backup og meta

शादी के बारे में क्या कहते हैं ये रोचक तथ्य

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2020

    शादी के बारे में क्या कहते हैं ये रोचक तथ्य

    शादी के बारे में लोग दुनियाभर का ज्ञान देते नजर आते हैं। हमारे बुजुर्ग शादी कराने के पीछे पड़े रहते हैं। वे शादी करने के कुछ फायदे भी गिनाते हैं तो आजकल आपने कई नौजवानों के मुंह से सुना होगा कि उन्हें शादी से डर लगता है। कुछ लड़के-लड़कियां किसी रिश्ते में नहीं बंधना चाहते हैं। उन्हें शादी के बारे में सोचकर ही डर लगता है, वे सहम जाते हैं। दरअसल, यह एक तरह का डर है जिसे मेडिकल की भाषा में गैमोफोबिया (Gamophobia) कहते हैं। एक आप हैं जो शादी के नाम से ही डर रहे हैं। वहीं अमेरिका में लॉस वेगास शहर में हर दिन लगभग 300 लोग शादी कर रहे हैं। खैर यह तो वह लड्डू है जो न खाए वह पछताए, जो खाए वह भी पछताए। “हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में शादी के बारे में ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताए गए हैं। इन्हें बिना देर किए पढ़ डालिए।

    शादी के बारे में सबका अलग-अलग ख्याल

    • वियतनाम में विवाह से पहले जोड़े के पास “सही दिमागी संतुलन (proper mental level)” होने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
    • फ्रांस में मृत या निर्जीव चीज से भी  शादी कर सकते हैं। 
    • एरिका ला टूर आइफल (Erika La Tour Eiffel) नाम की लड़की ने एफेल टावर (Eiffel tower) की खूबसूरती को देखकर उससे 2007 में शादी की थी।

    और पढ़ें : सक्सेसफुल शादी के लिए क्या है बेस्ट एज गैप, स्टडी में हुआ खुलासा

    शादी के बारे में ये तो कभी न सुना था…

  • शादी के बारे में एक साइकोलॉजिकल फैक्ट यह है कि जो लोग विवाह के सात साल खुशी-खुशी बिता देते हैं। वे लोग पूरे जीवन में खुश रहते हैं।
  • इटली में, नवविवाहित जोड़े (newly married couple) अपनी शादी के दिन कांच का गिलास या फूलदान (flower pot) तोड़ते हैं। इस पुरानी परंपरा के अनुसार, यह कांच जितने टुकड़ों में टूटता है वह इस बात का प्रतीक होता है कि शादीशुदा जोड़ा कितने सालों तक सुखमय विवाहित जीवन बिताएगा।
  • बिजी लाइफस्टाइल के चलते आमतौर पर शादीशुदा लोग एक दिन में केवल चार मिनट ही एक-दूसरे के साथ सही से बिता पाते हैं।
  • पुराने दौर में ब्राइड्समेड्स को दुल्हन की तरह ही गाउन में तैयार किया जाता था ताकि बुरी आत्माओं और लुटेरों को भ्रमित किया जा सके।
  • और पढ़ें : अगर लव मैरिज के खिलाफ हैं पेरेंट्स, तो इन ट्रिक्स को अपनाएं

    शादी के बारे में होमोसेक्शुअल (homosexual) लोगों से सीखें

    • यूएस में समलैंगिक शादियां बढ़ रही हैं। गैलप द्वारा 2017 में किए गए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि लगभग दस में से एक एलजीबीटी (10.2%) का विवाह सेम सेक्स से होता है। यह सर्वे उच्च न्यायालय (high court) के फैसले (7.9%) से महीनों पहले हुआ था। परिणामस्वरूप, 61% समलैंगिक शादियां 2017 तक हुई, जो कि पहले केवल 38% थी।
    • मई 2019 में, ताइवान एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने कानूनी तौर पर समलैंगिक शादियों की अनुमति दी।

    और पढ़ें : जानिए कितने तरह के होते हैं सेक्शुअल बिहेवियर?

    शादी के बारे में कुछ और फैक्ट्स

  • एक 99 वर्षीय व्यक्ति ने शादी के 77 साल बाद अपनी 96 वर्षीय पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसे पत्नी के अफेयर का पता चल गया था। यह लव अफेयर 1940 में था।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी सी में राष्ट्र की सबसे कम विवाह दर है।
  • लगभग 90% जोड़े अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद वैवाहिक जीवन में संतुष्टि में कमी का अनुभव करते हैं।
  • यूके के एक लॉ फर्म के सर्वे की माने तो ज्यादातर शादीशुदा जोड़े अपनी शादी के तीसरे साल में सबसे ज्यादा खुश होते हैं।
  • फरवरी महीने के दूसरे रविवार को “वर्ल्ड मैरिज डे (World Marriage Day)” मनाया जाता है।
  • तुर्की में कुछ साल पहले शादी के बारे में एक अजीबोगरीब कानून था, जिसमें महिलाएं पति से पर्याप्त कॉफी नहीं मिलने पर उन्हें तलाक दे सकती थीं।
  • प्राचीन ग्रीस किसी पर सेब फेंकना शादी का प्रस्ताव (marriage proposal) माना जाता रहा है।
  • दुनिया की सबसे लंबी चली शादी 91 साल और 12 दिन की रही है।
  • और पढ़ें : कॉफी (coffee) अगर है पहली पसंद : जानें इसके फायदे और नुकसान

    इसलिए नहीं करनी चाहिए खून के रिश्तों में शादी

    देखा गया है कि हिन्दू समाज में ब्लड रिलेशन में शादी न करने की मनाही है लेकिन, मुस्लिम समाज में शादी के बारे में ऐसा कोई नियम नहीं है। इस बारे में अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. ईमॉन शेरीडेन और उनके सहयोगियों द्वारा ब्रैडफोर्ड (यूके का एक छोटा-सा हिस्सा) में किए गए एक शोध में पाया कि वहां लगभग 16 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी पाकिस्तानी मुस्लिमों की बसी हुई है। इस साथ ही लगभग 75 प्रतिशत शादियां चाचा-मामा के बच्चों के साथ हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तानी समुदाय के शिशु में मृत्यु दर और जन्मजात असामान्यताएं में उच्चतर दर की एक अहम वजह ब्लड रिलेशन में शादी करना ही है। स्वास्थ्य के लिहाज से खून के रिश्ते में शादी नहीं करनी चाहिए। इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं जैसे-

    • ऐसे कपल जिनकी शादी ब्लड रिलेशन में हुई है उनसे जन्मे शिशु में विकलांगता हो सकती है।
    • आमतौर पर एक शिशु को सभी गुण दोष उसके पेरेंट्स से ही मिलते हैं। मानें यदि माता और पिता में एक जैसे दोष होंगे, तो शिशु में उसके प्रभाव के गुण बढ़ सकते हैं। इस वजह से शिशु के घुटनों में दर्द रहना, जल्दी एलर्जी होना जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं देखी जा सकती हैं।

    ब्लड रिलेशन (blood relation) में विवाह न करना कई मायनों में अच्छा भी हो सकता है। वैज्ञानिक तथ्यों की मानें तो व्यक्ति को अपनी नस्ल में सुधार के लिए एक नए जीन की आवश्यकता होती है। यदि खून के रिश्ते में ही शादी होगी तो ऐसे दम्पति की संतान में वही पुराने जीन्स ही पाए जाएंगे। लेकिन, अगर यही शिशु दो अलग-अलग जीन के लोगों के जरिए जन्म लेता है, तो उसकी बॉडी में दोनों के ही जीन्स के गुण मौजूद होंगे। इसके साथ ही, शिशु मानसिक और शारीरिक रूप से भी हेल्दी हो सकता है। रिसर्च की मानें तो चचेरे भाई-बहन के बीच शादी जन्मजात समस्याओं के साथ पैदा होने वाले शिशु के जोखिम को दोगुना कर देता है। साथ ही पाकिस्तानी मूल के बच्चों में जन्म दोषों का करीबन एक तिहाई लोगों ने ब्लड रिलेशन में शादी की है।

    उम्मीद है कि शादी के बारे में यह लेख आपको पसंद आया होगा। आपके पास भी शादी के बारे में कोई रोचक फैक्ट है तो हमें बताइए। यदि इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव आपके दिमाग में है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिए साझा कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement