ये बात अलग है कि सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है। लेकिन आपको चाहिए आप अपने बच्चे को पांच साल की उम्र में लिंग में अंतर करना पहली बार बताएं। आमतौर पर अधिकतर बच्चे पांच साल की उम्र में ही स्कूल जाना शुरू करते हैं, तो यह आपके लिए भी एक सही मौका हो सकता है। साथ ही, इस उम्र में बच्चे अगर किसी बात या तथ्य को पहली बार सुनते हैं, तो उसे याद भी रखते हैं।
और पढ़ें : बच्चों को खड़े होना सीखाना है, तो कपड़ों का भी रखें ध्यान
सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव कैसा पड़ता है?
सिक्के की तरह ही हर चीज के दो पहलू होते हैं। एक अच्छा और एक बुरा। इसकी तरह सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव भी दो तरह से हो सकता है। जो कुछ हद तक अच्छा तो कुछ मामलों में सावधानी बरतने जैसा भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव जो सकारात्मक तौर पर देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव: टेक्निकल स्किल बढ़ाए
आज की अधिकतर युवा पीढ़ी अपना अधिकतर समय ऑनलाइन और सोशल मीडिया की दुनिया मेंं व्यतीत करते हैं। ऐसे में टेक्निकल स्किल का होना भी बहुत जरूरी हो चुका है। सोशल मीडिया न सिर्फ चैटिंग या गेम्स के लिए है, बल्कि नई चीजें सीखने, पढ़ने और रचनात्मक बातों को जानने के लिए भी बहुत जरूरी है। ये सभी बातें बच्चे के भविष्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं। इसके अलावा वो ऑनलाइन रह कर भी अलग-अलग लोगों से उनके हुनर भी सीख सकते हैं।
सामाजिक बनाने में मदद करे
अक्सर लोगों को लगता है उनका बच्चा पूरा दिन फोन में व्यस्त रहता है। जिसकी वजह से वो धीरे-धीरे सामाजिक जिम्मेदारियों और नए लोगों से मिलने में कतराने लगता है। लेकिन, इस तथ्य को पूरी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है। सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव भी सामाजिक स्तर पर काफी हद तक लाभदायी देखा जा सकता है। ऑनालइन और सोशल मीडिया की दुनिया के माध्यम से बच्चे सामाजिक बन सकते हैं। जिसके लिए उन्हें नए-नए लोगों से मिलने की जरूर भी नहीं होती है। सोशल मीडिया के जरिए बच्चे अपनी परेशानियां या खूबियां दूसरे लोगों को बड़ी ही आसानी से बता सकते हैं, साथ ही दूसरे लोगों की जानकारियों को भी समझ सकते हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चे ग्रुप स्टडी के तौर पर भी करते हैं।
और पढ़ें : बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना और उनकी मेंटल हेल्थ में है कनेक्शन
सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव: एक साथ और कम समय में विभिन्न चीजें एक्सपलोर कर सकते हैं
नई बातें सीखने के मामले में सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव काफी सकारात्मक देखा गया है। बच्चे कम से कम समय में एक साथ कई अलग-अलग बातों को एक्सपलोर कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे नई और पुरानी सभ्यताओं को बड़ी ही आसानी से समझ और सीख सकते हैं। साथ ही, सभी सभ्यताओं के अलग-अलग होने की वजह भी वो आपसे नहीं पूछेंगे।
क्या नकारात्मक भी हो सकता है सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव?