backup og meta

रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/08/2020

    रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स

    किसी भी रिलेशनशिप को अच्छे से निभाने के लिए जरूरी होते हैं कुछ नियम। ये नियम न सिर्फ एक दूसरे को समझने में मददगार साबित होते हैं बल्कि इनकी मदद से कपल्स एक-दूसरे के काफी करीब भी आ जाते हैं। आज की दौड़ती भागती दुनिया में आपसी मतभेद और एक-दूसरे को कम समय देने की वजह से रिलेशनशिप को निभाने में मुश्किलें आती हैं। रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स अपनाकर आप ब्रेकअप से बच सकते हैं। ऐसा देखा गया है कि जरा सी बात आसानी से रिश्तों में दरार डाल देती है। ऐसी स्थिति में खुद को संभाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो क्या उपाय हैं जो आपके रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं? जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय-

    रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स

    अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं। ये टिप्स आपके रिश्ते को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    1.ब्रेकअप रोकने के उपाय: कपल्स एक-दूसरे का सहयोग करें

    काफी समय तक किसी एक ही व्यक्ति के साथ रहने पर आप उनकी पसंद-नापसंद और सपनों के बारे में सब जान ही जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को उसके सपनों तक पहुंचने में मदद नहीं कर सकते हैं तो आपका रिश्ता समय के साथ कमजोर पड़ सकता है। सहयोग कई तरह से किए जा सकता है। हर व्यक्ति की अपनी क्वालिटी होती है। किसी को पढ़ना अच्छा लगता है तो कोई सुनना पसंद करता है। कोई क्राफ्ट वर्क अच्छा करता है तो कोई खाना अच्छा बनाता है। यानी आप जिस भी काम में परफेक्ट हैं, अपने साथी का उसमें सहयोग कर सकते हैं। सच पूछिए तो अगर आप साथ में हैं तो आपको एक नहीं बल्कि बहुत से ऐसे मौके मिल जाएंगे, जब आप अपने पार्टनर को हेल्प कर सकते हैं।

    और पढ़ें: जानें सेक्स समस्या के लिए आयुर्वेद में कौन-से हैं उपाय?

    2.ब्रेकअप रोकने के उपाय:  एक-दूसरे को समझें

    हो सकता है कि आप अपने पार्टनर के बहुत करीब हों पर आप कभी उसका मन न पढ़ पाएं। हो सकता है किसी व्यक्तिग परेशानी की वजह से आपका साथी परेशान हो और इस वजह से आपके रिश्ते में खटास आ रही हो। ऐसे में आप अपने साथी से ज्यादा से ज्यादा बात करें, उसकी असली समस्या का पता करने की कोशिश करें। 

    3.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स:  मी-टाइम के लिए निकालें समय

    सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति आपसे बात नहीं करना चाहता है, इसका मतलब यह नहीं है कि वो आपसे परेशान है; इसका मतलब यह हो सकता है कि उन्हें बस अपने लिए थोड़ा समय चाहिए। उन्हें स्वयं के विचारों को गहराई से सुनने की आवश्यकता है। ऐसे में आप अपने साथी को समय जरूर दें।

    और पढ़ें :महिला ऑर्गेज्म के बारे कुछ ऐसी बातें, जो आपको पता होनी चाहिए

    4.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: कपल्स इशारों में बात करें 

    यदि आप अपने साथी और कुछ दोस्तों के साथ बाहर हैं और एक-दूसरे के साथ इशारे में बात करने में सक्षम नहीं है, तो यह एक समस्या का कारण हो सकता हैं। ऐसा होने से बचने के लिए आप दोनों एक गुप्त भाषा या इशारों में बात करने की कला सीखें। यह प्रक्रिया आप दोनो को करीब भी लाएगी।

    5.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश करना बंद करें

    बहुत से लोग अपने साथी को बदलने की कोशिश करने की गलती लंबे समय तक करते रहते हैं। वे अपनी शर्तों के अनुसार अपने साथी को बेहतर करना चाहते हैं लेकिन, केवल अपने साथी को बदलने की कोशिश करने से कहीं ज्यादा अच्छा है आप खुद कुछ सुधार करें। 

     6.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: हर बात को सीरियसली न लें

    अपने साथी के साथ हंसना सीखें। गलती हर किसी से होती है, हर काम प्लान के हिसाब से नहीं होता है, आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़  सकता है। इसलिए हंसते रहना हमेशा जरूरी है। आप अपने साथी के साथ हंसी-खुशी व्यवहार करें। 

    और पढ़ें :STD: सुरक्षित संभोग करने की डाले आदत, नहीं तो हो सकता है इस बीमारी का खतरा

    7.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: हर छोटे जश्न को बड़ा बनाएं 

    किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए आप अपने जीवन में छोटे-छोटे अवसरों को भी बड़े जश्न के रूप में मनाएं। अपनी सालगिरह, जन्मदिन और अन्य खास मौकों को सेलिब्रेट करना न भूलें। यह आपके रिश्तों में और भी खुशियां लाएगा। बिगड़े हुए रिश्तों को ठीक होने में समय लग सकता है। रातों रात होने वाले बदलाव की उम्मीद न करें। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप दोनों को किसी काउंसलर के परामर्श की जरूरत है तो जरूर मदद लें।

    8.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: जबरदस्ती न बनाएं उनकी पसंद को अपनी पसंद

    कपल्स में अक्सर ये समस्या देखने को मिलती है कि वो एक-दूसरे की पसंद जानने के बाद उसे भी अपनी पसंद में शामिल करने की कोशिश करते हैं, जो कि सही नहीं है। मान लीजिए कि आपको क्रिकेट देखना पसंद नहीं है और आपके पार्टनर को बहुत पसंद है। अब अगर आप अपने पार्टनर को कहेंगे कि आपको भी क्रिकेट पसंद है तो वो मान जाएंगे। लेकिन एक समय ऐसा आएगा कि आप कहेंगे कि आपको क्रिकेट बिल्कुल भी पसंद नहीं है। प्यार का पहला फेज बहुत खूबसूरत होता है। यानी हर चीज अच्छी लगती हैं, एक-दूसरे की सभी बातें अच्छी लगती हैं।

    प्यार के दूसरे फेज में कपल्स फ्रेंक हो जाते हैं। यानी एक-दूसरे से खुलकर बात करते हैं। दूसरे फेज में कपल्स का संबंध बहुत नाजुक हो जाता है। यानी अगर आपने पहले झूठ नहीं बोला होगा तो प्यार के दूसरे फेज में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। अपने पार्टनर को अपनी पसंद और न पसंद के बारे में साफ तौर पर बताएं। झूठ एक न एक दिन पकड़ा जाएगा जो आपके हेल्दी रिलेशनशिप के लिए भी अच्छा नहीं है।

    9.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: एहसास कराएं कि खास हैं आप

    जब रिलेशनशिप फर्स्ट फेज से गुजर चुका होता है तो रिश्ते में एक अहम मोड़ भी आता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको अपनी फैमिली से मिलाएं। अचानक से सरप्राइज पार्टी प्लान करके वो आपके करीबी दोस्तों को बुलाएं। ये सब वो बातें हैं, जो आपको खुशी देती हैं। आप ऐसे में जान जाते हैं कि आपके पार्टनर की फैमिली कैसी है और आप उनके करीब आने लगते हैं। ऐसी पहल आपको भी करनी चाहिए। रिलेशनशिप के दौरान एक-दूसरे के परिवार के सदस्य अगर अच्छी तरह से घुल-मिल जाएं तो रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ने लगता है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    और पढ़ें: ओल्ड एज सेक्स लाइफ को एंजॉय करने के लिए जानें मेनोपॉज के बाद सेक्स लाइफ कैसी होती है?

    10.रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स: पैसे को बीच नें न लाएं

    स्ट्रांग रिलेशनशिप के लिए ये बहुत जरूरी है कि रिश्तों के बीच पैसों को न आने दें। आपका पार्टनर अगर ज्यादा कमाता है तो यकीनन आपके लिए गर्व की बात होनी चाहिए। पैसे को लेकर अगर आप हर वक्त बात छेड़ेंगे तो रिश्तों में खट्टास आ सकती है। बेहतर होगा कि इस मामले में आप बहुत सावधानी रखें। अगर आप साथ में रह रहे हैं तो बेहतर होगा कि खर्चा आपस में बांट लें। पैसों को लेकर रिश्तों में दरार ठीक नहीं है।

    आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाने के टिप्स मिल गई होंगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। आपके सभी प्रश्नों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर रोजाना स्वास्थ्य से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप एक्सपर्ट से राय भी ले सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement