backup og meta

क्या आपको भी जानना है व्यायाम कैसे शुरू करें, जानें ये जरूरी बातें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

    क्या आपको भी जानना है व्यायाम कैसे शुरू करें, जानें ये जरूरी बातें

    जिम जाने से पहले हर किसी का सवाल होता है कि व्यायाम कैसे शुरू करें। क्योकि जिम हर कोई जाना चाहता है, लेकिन अक्सर लोगों का यह बहाना होता है कि वो जाना तो चाहते हैं, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्हें समय ही नहीं मिल पाता। लोगों की यह इच्छा भी होती है कि जल्द से जल्द उन्हें अच्छा परिणाम मिल जाए। हममें से हर कोई वजन कम करना चाहता है लेकिन ये नहीं जानता कि व्यायाम कैसे शुरु करें। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी बताएंगे जो आपके इस सवाल का जवाब आसानी से देगा। दरअसल हर किसी को वजन कम करने या मसल्स बनाने की इतनी जल्दी होती है कि वो जल्द से जल्द किसी जादू की अपेक्षा करने लगते हैं। लेकिन अगर आपको पहले से पता होगा कि व्यायाम कैसे शुरू करें तो आपके जिम की जर्नी आसान हो जाती है। जिम जाते ही ऐसे व्यायाम की अपेक्षा करना, जिससे जल्दी वजन कम हो, एक गलती है। अगर आपने अभी-अभी व्यायाम करना शुरू किया है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए व्यायाम कैसे शुरू करें और व्यायाम शुरू करने के तरीके।

    व्यायाम कैसे शुरू करें-how to start exercise

    1. व्यायाम कैसे शुरू करें?

    अगर आप अपने सवाल व्यायाम कैसे शुरू करें के लिए जवाब जानना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। एक्सरसाइज शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए दृढ़ निश्चय, दूसरा है किसी भी तरह की प्रेरणा। केवल एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि कोई भी चीज शुरू करने के लिए आपको दृढ़ निश्चय और प्रेरणा की आवश्यकता होती है। व्यायाम करने के शुरुआत के कुछ दिनों में आपको सबसे पहले आसान स्ट्रेचिंग करनी चाहिए, क्योंकि आपके मसल्स को मुश्किल दिनचर्या या व्यायाम की आदत नहीं होती। इसके बाद आप हल्के वेट के साथ अपने व्यायाम को जारी रख सकते हैं। फिर और भी मुश्किल व्यायाम जैसे स्क्वैट, डेडलिफ्ट या बेंच प्रेस करें।

    और पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम

    2. वॉर्मअप करें

    व्यायाम कैसे शुरू करें, का सबसे पहला जवाब है वॉर्मअप। कई लोग जिम शुरू करते ही लोग ट्रेड मिल पर चढ़ जाते हैं लेकिन, एकदम एक्सरसाइज शुरू करने से चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, किसी भी एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप अवश्य करें। वॉर्मअप करने से मांसपेशियों में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे शरीर हल्का गर्म हो जाता है। इससे चोट नहीं लगती और व्यायाम में भी आसानी होती है। व्यायाम कैसे शुरू करने का आसान जवाब है पहले वॉर्मअप करें। वॉर्मअप करने से आपकी बॉडी एक्सरसाइज के लिए तैयार होती है।

    3. गाइडेंस जरूर लें

    व्यायाम कैसे शुरू करें इसका जवाब जानने के लिए गाइडेंस की जरूरत होती है। व्यायाम चाहे आप जिम में कर रहे हों या घर पर, योग कर रहे हों या अन्य एक्सरसाइज, बिना मार्गदर्शन के कुछ भी संभव नहीं है। व्यायाम शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। उससे जानें कि आपको कौन-सा व्यायाम करना चाहिए, जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। यही नहीं, व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से भी सलाह ले लें। व्यायाम कैसे शुरु करें अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं तो किसी जिम प्रोफेशनल से गाइडेंस लें। ये आपके अंदर उठ रहे सवाल कि व्यायाम कैसे शुरू करें का परफेक्ट जवाब देंगे।

    और पढ़ें : पुरानी एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें केलेस्थेनिक्स वर्कआउट

    4. व्यायाम का समय

    वैसे तो लोग आजकल अपनी सुविधा के अनुसार ही जिम जाते या व्यायाम करते हैं, लेकिन अगर हो सके तो सुबह के समय व्यायाम करें। ऐसा भी कहा जाता है की 10 बजे के आसपास भी व्यायाम करना लाभदायक है। एक और बात जो आपके व्यायाम कैसे शुरू करें का जवाब देगा वो है एक्सरसाइज का सही समय। सही समय पर सही एक्सरसाइज करना हमेशा फायदेमंद होता है।

    5. एन्जॉय करें

    आप अगर व्यायाम की शुरुआत कर रहे हैं, तो इसे किसी तरह की चिंता से शुरू न करें। ध्यान रहे, जिस भी व्यायाम से आप शुरुआत करें वो आपको बोझ न लगे, बल्कि उसमे आपको मजा आए, क्योंकि ऐसा करने से न केवल आप अपने शरीर, बल्कि दिमाग को भी तंदुरुस्त बनाओगे। इसके साथ ही, व्यायाम उतना ही करें, जितना आप कर सकें। अपनी क्षमता से अधिक व्यायाम करना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। व्यायाम कैसे शुरू करें अगर आप इस सवाल से बेचैन हैं तो अपने एक्सरसाइज रूटिन को एन्जॉय करें।

    और पढ़ें : साइनस को दूर करने वाले सूर्यभेदन प्राणायाम को कैसे किया जाता है, क्या हैं इसके लाभ, जानिए

    6. कैसे करें व्यायाम

    व्यायाम कैसे शुरू करें, इसका उत्तर है खाली पेट। हमेशा व्यायाम की शुरुआत ऐसे समय पर करना चाहिए जब आपका पेट खाली हो। अगर आप दिन में भी व्ययायाम कर रहे हों, तो आपके व्यायाम और भोजन में कुछ घंटों का अंतर होना आवश्यक है। खाना खाने के बाद व्यायाम करने से आपको पेट संबंधी या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

    7. दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

    अगर आप जानना चाहते हैं कि व्यायाम कैसे शुरू करें तो इसे अपने डेली रूटिन में लाएं। एक-या दो दिन व्यायाम करने का कोई फायदा नहीं है। अगर आप अच्छे परिणाम चाहते हैं, तो आपको इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। हर रोज व्यायाम का एक समय निश्चित करें और रोज उस समय व्यायाम करना न भूलें। ऐसा व्यायाम करें जिसे आप आसानी से कर सकें। अगर आप ने व्यायाम करने की ठान ली है, तो बिना भूले इसका पालन करें। व्यायाम कैसे शुरू करने का सहीं जवाब है कि उसको एक या दो दिन नहीं बल्कि हर रोज करें। सही रूटिन से एक्सरसाइज करना हमेशा आपको सही रिजल्ट देता है।

    8. अपनी प्रगति को अवश्य जांचें

    जैसे ही व्यायाम शुरू करें, इसके बाद अपनी अपनी प्रगति को अवश्य जांचें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किए जा रहे व्यायाम से फायदा भी हो रहा है या नहीं। अगर नहीं हो रहा हो, तो अपने ट्रेनर या विशेषज्ञ से सलाह लें। व्यायाम कैसे शुरु करें जब आपको इसका जवाब मिल जाता है तो आपको एक्सरसाइज से होने वाले फायदे को भी जांचना होगा। व्यायाम कैसे शुरू करना है इसका जवाब आपको आपका शरीर देता है इसलिए व्यायाम से होने वाले फायदे को भी जांचे।

    और पढ़ें : परिवृत्त पार्श्वकोणासन क्या है, जाने इसे कैसे करें और इसके क्या हैं फायदें

    9. शुरुआत में बरतें यह सावधानियां

    • व्यायाम कैसे शुरू करें इसका मतलब ये नहीं कि आप किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। रात के समय व्यायाम नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात को व्यायाम करने के बाद सो जाने से कोई लाभ नहीं होता।
    • व्यायाम के एकदम बाद आराम नहीं करना चाहिए, बल्कि उस समय शरीर रूप से गतिविधियां करते रहना जरूरी है।
    • अगर आपने अभी व्यायाम की शुरुआत की है, तो ध्यान रहे कि शुरुआत में व्यायाम करने से थकान और शरीर में दर्द होना स्वाभाविक है, लेकिन शीघ्र की यह ठीक हो जाएगा।
    • अगर आपके शरीर में दर्द है या बुखार आदि है तो आप उस दिन आराम करें। 
    • अगर आप किसी तनाव में या दुखी हैं, तो उस समय भी व्यायाम न करें, क्योंकि इससे आपके शरीर को नुकसान होता है। इसलिए जब भी कसरत करें, तो खुश मन से ही करें।
    • किसी खुली जगह पर व्यायाम करें। ऐसा करने से आपको अधिक लाभ होगा।
    • 30 से 40 मिनट तक वर्कआउट रोजाना करें।
    • एक्सरसाइज करने के पहले और बाद में प्रोटीन या कार्ब शेक पीने की आदत डालें। ऐसा करने से शरीर में एमिनो एसिड लेवल बेहतर होता है।
    • एक ही तरह के वर्कआउट प्लान को लंबे वक्त तक फॉलो करते न रहें। क्योंकि एक ही तरह के एक्सरसाइज से आपको बोरियत भी होगी और आपका शरीर उस एक्सरसाइज के स्ट्रेस लेवल को शरीर के अनुसार एडजस्ट कर लेगा।
    • सप्ताह में एक दिन एक्सरसाइज न करें।
    • रोजाना एक्सरसाइज उतना ही करें, जितनी आपकी शारीरिक क्षमता हो। शारीरिक क्षमता से ज्यादा व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं होगा और आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
    • एक्सरसाइज करने के दौरान बॉडी ज्यादा डिहाइड्रेट होती है। इसलिए बॉडी को डिहाइड्रेट होने न दें और एक्सरसाइज करने से पहले, एक्सरसाइज के दौरान और बाद में भी पानी पीते रहें।
    • योग या व्यायाम करने के दौरान मन को खुश रखें। कभी भी गुस्से के भाव से न करें।
    • फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें, तो एक्सरसाइज के दौरान जरूरत से ज्यादा तेज एक्सरसाइज करना या झटके से एक्सरसाइज नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए जहां जितनी आवश्यकता हो उतना ही बल लगाएं।
    • एक्सरसाइज के दौरान जिम करने वाले कपड़े पहने और कंफर्टेबल जूते पहने।
    • अगर पहली बार एक्सरसाइज करना आप शुरू कर रहें हैं, तो फिटनेस एक्सपर्ट की निगरानी में एक्सरसाइज करना शुरू करें।
    • अगर आपके पास सुबह के समय वक्त रहता है, तो मॉर्निंग के वक्त में ही एक्सरसाइज करें।

    सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप किसी भी वर्कआउट की शुरुआत के पहले बॉडी चेकअप जरूर करवाएं। हेल्थ एक्सपर्ट से अपनी सेहत की जानकारी लें। यह समझें की किस तरह का वर्कआउट आपको करना चाहिए और कौन से वर्कआउट आपको नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी समझें की आपको कितने देर तक एक्सरसाइज करना चाहिए? यह भी हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर पूछें की आपका आहार कैसा होना चाहिए?

    व्यायाम करना स्वस्थ रहने की आसान कुंजी है, जिससे आप न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। ध्यान रहे कि जो व्यायाम सब करते हैं जरूरी नहीं कि आप भी उसी को करें। व्यायाम कैसे शुरू करें, इसके लिए सबसे पहले पूरी रूपरेखा बना कर आगे कदम बढ़ाएं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement