एक शोध के अनुसार रोजाना केवल 5 से 10 मिनट दौड़ने से आप हार्ट अटैक के रिस्क को काफी कम कर सकते हैं। दौड़ने से शरीर के सभी हिस्सों की एक्सरसाइज सामान्य रूप से हो जाती है। यह एक मात्र ऐसी गतिविधि है जिसे करने के बाद यदि आप और कोई एक्सरसाइज नहीं भी करते हैं, तो भी आप फिट रह सकते हैं। दौड़ने को हाई इम्पैक्ट एक्सरसाइज की श्रेणी में रखा जाता है। रोजाना एक घंटे दौड़ने के बदले यदि आप हफ्ते में 4 दिन भी ऐसा करते हैं तो आपको बहुत से लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, हद से ज्यादा दौड़ने से आपको नुकसान हो सकता है। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि, आपका शरीर एक दिन में कितने घंटे या कितने किलोमीटर रनिंग करने के लिए सक्षम है। दौड़ने से होने वाले फायदे (Benefits of running) आपके शरीर को बहुत से मायनों में लाभ दिला सकते हैं।
और पढ़ें :इस तरह के स्पोर्ट्स से आप रह सकते हैं फिट, जानें इन स्पोर्ट्स के बारे में
दौड़ने के फायदे: दिल को होता है फायदा
रोजाना दौड़ने से होने वाले फायदों में मुख्य रूप से हार्ट से जुड़े फायदे सबसे ज्यादा हैं। आज हार्ट अटैक से होने वाले मौत की संख्या काफी बढ़ गई है। आए दिन कोई ना कोई ऐसी घटना सामने आती है, जिसमें मौत की वजह हार्ट अटैक को पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना केवल 5 से 10 मिनट दौड़ने से ही आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। रोजाना रनिंग से दिल को होने वाले फायदे इस प्रकार हैं।
दौड़ने के फायदे: कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क
दौड़ने से धमिनयों में ब्लड का प्रवाह ठीक ढंग से होता है और आपको हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल पाता है। जाहिर है कि, इससे हार्ट अटैक का रिस्क अपने आप ही कम हो जाता है। रोजाना रनिंग से होने वाले फायदों में एक फायदा ये भी है कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। यदि आप नियमित रूप से रोज सुबह और शाम दौड़ने की आदत डालते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभ मिल सकता है।
और पढ़ें :अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है धनुरासन, जानें इसको करने का सही तरीका
दौड़ने के फायदे: दौड़ने से अल्जाइमर से बचाव
अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन की बातें याद नहीं रहती है। शुरुआत में व्यक्ति को केवल कुछ बातें ध्यान नहीं रहती लेकिन धीरे-धीरे वो अपने आस पास के लोगों को भी भूलने लगते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इस बीमारी से बचने के लिए रोजाना रनिंग करने से भी लाभ मिल सकता है। रोजाना दौड़ लगाने से होने वाले फायदों में एक फायदा ये भी है।
दौड़ने के फायदे: दौड़ने से कम होता है कैंसर का खतरा
एक हालिया शोध से इस बात की जानकारी मिली है कि, रोजाना दौड़ने वाले व्यक्ति में उन लोगों की तुलना में काफी कम कैंसर होने का रिस्क रहता है, जो दौड़ते नहीं है। हालांकि, दौड़ने से कैंसर जैसी बीमारी पर काबू कैसे पाया जा सकता है इसपर काफी रिसर्च की जरूरत है। लेकिन अगर 1% भी ऐसा होता है तो रोजाना दौड़ने में कोई बुराई नहीं है। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है इस बात से आप सभी भली भांति अवगत होंगें। इसलिए रोजाना रनिंग की आदत भी डाल लें ताकि इस बीमारी से कुछ हद तक भी आप सुरक्षित रह सकें।
दौड़ने के फायदे: दौड़ने से नींद अच्छी आती है
रोजाना दौड़ने के फायदे में एक फायदा आपकी नींद से भी जुड़ा है। आजकल अमूमन लोगों को नींद ना आने की समस्या होती है। किसी को टेंशन या तनाव की वजह से तो किसी को काम में आने वाली दिक्कतों की वजह से। एक शोध के अनुसार नींद न आने की समस्या को दूर करने में भी रोजाना दौड़ने की आदत लाभकारी साबित हो सकती है। दौड़ने के बाद शरीर को रिलैक्स फील होता है और नींद अच्छी आती है।
और पढ़ें :परिवृत्त पार्श्वकोणासन क्या है, जाने इसे कैसे करें और इसके क्या हैं फायदें
दौड़ने के फायदे: वजन कम करने में होगी आसानी
आपने दौड़ने के कई फायदे जानें, लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना दौड़ने से वजन कम होता है। अगर आपने बहुत ज्यादा वेट गेन कर लिया है तो आप रनिंग कर सकते हैं। रनिंग करने के लिए आपको ये बात पता होनी चाहिए कि कितना दौड़ने से आपकी कितनी कैलोरी बर्न होगी। आप कैलोरी बर्न करने के लिए ट्रेडमील की हेल्प भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको किलोमीटर के साथ ही कैलोरी बर्न की जानकारी भी मिल जाएगी। अगर आप रोजाना एक घंटे रनिंग करते हैं तो आपकी करीब 850 कैलोरी बर्न होती है।
अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि रोजाना रनिंग करने से शरीर का फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर आपको किसी प्रकार की हेल्थ कंडीशन है तो रनिंग या किसी भी एक्सरसाइज से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। रनिंग धीरे-धीरे करनी चाहिए और फिर आप उसका समय धीमे-धीमे बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को बैली फैट की समस्या है, उनके लिए भी दौड़ना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए और हफ्ते में तीन से चार दिन रनिंग की जाए तो पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
[mc4wp_form id=”183492″]
दौड़ने के फायदे: थाई की टोनिंग के लिए रनिंग
रनिंग से वेट में कमी तो आती ही है और साथ ही ये पैरों को टोन करने का काम भी करता है। अगर आप अपनी मसल्स को टोन करना चाहते हैं तो आपको रनिंग जरूर करनी चाहिए। आपने देखा होगा कि जो एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनकी जांघ बहुत मोटी हो जाती है और उसमे अतिरिक्स फैट दिखने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी थाई में अधिक फैट न दिखे तो आप सप्ताह में तीन से चार बार निश्चित समय के लिए रनिंग जरूर करें। आपको कुछ समय बात खुद ही असर नजर आने लगेगा।
रनिंग बेनिफिट्स : डायबिटीज की है समस्या तो रनिंग से होगा फायदा
आपने सुना होगा कि जब किसी व्यक्ति को मधुमेह की समस्या या डायबिटीज हो जाती है तो डॉक्टर उसे जॉगिंग या रनिंग की सलाह देता है। ये सच है कि रेगुलर जॉगिंग या रनिंग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। आप अगर रेगुलर वॉक से भी शुरूआत करते हैं तो आपको बहुत फायदा पहुंच सकता है। आप चाहे तो इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।
दौड़ने से मानसिक परेशानियां रहेंगी दूर