backup og meta

दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य क्या हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/12/2020

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य क्या हैं?

    आजकल बियर्ड बढ़ाने का ट्रेंड है। चेहरे पर बाल उगाने (दाढ़ी, मूंछ, कलम आदि) को अंग्रेजी में पोगोनोट्रोफी (pogonotrophy) कहते हैं। लेकिन, कुछ लोग दाढ़ी-मूंछ बढ़ाने से डरते हैं। इस डर को मेडिकल की भाषा में पोगोनोफोबिया (pogonophobia) कहा जाता है। इस डर की वजह से व्यक्ति को पसीने तक आने लगते हैं और हार्टबीट भी बढ़ जाती है। कैसा ही अजीब फैक्ट है न? ऐसे ही कई और दाढ़ी-मूंछ के बारे में तथ्य हैं, जिनको सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं लेकिन, दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य को जानने के बाद आप पोगोनोफोबिया या शारीरिक परेशानियों से भी बच सकते हैं। 

    दाढ़ी-मूंछ के बारे में 5 अमेजिंग फैक्ट क्या हैं?

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं: जैसे-

  • दाढ़ी-मूंछ के बारे में कहा जाता है कि अगर एक आदमी अपने पूरे जीवनकाल में कभी भी शेव (shaving) न करे तो उसकी दाढ़ी बढ़ते-बढ़ते लगभग 27.5 फीट लंबी हो सकती है। 
  • हर दो साल में वर्ल्ड बियर्ड और मुस्टैच एसोसिएशन (डब्ल्यूबीएमए) की तरफ से विश्व दाढ़ी और मूंछ प्रतियोगिता (world beard and mustache competition) आयोजित की जाती है। दाढ़ी-मूंछ के बारे में है न यह अच्छा फैक्ट। 
  • और पढ़ें : छोटे बालों वाले पुरुष अपनाएं ये बीयर्ड स्टाइल, मिलेगा कूल लुक

    • दाढ़ी-मूंछ के बारे में यह बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इससे स्किन एलर्जी (skin allergy) का खतरा कम होता है। बियर्ड या मूंछे न होने पर चेहरे की त्वचा पर धूल, मिट्टी और प्रदूषण का असर आसानी से होता है जिससे स्किन में एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।
    • बियर्ड बढ़ने की दर आपके आनुवंशिकी के साथ-साथ हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन (testosterone) से भी जुड़ी होती है।
    • बियर्ड (beard) के बालों की बात की जाए तो बता दें कि आपके चेहरे पर अमूमन 30,000 बाल होते हैं।
    • दाढ़ी-मूंछ के बारे में एक मजेदार फैक्ट महिला की बियर्ड से भी जुड़ा है। आजतक महिला की सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड 30 सेमी का है। 

    और पढ़ें : जानें नींद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sleep)

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य या दाढ़ी-मूंछे के बारे में कुछ तथ्य इतिहास से-

  • दाढ़ी-मूंछ के बारे में 1698 में रूस के शासक पीटर द ग्रेट द्वारा लगाया गया टैक्स वाकई एक रोचक किस्सा है। पीटर द ग्रेट ने दाढ़ी रखने के लिए सालाना 100 रूबल (आज की करेंसी के हिसाब से 111 रूपए) का टैक्स लगाया था। बियर्ड रखने के लिए के लिए लोगों को लाइसेंस लेना पड़ता था।
  • और पढ़ें : जानें नींद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sleep)

    • मिस्र की सभ्यता से मिले अवशेषों के आधार दाढ़ी-मूंछ के बारे में पता चलता है कि पर सूर्य ग्रहण जैसे खास अवसरों पर वे लोग मेटल की बियर्ड लगाते थे। इनमें महिलाएं भी शामिल होती थीं।
    • ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी (Brigham Young University) के ड्रेस कोड में दाढ़ी न रखने के दिशा-निर्देश हैं। इन गाइडलाइन्स के हिसाब से दाढ़ी रखने के लिए अनुमति तभी मिलती है जब कोई स्वास्थ्य कारण होता है।
    • मध्य युग के दौरान, अगर कोई आदमी दूसरे पुरुष की बियर्ड या मूंछ को छू लेता था, तो उसे अपमानजनक माना जाता था। उस समय दाढ़ी एक पौरुष और सम्मान की निशानी हुआ करती थी।

    और पढ़ें : क्या बीयर्ड ऑयल सच में फायदेमंद है?

    • दाढ़ी-मूंछ के बारे में पुराने जमाने में था कि राजा-महाराजा किसी संदेश को भेजते समय अपनी दाढ़ी के तीन बाल भेजते थे। वो संदेश के आधिकारिक होने की पुष्टि करता था।
    • दाढ़ी-मूंछ के बारे में एक फैक्ट यह है कि पहले मिस्र के पुरुष अपनी दाढ़ी को डाई (dye) करते थे और उन पर सोने की परत चढ़ाते थे। यह उनके स्टेटस का प्रतीक होता था।
    • अब तक की सबसे लंबी दाढ़ी नॉर्वे के हैन्स निल्सन लैंगसेट (Hans Nilsen Langseth) ने 1927 में रखी थी। इसकी लंबाई पांच मीटर (लगभग 17 फीट छह इंच) थी।

    beard GIF

    ये है दुनिया की सबसे लंबी दाढ़ी

    जीवित लोगों की बात की जाए तो पंजाब के शमशेर सिंह के नाम दुनिया में सबसे लंबी दाढ़ी होने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनकी दाढ़ी 6 फीट लंबी है। रिसर्च के मुताबि दाढ़ी रात के मुकाबले दिन में तेजी से बढ़ती है। दाढ़ी-मूंछ के बारे में एक तथ्य बढ़ा ही इंटरेस्टिंग है कि पहली बार बियर्ड उगाने के बाद मर्दों को सबसे अधिक तारीफ महिलाओं की तुलना में अन्य पुरुषों से ही मिलती है।

    दाढ़ी के फायदे स्वास्थ्य को

    दाढ़ी रखने के फायदे सेहत को भी मिलते हैं। जैसे-

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य 1: यूवी किरणों से बचाव

    कई रिसर्च बताती हैं कि दाढ़ी रखने से स्किन का सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव होता है। यह न केवल आपकी त्वचा को जलने से रोकती है बल्कि त्वचा कैंसर होने से बचाने में भी मदद करती हैं।

    और पढ़ें : जानें नींद से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sleep)

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य 2: एलर्जी और संक्रमण को कम करता है

    चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें एक फिल्टर की तरह काम करती है जो एलर्जी को नाक और मुंह में प्रवेश करने से रोकती है, जिससे एलर्जी और स्किन इंफेक्शन की संभावना कम हो जाती है।

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य 3: फेस की नमी रहती है बरकरार

    चेहरे पर दाढ़ी होने की वजह से चेहरे पर सीधे हवा नहीं लगती है जिससे चेहरा रूखा नहीं होता है और उस पर हमेशा नमी बनी रहती है। इससे स्किन ड्राईनेस की समस्या नहीं होती है।

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य 4: एजिंग छुपाने का एक बेहतर तरीका

    दाढ़ी के चलते फेस पर रिंकल जल्‍दी नहीं आते जिसके चलते एजिंग प्राब्‍लम का सामना नहीं करना पड़ता। इसकी वजह यह है कि दाढ़ी धूल मिट्टी से चेहरे को बचाए रखती है।

    दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य 5: आत्मविश्वास बढ़ता है

    न्यू यॉर्क शहर के एक हजार लोगों पर ग्रूमिंग से जुड़ी आदतों को लेकर हुए एक सर्वे के अनुसार 67 प्रतिशत से ज्यादा पुरुषों का मानना था कि वे दाढ़ी, मूछें या दोनों ही रखना पसंद करते हैं। शोध से यह बात भी सामने आई कि आधे से ज्यादा पुरुषों ने कहा कि वे बियर्ड में खुद को ज्यादा अट्रैक्टिव और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करते हैं। जबकि 41 फीसदी लोगों ने माना कि ​बियर्ड रखने के बाद उन्होंने अपने आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी महसूस की है।

    दाढ़ी के रोचक तथ्य जाने के बाद क्या है दाढ़ी-मूंछ बढ़ाने का सही तरीका यह भी समझें।

    दाढ़ी तेजी से कैसे बढ़ाएं?

    आपकी अच्छी हेल्थ का प्रभाव सब पर पड़ता है, जिसमें आपकी दाढ़ी भी शामिल है। अब जब आप दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य जान चुके हैं, तो लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतें शामिल करके दाढ़ी को तेजी से बढाने में मदद मिल सकती है। जैसे-

    एक्सरसाइज

    व्यायाम रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जो बालों के रोम के विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग जैसे व्यायाम भी टेस्टोस्टेरोन को टेम्पररी रूप से बढ़ा सकते हैं।

    आहार

    स्वस्थ और संतुलित आहार लेने से अच्छा पोषण शरीर के साथ-साथ आपकी दाढ़ी को भी फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए भोजन में शामिल करें:

  • लीन प्रोटीन
  • आयरन
  • साबुत अनाज
  • हेल्दी कार्बोहाइड्रेट
  • हेल्दी फैट
  • फल और सब्जियां
  • विटामिन बी और विटामिन ए, सी, डी और ई।
  • नींद

    नींद संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। एक शोध से पता चलता है कि नींद की कमी की वजह से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है।

    एक्सफोलिएट करें

    अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करें। इससे फेस के पोर्स खुलते हैं। साथ ही बियर्ड को मॉइस्चराइज भी करके रखें।

    ऊपर बताए गए दाढ़ी से जुड़े रोचक तथ्य या दाढ़ी-मूंछ के बारे में फैक्ट्स आपको कैसे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपका इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो वो भी हमारे साथ शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/12/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement