backup og meta

चूहों ने पूरे घर का कर दिया बुरा हाल? तो इस तरह से भगाएं इन्हें दूर

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/07/2021

    चूहों ने पूरे घर का कर दिया बुरा हाल? तो इस तरह से भगाएं इन्हें दूर

    घरों में चूहों का रहना अच्छा नहीं माना जाता है। चूहे  हर चीज का नुकसान करने के साथ ही बीमारियां फैलाने का भी काम करते हैं। चूहे के दांत बहुत तेज होते हैं, वो आपको चकमा देकर बड़ा नुकसान कर जाएंगे और आपको इस बारे में देर से पता चलेगा। हो सकता है कि आपके साथ ऐसा कुछ हो भी चुका हो। घर में खासतौर पर किचन में खाने का बहुत सारा सामान होता है। चूहों को ऐसी जगह में रहना बहुत पसंद होता है। चूहे अक्सर खाने-पीने की चीजों को खाते और नुकसान पहुंचाते हैं। चूहे घर में इंफेक्शन फैलाने का भी काम कर सकते हैं। अगर आप भी चूहों के आतंक से परेशान हैं तो आपको चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice) के बारे में सोचना चाहिए। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है, तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से चूहों को घर से भगाने के असरदार तरीके जान सकते हैं।

    और पढ़ें : पेट दर्द हो या सिर दर्द सोंठ बड़े काम की चीज है जनाब!

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : बे लीफ/तेज पत्ता

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice)

    चूहों को खाने की वस्तुएं बहुत आकर्षित करती हैं। अगर आप उनके खाने के सामान को कहीं भी रख दें, तो वो तुरंत उसे खाने पहुंच जाएंगे। आप बे लीफ यानी तेज पत्ता घर के उन कोनों में रख दें, जहां चूहों का आना-जाना हो। चूहे बे लीफ (Bay leaf)  की महक से आकर्षित हो जाएंगे और उसे खाने का प्रयास भी करेंगे। चूहे जैसे ही बे लीफ खाएंगे, उनका गला चोक हो जाएगा। फिर चूहे कुछ समय बाद ही मर जाएंगे। चूहों को घर से जल्द खत्म करने का ये सरल उपाय है।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : पिपरमेंट ऑयल का यूज

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice)

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice) के रूप में पिपरमेंट का यूज किया जा सकता है। पिपरमेंट ऑयल (Peppermint oil) की कुछ बूंदों को कॉटनसीड्स के साथ मिलाएं। अब कॉटनसीड्स को घर के उन कोनों में रख दें, जहां से चूहे घर के अंदर आते हैं। चूहे को पिपरमेंट की स्मैल अच्छी नहीं लगती है। घर में पिपरमेंट ऑयल के उपाय को कुछ दिनों तक दोहराते रहे। ऐसा करने से घर भी फ्रेश रहेगा और चूहे भी घर में नहीं आएंगे। पिपरमेंट ऑयल (Peppermint oil) का यूज करने से घर में चीटीयों की संख्या भी कम हो जाएगी। पिपरमेंट ऑयल इंसेक्ट (Insect) के साथ ही चूहे को दूर रखने में भी हेल्प करता है।

    और पढ़ें : स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : चूहेदानी का इस्तेमाल

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice)

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice) में चूहेदानी का इस्तेमाल बहुत पुराना है। चूहेदानी के अंदर खाने की वस्तु फंसा दें। फिर उसे ऐसे स्थान में रखें, जहां अक्सर चूहे आते हों। चूहा जैसे ही रेटट्रेप के अंदर जाएगा और खाने के सामान को छुएगा, जाल बंद हो जाएगा। ऐसा करके आप कम समय में घर के चूहों से राहत पा सकते हैं।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : बिल्ली घर ले आएं

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice)

    अक्सर लोगों के घर में कुत्ते और बिल्ली पाले जाते हैं। अगर आपके घर में बिल्ली नहीं है तो चूहे भगाने के लिए घर में बिल्ली लें आएं। अगर आपको हमेशा बिल्ली नहीं रखनी है तो कुछ दिन के लिए ही बिल्ली को घर में रख लें। ऐसे आप अपने जान-पहचान वालो की हेल्प से कर सकते हैं। बिल्ली कुछ ही दिनों में घर के सारे चूहों का खात्मा कर देगी।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : इंस्टेंट पटैटो पाउडर

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय (Get Rid of Rats and Mice) में पटैटो पाउडर का उपयोग करके चूहे को मारा जा सकता है। जैसे ही आप घर में विभिन्न स्थानों में पाउडर का छिड़काव करेंगे तो चूहे इसे खाने के लिए आएंगे। जैसे ही चूहे पाउडर को खाएंगे पटैटो फ्लेक्स आंतों को फुला देंगे और चूहे मर जाएंगे।

    और पढ़ें : कान का मैल निकालना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : साफ-सफाई का रखें ध्यान

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय में आपका पहला कदम साफ-सफाई की ओर ध्यान रखना होना चाहिए। जहां गंदगी होती है, वहां आसानी से जीव-जंतु आ जाते हैं। साथ ही घर में खाने-पीने का सामान खुला न छोड़े। किचन को साफ और सूखा रखें। ऐसा करने से भी चूहे काफी कम हो जाएंगे।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : प्याज का करें उपयोग

    चूहे को घर से भगाने के लिए प्याज (Onion) का उपयोग भी कर सकते हैं। प्याज ज्यादातर घरों में मौजूद होता है। प्याज की गंध से चूहे दूर भागते हैं। जैसे ही प्याज को घर के विभिन्न स्थानों में रखा जाएगा, चूहे घर से बाहर भागने लगेंगे। एक बात का ध्यान रखें कि प्याज को दो दिनों बाद तक बदलते रहे, वरना प्याज सड़ने की गंध आपको परेशान कर सकती है।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : प्लास्टर ऑफ पेरिस और कोका पाउडर

    अगर घर में चूहों की संख्या ज्यादा हो गई है तो प्लास्टर ऑफ पेरिस में कोका पाउडर (Cocoa powder) मिला दें और फिर घर के कोनों के साथ ही उन स्थानों में छिड़क दें, जहां चूहे अक्सर आते हैं। जैसे ही चूहे इस मिक्सचर को खाएंगे, उन्हें तेजी से प्यास लगेगी। पानी पीने के लिए चूहे घर से बाहर भागेंगे और फिर कुछ ही समय बाद मर जाएंगे। ये उपाय चूहे को घर से भगाने के लिए बेहतर साबित होगा।

    और पढ़ें : स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : हॉट चिली फ्लैक्स

    चूहे घर के भगाने के लिए ये सबसे सरल उपाय कहा जा सकता है। अगर आपके घर में चूहे अधिक मात्रा में है तो चिली फ्लेक्स को घर के कोने के साथ ही उन स्थानों में बिखरा दें। आप चाहे तो काली मिर्च पाउडर (Black paper powder) को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मिर्च का प्रयोग करते वक्त ये बात ध्यान रखें कि ये बच्चों और पेट्स की पहुंच से दूर रहे। चूहे मिर्च की महक से दूर भाग जाएंगे और वापस नहीं आएंगे।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : गार्लिक का उपयोग

    गार्लिक यानी लहसुन का उपयोग चूहे भगाने के लिए किया जा सकता है। गार्लिक (Garlic) का उपयोग दो तरह से किया जा सकता है। गार्लिक को पीस कर पानी के साथ मिला लें। फिर इसे घर कोनों में छिड़के। गार्लिक की गंध से चूहे विचलित हो जाएंगे। गार्लिक यानी लहसुन की कलियों का प्रयोग भी किया जा सकता है। लाहसुन की कलियों को घर के कोनों में रख दें।

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : लौंग का प्रयोग

    चूहे भगाने के लिए लौंग के तेल (Clove oil) या फिर लौंग का प्रयोग करें। चूहे लौंग की महक से दूर भागते हैं। अगर आपके घर में लौंग है तो इसे कपड़े में बांधकर घर के कोनों में रख दें। आप चाहें तो लौंग के तेल का छिड़काव भी कर सकती हैं।

    और पढ़ें : पेट दर्द हो या सिर दर्द सोंठ बड़े काम की चीज है जनाब!

    चूहे भगाने के घरेलू उपाय : अमोनिया का करें प्रयोग

    आप अब तक तो जान ही गए होंगे कि चूहों को तेज गंध से परेशानी होती है और वो ऐसी जगहों से जाने से बचते हैं, जहां तेज गंध हो। चूहे भगाने के घरेलू उपाय में अमोनिया को यूज करें। एक बाउल में अमोनिया भर लें। घर के उन स्थानों में अमोनिया का बाउल रखें, जहां चूहों को आना पसंद हो। लेकिन अमोनिया को अपने बच्चों और पेट्स की पहुंच से दूर रखें। आप कुछ ही दिनों बाद महसूस करेंगी कि चूहों की संख्या में कमी हो गई है। कुछ दिनों बाद घर के सभी चूहे भाग जाएंगे।

    कुछ उपाय अपनाकर आप हमेशा के लिए चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। घर में किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ को खुला न छोड़े। चूहे बीमारियों को पनपाने का काम भी करते हैं। आप चाहे तो इस बारे में किसी जानकार व्यक्ति की सहायता भी ले सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/07/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement