backup og meta

किस करने से मिल सकता है सिरदर्द में आराम, जानें ऐसे ही फन फैक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

    किस करने से मिल सकता है सिरदर्द में आराम, जानें ऐसे ही फन फैक्ट्स

    प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की रॉयल किस पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रही है और हो भी क्यों न? किस करना प्यार के इजहार का एक अद्भुत तरीका जो है। किस रिश्तों में एक जुड़ाव लाता है, प्यार करने वालों को करीब लाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किसिंग के दौरान हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं? अगर नहीं, तो जानें इस बेहद इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट से जुड़े मजेदार फैक्ट्स।

    किस करने के लाभ 1: पहली बार किसी को चूमने से डोपामाइन तेजी से बढ़ता है

    डोपामाइन हमारे शरीर में मौजूद एक कार्बनिक रसायन है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में कार्य करता है। इसलिए, जब आप पहली बार किसी व्यक्ति को किस करते हैं, तो डोपामाइन की वजह से आप और ज्यादा एकदूसरे को किस करते हैं।

    किस करने के लाभ 2: दिल और दिमाग पर होता है ये असर

    जब आप किसी को किस करते हैं, तो आपका मस्तिष्क एड्रेनल ग्रंथि को संकेत देता है, जो बदले में एड्रेनालाइन, एपिनेफ्रीन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे हॉर्मोन जारी करता है।ये हॉर्मोन हार्ट और ब्रेन में ब्लड सप्लाई को बढ़ाने में सक्रीय होते हैं।

     [mc4wp_form id=’183492″]

    किस करने के लाभ 3: मांसपेशियां पर होता है ये असर

    किस करना किसी वर्कआउट (एक्सरसाइज) से कम नहीं है। जब आप किसी को किस करते हैं, तो 112 मसल और 34 फेशियल मसल्स का इस्तेमाल किया जाता है। महज एक किस आपकी सारी मांसपेशियों को एक्टिव कर सकता है।

    और पढ़ें: जानें क्या है एरियल योग और इसके सेहत से जुड़े फायदे

    किस करने के लाभ 4: दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है

    किस करने के दौरान लार (सलाइवा) बढ़ जाता है। यह दांतों के बीच से खाद्य कणों को साफ करने में मदद करता है और साथ ही दांत को एनामेल से भी बचाता है।

    किस करने के लाभ 5: आंखों पर होता है ये असर

    किस करने की एक्साइटमेंट (उत्तेजना) नर्वस सिस्टम तक तुरंत पहुंच जाती है और यही कारण होता की किस करने के दौरान अक्सर आंखें बंद हो जाती हैं।

    किस करने के लाभ 6: बढ़ जाता है लव हॉर्मोन

     जब आप ज्यादा दिनों से रिलेशनशिप में रहते हैं, तो शुरुआती समय के बाद डोपामाइन का स्तर कम हो जाता है। लेकिन किस करने से ऑक्सीटोसिन की मात्रा में उछाल आता है। यही ऑक्सीटोसिन भावनाओं के साथ संबंध के कारण आपके रिश्ते में प्यार बनाए रखता है।

    और पढ़ें: तेजी से ब्रश करना दांतों को कर सकता है कमजोर

    किस करने के लाभ 7: कम की जा सकती है कैलोरी

    किस आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद कर सकती है। ऐसा भी माना जाता है की आप जितनी देर तक किस करेंगे उतना ज्यादा आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 1 मिनट तक किस करने से आप 3 से 6 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। हो सकता है यह ट्रेडमिल पर वॉकिंग या रनिंग करने जितना फास्ट न हो लेकिन अगर आप लंबे वक्त तक किस करते हैं तो खाने के बाद आपने जो मीठा खाया था उससे आपके शरीर को मिली कैलरी जरूर दूर हो जाएगी। कैलरी बर्न करने के अलावा भी किसिंग आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

    किस करने के लाभ 8: एलर्जी से लड़ने में मदद 

    किस करने के दौरान जब आप होंठों को बंद करते हैं, तो आप अपने साथी के साथ लगभग 300 प्रकार के बैक्टीरिया का आदानप्रदान करते हैं। आपके और आपके साथी के शरीर में रहने वाले ये बैक्टीरिया आपको संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ने में मदद करते हैं और एलर्जी से बचाव करते हैं, खासकर फ्लू के मौसम में भी आपको एलर्जी से बचाता है।

    और पढ़ें : नशे में सेक्स करना कितना सही है? जानिए स्मोक सेक्स और ड्रिंक सेक्स में अंतर

    किस करने के लाभ 9: रिलीज होते हैं हैप्पी हॉर्मोन

    किस करने से दिमाग में मौजूद कई सारे हॉर्माोन्स रिलीज हो जाते हैं। इन हॉर्मोन्स के रिलीज होने पर इंसान खुश महसूस करता है। इन कैमिकल्स में ऑक्सीटॉक्सीन, डोपामाइन और सेरोटोनिन शामिल होते हैं। इनके रिलीज होने से इंसान अच्छा फील करता है। साथ ही लोगों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती है।

    किस करने के लाभ 10: तनाव हॉर्मोनकोर्टिसोलको कम करने में मदद करता है।

    कोर्टिसोल के स्तर में स्पाइक आपके मस्तिष्क, स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। किस आपके शरीर में खुशी की भावनाओं को बढ़ाता है और तनाव हॉर्मोन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह एंग्जायटी को भी दूर करता है।

    और पढ़ें: कॉफी से जुड़े फैक्ट: क्या जानवरों की पॉटी से बनती है बेस्ट कॉफी?

    किस करने के लाभ 11: इम्यूनिटी होती है स्ट्रॉन्ग

    मेडिकल हाइपोथीसिस नाम के जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक किस करने से महिलाओं की इम्यूनिटी, साइटोमेगालोवायरस के प्रति स्ट्रॉन्ग बनती है। हालांकि यह वायरस या बग वैसे तो वयस्कों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक नहीं है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह वायरस खतरनाक है और इससे भ्रूण में शारीरिक दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इतना ही नहीं, किस करने के दौरान हम बग्स और वायरस एक्सचेंज करते हैं जो बदले में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

    किस करने के लाभ 12: फेशियल मसल के लिए है अच्छा

    एक पैशनेट किस के दौरान आपके चेहरे की 34 फेशियल मसल्स जबकी शरीर के बाकी हिस्सों की 112 पॉस्चरल मसल्स इन्वॉल्व होती हैं। लिहाजा किस करने से शरीर के ये मसल्स टाइट और टोन्ड होती हैं। इतना ही नहीं किस करने के दौरान चेहरे का ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ जाता है जिससे आपके चेहरे की रंगत और निखर जाती है और जवां दिखने लगते हैं।

    और पढ़ें: पतले होने का फायदा: सीट हो या कपड़े हर जगह हो जाते हैं फिट!

    किस करने के लाभ 13: क्रेम्प्स से मिलता है राहत

    पतले ब्लड वेसल्स और बढ़े हुए ब्लड फ्लो के कारण क्रैम्प्स में राहत मिल सकती है। साथ ही इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। इस तरह मासिक चक्र के दौरान किस करना महिलाओं को आराम कुछ समय के लिए राहत दे सकता है।

    किस करने के लाभ 14: सिर दर्द में मिलता है आराम

    किस करने से सिरदर्द में भी राहत मिल सकती है। किस करने से ब्लड वैसल्स फैलते हैं और साथ ही ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है। इस कारण यह सिरदर्द से राहत दिलाने में सफल साबित हो सकता है। साथ ही किस करने से तनाव भी कम होता है, जो सिरदर्द होने का मुख्य कारण होता है। यह भी कारण हो सकता है कि किस करने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

    किस करने के लाभ 15: रिश्ता मजबूत होता है

    किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होते हैं जो दो लोगों के बीच स्नेह और लगाव को बढ़ाता है और रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है।

    किस करने के लाभ 16: कोलेस्ट्रॉल में सुधार करता है

    2009 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जो कपल्स ज्यादा रोमेंटिक किस करते हैं उनमें कुल सीरम कोलेस्ट्रॉल में सुधार देखने को मिला। किस करने से आपका कोलेस्ट्रॉल बैलेंस होता है। इसके साथ ही यह हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

    उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में किस करने के लाभ के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके बारे में अन्य कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए बेहतर होगा आप किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr Sharayu Maknikar


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement