backup og meta

फिटनेस मंत्र जिसे पढ़ कर आप एक्सरसाइज के लिए होंगे प्रेरित

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. अभिषेक कानडे · आयुर्वेदा · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/10/2020

    फिटनेस मंत्र जिसे पढ़ कर आप एक्सरसाइज के लिए होंगे प्रेरित

    किसी के जीवन में प्रोत्साहन मायने रखता हैं। हम सभी जानते हैं कि स्वास्थ ही हमारी संपत्ति है’, लेकिन इस भागती दौड़ती जिंदगी में हम सभी यह भूलते जा रहे हैं कि हम सिर्फ पैसों के पीछे भागकर अपनी असली संपत्ति को खो रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ फिटनेस मंत्र लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर सकते हैं- 

    ये फिटनेस मंत्र आपको करेंगे प्रेरित

  • रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, सम्पन्न और बुद्धिमान बनाए रखता है। इसलिए नियमित रूप से सही समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से आप फिट रहेंगे और मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा। 
  • अच्छा स्वास्थ ही आपका सबसे बड़ा धन है। अगर आपके पास पैसा अधिक है लेकिन, आपका स्वास्थ्य खराब है तो ये पैसा​ आपके किस काम का। इसलिए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें।  
  • ओलंपिक एथलीट जिम रयान के अनुसार किसी भी कार्य की शुरुआत प्रेरणा से करनी चाहिए, साथ ही अच्छी आदतों का पालन करना चाहिए। ऐसी सोच रखने से कोई भी अपनी मंजिल तक पहुच सकता है।
  • फिजिकल कोच ब्रायन खान के अनुसार अपने अंदर की क्षमताओं को दूसरों की मदद करने में लगाने से आंतरिक प्रसन्ता मिलती है।
  • फिटनेस कॉम्पिटिटर स्टीफन चापा के फिटनेस मंत्र के अनुसार हमेशा अपने कल से ज्यादा अपने आज को बेहतर बनाने में ज्यादा महत्वपूर्ण है बेस्ट होने से अच्छा है। मनुष्य हमेशा गलतियां करता है और हमेशा उसे ठीक भी करता है। कल की कि गईं गलतियां आज आपको सक्सेस तक भी पहुंचा सकती है। 
  • और पढ़ें : जानें कैसा होना चाहिए आपका वर्कआउट प्लान!

    • धन से दवाइयां तो खरीदी जा सकती हैं लेकिन, उसी धन से स्वास्थ्य नहीं खरीदी जा सकता। कहते हैं कि धन एक अनमोल रत्न है लेकिन, उससे बड़ा अनमोल रत्न आपका अपना स्वास्थ्य है। अगर स्वस्थ्य ही नहीं रहा तो धन का क्या उपयोग। इसलिए सेहत का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। 
    • अच्छे स्वास्थ का आनंद लेने के लिए, आपको हर रोज व्यायाम करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करने से आपको गुड हॉर्मोन का सिक्रीशन होता है, जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं। ठीक तरह से एक्सरसाइज करने से आपकी शारीरिक क्षमता बरकरार रहती है।  
    • फिटनेस के गुरु मानें जाने वाले जेक ललाने के फिटनेस मंत्र के अनुसार एक्सरसाइज इज किंग यानि व्यायाम राजा है और न्यूट्रिशन इज क्वीन यानि न्यूट्रिशन रानी है और इन दोनों को एकसाथ मिलाकर देखा जाए तो आपके पास पूरी दुनिया है। 
    • अपने आप पर काम कर के आप अपने द्वारा किए जाने वाले कार्य को बेहतर बना सकते हैं, यह कहना है फिटनेस एक्सपर्ट सिमोन लोवेल का। अपने कार्य को बेहतर करने से हम अपने कार्यों को कुशल रूप से समझ सकते हैं और अपनी गलतियों को सुधार कर कार्यों को सही बना सकते हैं। 

    इसलिए जीवन में किसी भी कार्य को करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    और पढ़ें : अपर बॉडी में कसाव के लिए महिलाएं अपनाएं ये व्यायाम

    क्यों जरूरी है फिटनेस?

    फिटनेस मंत्र से प्रोत्साहित होकर शुरू की गई फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम की मदद से हम स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। अगर आप फिट हैं तो टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां आपको छू भी नहीं सकती है। फिजिकल एक्टिविटी से लंबे समय का फायदा होता है। सबसे जरूरी बात यह है कि नियमित एक्सरसाइज से आपके जीवन में सुधार होता है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक आपको एक्सरसाइज करना ही चाहिए। 

    फिटनेस मंत्र – रेग्यूलर एक्सरसाइज से क्या फायदा होता है? 

    यदि आप रेग्यूलर एक्सरसाइज से शारीरिक रूप से सक्रिय हैं, तो आपको निम्न फायदे होंगे :

    • दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम होगा
    • वजन को कंट्रोल कर सकते हैं
    • ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर सकते हैं
    • टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर का खतरा कम सकते हैं
    • ब्लडप्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं
    • हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत कर सकते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है

    और पढ़ें :सिर्फ जिम जाने से नहीं बनेगी बात, पेट कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज

    कैसे रहें फिट?

    फिटनेस मंत्र के अलावा जानें कि फिट रहने के लिए यह जरूरी नहीं कि जिम जाना पड़े। फिट रहने के लिए घर पर भी एक्सरसाइज की जा सकती है। आप निम्न एक्सरसाइज कर के अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं :

    पुश-अप

    एक्‍सरसाइज में पुश अप सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। पुश अप को रोजाना करना चाहिए। इससे चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स, पीठ के साथ-साथ शरीर के शरीर के दूसरे अंग भी स्ट्रॉन्ग हो जाते हैं। जिससे आपकी फिटनेस सामने से नजर आती है।

    वॉल सिट्स

    वॉल सिट्स एक्सरसाइज में पीठ को दीवार के पास रखते हैं और फिर दोनों पैरों को कुर्सी पर बैठने की पुजिशन में रखते हैं। अब दोनों हाथों को फोल्ड कर के कुछ देर इसी पुजिशन में रहना चाहिए। इससे बॉडी का बैलेंस बनाया जा सकता है। इस एक्‍सरसाइज को आप फिटनेस के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं।

    और पढ़ें : नेचुरल रूप से घटाना है वजन तो फॉलो करें इंटरमिटेंट फास्टिंग डायट, जानिए एक्सपर्ट से

    फिटनेस मंत्र – एब्डॉमिनल क्रंचेज

    एब्डॉमिनल क्रंचेज के जरिए एब्‍स को शेप में लाया जा सकता है। रिसर्च के मुताबिक, इस एक्सरसाइज से मांसपेशियों में बदलाव आते हैं, जो घंटों तक दौड़ने या साइकिलिंग करने के बराबर हो सकता है। इसलिए एब्डॉमिनल क्रंचेज फिटनेस के लिए बहुत अहम है। 

    स्‍क्‍वैट्स

    स्‍क्‍वैट्स भी बॉडी को संतुलित करने में मददगार हो सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बॉडी को सीधा रखना है। वॉल और चेयर के सपोर्ट लिए बिना आपको बॉडी को चेयर पर बैठकर पुजिशन की प्रैक्टिस करना है। फिटनेस के लिए अपने रोजाना एक्सरसाइज में स्क्वैट्स को शामिल करें। 

    ट्राइसेप्स डिप्स

    चेयर या बैंच की मदद से ट्राइसेप्स डिप्स के जरिए आप अपनी आर्म्स के मसल्स को टोन कर सकते हैं। फिटनेस के लिए ट्राइसेप्स डिप्स को आप बेंच पुशअप्स, वेट लिफ्टिंग आदि कर के कर सकते हैं।

    फिटनेस मंत्र – चेयर स्‍टेप्‍स

    चेयर स्‍टेप्‍स एक्सरसाइज के दौरान, इस बात का ध्‍यान रखना जरूरी है कि बॉडी स्ट्रेट हो। इसके लिए ऐसी कुर्सी का चुनाव करें जिसका संतुलन सही हो। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे करने से काफ मसल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं।

    और पढ़ें : सिर्फ डायट बढ़ाने से नहीं बनेगी बात, वेट गेन करना है तो ऐसा भी करें

    फिटनेस के लिए एक्सरसाइज के बाद क्या पिएं?

    फिटनेस के लिए एकसरसाइज के बाद आप कुछ तरल पिएं तो ज्यादा बेहतर हैं। क्योंकि एक्सरसाइज के बाद बॉडी को हाइड्रेट रखना फिटनेस का एक जरूरी हिस्सा है।

    तरबूज का जूस पिएं – भारी व्यायाम के बाद तरबूज शरीर में उचित हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। वर्कआउट के दौरान आमतौर पर हमारा शरीर लगभग दो फीसदी तक पानी की मात्रा पसीने के तौर पर बर्न करता है। जिसकी भरपाई करने के लिए तरबूज का जूस सबसे अच्छा माध्यम हो सकता है। 

    नारियल पानी – नारियल का पानी शरीर में पानी की कमी मात्रा को पूरा करता है।

    चेरी का जूस – चेरी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स का उच्च स्त्रोत और मांसपेशियों को ऊर्जा देता है।

    ग्रीन टी – ग्रीन टी शरीरिक थकान दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

    नए संशोधन की डॉ. शरयु माकणीकर द्वारा समीक्षा

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. अभिषेक कानडे

    आयुर्वेदा · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/10/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement