backup og meta

स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से लंबे समय तक बैठ कर काम करना है खतरनाक

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2020

    स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से लंबे समय तक बैठ कर काम करना है खतरनाक

    स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि जो लोग लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहते हैं, उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपने खुद भी महसूस किया होगा कि जो लोग लंबे समय तक ऑफिस में बैठ कर काम करते हैं, उन्हें कंधे में दर्द, पीठ दर्द की समस्या, खड़े होने में समस्या, पैरों में दर्द की समस्या आदि के कारण परेशान होना पड़ सकता है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो बेहतर होगा कि लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहने के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही उन तरीकों के बारे में भी जानें, जिनको अपनाने से आप इन सभी समस्याओं से बच सकते हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से ऑफिस में बैठने के नियमों को ध्यान रखना जरूरी है।

    ऑफिस में स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए इन बातों को जानना है जरूरी

    साइंटिस्ट ने लगातार बैठे रहने वाले ग्रुप और कुछ समय के लिए बैठने वाले लोगों के बीच तुलना की। साथ ही उनकी जीवनशैली को भी जांचा। परिणाम में ये बात सामने आई कि जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उन्हें दिल की बीमारी होने का अधिक खतरा रहता है। वहीं जो लोग लगातार बैठने के बजाय खुद को थोड़ा विराम देते हैं और साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं, उन्हें दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है।

    शारीरिक स्वास्थ्य के लिए है खतरा

    आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग लगातार बैठकर ऑफिस में काम करते हैं या अन्य काम करते हैं, उनकी आयु कम हो जाती है। इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं या फिर नहीं। अब आप ये न सोचें कि एक्सरसाइज करने का कोई फायदा नहीं होता है। बेहतर होगा कि ऑफिस में लगातार बैठने की बजाय कुछ समय के लिए इधर-उधर भी जाएं। स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से ऑफिस में लगातार न बैठे और बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा टहलते रहें।

    स्वास्थ्य और सुरक्षा : लगातार बैठने से हो सकता है मानसिक रोग

    ऑफिस में लगातार बैठने से व्यक्ति मानसिक बीमारी का शिकार भी हो सकता है। कई घंटों तक बैठकर काम करने से डिमेंशिया जैसा गंभीर मनोरोग हो सकता है। डिमेंशिया रोग में व्यक्ति की याददाश्त खराब हो जाती है। व्यक्ति कई चीजों को भूल जाता है। कई बार तो हालत इतनी गंभीर हो जाती है कि व्यक्ति खुद का नाम भी भूल सकता है। ऐसा जरूरी नहीं व्यक्ति को लगातार बैठने से गंभीर समस्याएं हो ही जाएं। बल्कि लागातार बैठने से शरीर को गंभीर समस्याएं हो जाने का खतरा रहता है।

    यह भी पढ़ेंः गंभीर स्थिति में मरीज को आईसीयू में वेंटीलेटर पर क्यों रखा जाता है?

    डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या

    जो लोग लगातार बैठकर काम करते हैं, उन्हें पैर में डीप वेन थ्रोम्बोसिस होने की संभावना रहती है। समस्या तब और बढ़ जाती है जब क्लॉट ब्रेक हो जाते हैं। पैर में सूजन की समस्या हो जाती है। साथ ही पैरों में दर्द की समस्या भी होती है। इस समस्या से बचने का उपाय यही है कि लंबे समय तक बैठकर काम न करें। काम करने के दौरान कुछ समय का ब्रेक लेना बेहतर रहेगा। ऐसा करने से कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

    स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से न बढ़ाएं वजन

    लगातार एक-जगह पर बैठकर काम करने से मोटापा बढ़ जाता है। यानी वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। अगर आप बैठकर काम करने के साथ ही एक्सरसाइज भी करते हैं तो वजन में नियंत्रण किया जा सकता है। बेहतर यहीं होगा कि बैठकर काम करें लेकिन काम के बीच में ब्रेक देना भी बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज की हेल्प से वेट को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य और सुरक्षा चाहिए तो अब से इन बातों पर ध्यान देना शुरू कर दें।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी टूथपेस्ट को जलने के घरेलू उपचार के रूप में यूज करते हैं? जानें इससे जुड़े मिथ और फैक्ट्स

    घिर सकते हैं चिंता से

    ये बात सच है कि आठ से नौ घंटे की जॉब लगातार बैठ के करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। बैठकर लगातार काम करने वाले लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ्य भी हो सकते हैं। लगातार एक ही जगह पर बैठना व्यक्ति को चिंता से भी घेर सकता है। एक ही जगह पर बहुत देर तक अकेला बैठा रहना अकेलेपन को भी जन्म देता है। हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म हमारी शारीरिक गतिविधियों से प्रभावित होता है। जो लोग एक ही स्थान में बैठे रहते हैं, उनकी मसल्स कॉन्सट्रक्शन में कमी आ जाती है। मेटाबॉलिज्म धीमा होने से शरीर में बनने वाली इंसुलिन भी प्रभावित होती है। एक समस्या के कारण शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से ऑफिस में खुशनुमा माहौल के साथ ही फिजिकल एक्टिविटी करना भी बहुत जरूरी है।

    डिप्रेशन का हो सकते हैं शिकार

    सोचिए कि एक ही जगह पर बैठकर लगातार काम करने से शरीर को कितना नुकसान पहुंच सकता है। भले ही आप कितने भी सोशल क्यों न हो, लेकिन एक ही जगह पर बैठकर अगर आपको घंटों बैठकर काम करने की आदत है तो डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है। एक ही जगह पर बैठे रहना, बाहर की शुद्ध हवा भी न खाना और विटामिन डी की कमी आपको शरीरिक नुकसाना पहुंचाने के साथ ही डिप्रेशन का शिकार भी बना सकती है। ऑफिस में सेफ्टी टिप्स को अपनाकर आप बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। इसके साथ ही आपको कमर, पीठ और कंधों में दर्द की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: वजन कम करने से लेकर बीमारियों से लड़ने तक जानिए आयुर्वेद के लाभ

    स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए इन बातों पर भी दें ध्यान

    • हर 30 मिनट में बैठने से थोड़ा ब्रेक लें। अगर ऑफिस में टीवी है तो फोन पर बात करते समय या टीवी देखते हुए खड़े रहें।
    • हो सके तो एक बार स्टेंडिंग डेस्क पर काम करके भी देखें। ऐसा करने से आपकी बॉडी को बहुत रिलैक्स मिलेगा।
    • अगर अपने कलीग्स से बात करनी है तो कॉन्फ्रेंस रूम का चुनाव करने के बजाय वॉक पर जाएं और बात करें। ऐसा करने से आपको भी कुछ देर बाद फ्रेश महसूस होगा।
    • अगर ऑफिस में ही जिम की सुविधा है तो सुबह जिम के बाद काम शुरू किया जा सकता है। टेबल टेनिस अगर आपका पसंदीदा गेम है तो काम के बीच में उसे भी खेलें।
    • कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ऑफिस में स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।
    • ऑफिस में स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से आप डेस्क एक्सरसाइज को भी अपना सकते हैं।

    ऑफिस में स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। हो सकता है कि आपका जॉब आपको पल भर भी आराम करने की इजाजत न देता हो, लेकिन आपको इस बारे में सोचना चाहिए। काम के बीच में थोड़ा सा ब्रेक देना स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से उचित है। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें:-

    शेविंग के तुरंत बाद आ जाते हैं पिंपल? तो रखना होगा इन बातों का ध्यान

    राशि के हिसाब से मेंटल और फिजिकल हेल्थ को ठीक करने के टिप्स

    जैस्मिन की खुशबू कर सकती है अवसाद का इलाज

    बहुत ही गुणकारी होती है बेल, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे?

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement