मेडिटेशन बहुत काम में आती है इससे हमारी ऊर्जा सही दिशा में जाती है।

    यह भी पढ़ें : तो इस तरह खुद को फिट रखते हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

    जैकलीन फर्नांडीस के फिटनेस टिप्स

  • स्टैमिना बढ़ाने के लिए जैकलीन फर्नांडीस कार्डियो एक्सरसाइज करती है।
  • शरीर को लचीला बनाने के लिए योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती है।
  • स्ट्रेंथ के लिए भी जैकलीन एक्सरसाइज व्यायाम करती है और वेट का भी सहारा लेती है।
  • शरीर को शेप में रखने के लिए योग करती हैं।
  • शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए खूब पानी पीती हैं। 
  • ग्रीन और हर्बल चाय को दिन में दो बार पीती हैं।
  • कम मात्रा में कार्बोहायड्रेट लेती हैं।
  • जैकलीन अपने फैंस को यह भी टिप देती हैं कि किसी भी चीज को अपनी क्षमता से बढ़ कर न करें। उतना ही करें जितना कर सकते हैं।
  • फ्रेश, स्वस्थ और पोषक तत्वों का सेवन करें।
  • अगर आप जिम नहीं जा पाते तो डांसिंग से आप कैलोरी कम कर सकते हैं।
  • यह भी पढ़ें : जानिए क्या है जापानी वॉटर थेरिपी, कैसे करती है शरीर को फायदा?

    योग

    जैकलीन फर्नांडीस योग में भी पूरी दिलचस्पी लेती है। वो योग के आसान, प्राणायाम और मेडिटेशन करती हैं। योग को वो अपने वर्कआउट का मुख्य हिस्सा मानती हैं। उन्होंने योग की ट्रेनिंग अनुस्खा पारवानी देती है। अपने योग की शुरुआत वो सूर्य नमस्कार से करती हैं। उसे बाद वो शीर्षासन, उत्कटासन , हनुमानासन आदि करती है। इसके साथ ही वो प्राणायाम भी करती है। जैकलीन सप्ताह में पांच बार योगा करती हैं।

    यह भी पढ़ें : सर्वाइकल दूर करने के लिए करें ये योगासन

    डायट

    • जैकलीन फर्नांडीस के अनुसार उनकी दिनचर्या बहुत ही सामान्य है। सुबह उठते ही वो गुनगुने पानी के साथ शहद या नींबू लेती हैं। सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज करती है इसके बाद वो नाश्ता करती हैं और उसके बाद दिन शुरू करती हैं। रात के खाने को जल्दी खाने के लिए वो अपने सभी काम जल्दी पूरे कर लेती है।
    • जैकलीन का फिटनेस मंत्र बहुत ही सिंपल है, सही खाओ, सही से सोएं और रोजाना व्यायाम करो। इसलिए मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि अच्छा और स्वस्थ आहार खाऊं, पूरी नींद लूं और सकारात्मक रहूं।
    • जैकलीन अपने खाने में भी संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती हैं उन्हें आहार में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फैट और सब्जियां होती है। कार्बोहाइड्रेट्स के लिए वो सब्जियां, फल, ब्राउन चावल, ओट्स आदि खाती हैं। यही नहीं, अन्य तरल पर्दाथों के साथ वो पानी भी बहुत अधिक पीती हैं।

    जैकलीन फर्नांडीस के अनुसार लोग सोचते हैं कि सेलेब्रिटी फिट होने के लिए बहुत भूखे रहते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और वो सब फेंसी चीजें करते हैं, जो सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता। लेकिन ऐसा नहीं है, बहुत से सेलेब्रिटी अपनी खुद की फिटनेस दिनचर्या बनाते हैं। वो उन एक्सरसाइज और वर्कआउट को करते हैं, जिन्हें वो पसंद करते हैं। इसके साथ ही वो खाते हैं जिनकी उनके शरीर को जरूरत है। इससे उन्हें अपनी फिटनेस को बनाए रखने में मदद मिलती हैं।

    और पढ़ें : चाय, कॉफी की जगह पिएं गर्म पानी, फायदे हैरान कर देंगे

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/12/2019

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement