backup og meta

कच्चे आम के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, गर्मी से बचाने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/07/2020

    कच्चे आम के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, गर्मी से बचाने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

    कच्ची कैरी या फिर अमिया के नाम से फेमस ‘कच्चे आम’ का नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। गर्मियों के मौसम में अगर सबसे ज्यादा किसी फल का इंतजार रहता है तो वो आम ही है। आम इतना स्वादिष्ट और गुणकारी होता है कि इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। गर्मियों में आम के साथ ही कच्चे आम की भी बहुत डिमांड रहती है। आपने आम भी खूब खाएं होंगे और कच्चे आम भी। कच्चे आम का आचार हर जगह फेमस है जो कि साल भर खाया जाता है। कच्चे आम के स्वाद को तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन कच्चे आम के फायदे कम ही लोगों को पता होते हैं। अगर आप कच्चे आम के फायदे नहीं जानते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। गर्मियों का सीजन अब आने ही वाला है तो कच्चे आम के फायदे जानकर आप भी समर सीजन का लुफ्त उठाएं।

    और पढ़ें: विटामिन-सी कितना फायदेमंद, जानिए पूरा ज्ञान

    कच्चे आम के फायदे: हीट और डीहाइड्रेशन से बचाव करता है

    raw mango

    कच्चे आम का पना या फिर कच्चे आम का जूस गर्मियों में खूब बिकता है। लोग इसको मजे से पीते भी हैं। इसका कारण यह है कि कच्चे आम में हीट और डीहाइड्रेशन से बचाने की क्षमता होती है। कच्चा आम गर्मी से राहत दिलाता है। कच्चा आम शरीर से सोडियम क्लोराइड और आयरन के एक्सेसिव लॉस को कम करने का काम करता है। गर्मियों में शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है और डीहाइड्रेशन की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में कच्चे आम का पना रामबाण का काम करता है।

    कच्चे आम के फायदे: पेट की परेशानियों से राहत दिलाता है

    कच्चा आम न सिर्फ गर्मियों में राहत प्रदान करता है, बल्कि गैस्ट्रोइंटस्टाइनल डिसऑर्डर से भी बचाने का काम करता है। कच्चा आम मॉर्निंग सिकनेस, कब्ज की समस्या, अपच की समस्या आदि से छुटकारा दिलाने का काम करता है। गर्मी के मौसम में हाजमा सही रखने के लिए कच्चे आम को डायट के साथ शामिल किया जा सकता है। कुछ लोग कच्चे आम को सब्जी और दाल के साथ भी उपयोग में लाते हैं। कच्चे आम का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। इसे कुछ सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए भी यूज किया जाता है।

    कैरी के फायदे: स्कर्वी रोग से राहत

    स्कर्वी रोग के इलाज के रूप में भी कच्चे आम का प्रयोग किया जा सकता है। स्कर्वी की वजह से अक्सर मसूड़ों से ब्लीडिंग, चकत्ते, चोट, कमजोरी और थकान की समस्या महसूस होती है। कच्चे आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जिन लोगों में विटामिन सी की कमी हो जाती है, उन्हें स्कर्वी रोग हो जाता है। विटामिन सी ब्लड वैसल्स में इलास्टिसिटी को बढ़ाने का काम करता है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को भी बढ़ावा देता है। कच्चे आम के पाउडर को भी लोग खाने में यूज करते हैं। अगर कच्चे आम को कुछ समय तक डायट में शामिल किया जाए तो विटामिन सी की कमी की समस्या से बचा जा सकता है। कच्चे आम के फायदे में ये मुख्य फायदा है।

    और पढ़ें: रेड वाइन पीना क्या बना सकता है हेल्दी, जानिए इसके हेल्थ बेनीफिट्स

     कैरी के फायदे: लिवर और हेल्थ के लिए है लाभकारी

    raw Mango

    कच्चा आम जहां एक ओर गर्मियों में राहत प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर लिवर ओर आंत की समस्याओं को भी कम करता है। कच्चा आम खाने से छोटी आंत में बाइल सिकरीशन बढ़ जाता है। ऐसा होने से फैट का एब्जॉर्पशन होता है और साथ ही खाने के हार्मफुल माइक्रोब्स का खात्मा भी हो जाता है। अगर कच्चे आम के पाउडर को दिन के खाने के बाद थोड़ा सा लिया जाए एनर्जी का एहसास होता है और झपकी की समस्या भी नहीं होती है।

    और पढ़ेंः क्या ब्राउन शुगर से ज्यादा हेल्दी है स्टीविया? जानें स्टीविया के फायदे और नुकसान

    वेट लॉस के लिए कच्चा आम

    कच्चे आम के फायदे में वेट लॉस भी बड़ा फायदा है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि कच्चे आम का सेवन करना शुरू कर दें। कच्चा आम कैलोरी को बर्न करने में मुख्य भूमिका निभाता है। साथ ही कच्चे आम में कैलोरी भी कम होती है और शुगर भी ज्यादा नहीं होती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वो भी कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं। कच्चा आम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। स्टडी में ये बात सामने आई है कि मोटापे और डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कच्चा आम फायदेमंद है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    कैरी के फायदे: कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

    कच्चे आम के फायदे में कोलेस्ट्रॉल लेवल का कम होना भी शामिल है। जिन लोगों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अनियंत्रित हो गया है, वो कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं। हार्ट की समस्या, दिल का दौरा आदि में कच्चा आम फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा कच्चा काम ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने का काम भी करता है। इतने सारे फायदे जानने के बाद आपको कच्चा आम अब और ज्यादा पसंद आएगा। कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए दवा भी दी जाती है। 

    टीथ के लिए है फायदेमंद

    कच्चा आम चबाने से आपके टीथ यानी दांत हेल्दी हो सकते हैं। जिन लोगों को मसूड़ों से खून निकलने की समस्या होती है, उन्हें कच्चा आम चबाना चाहिए। कच्चा आम दांत की समस्याओं को कम करने का काम भी करता है। साथ ही दातों को शाइनी और स्ट्रॉन्ग बनाता है। कच्चे आम का सेवन करने के बाद ही आपको इसके फायदे पता चलेंगे। अधिक जानकारी के लिए डायटीशियन से भी संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें : क्या आप जानते हैं दूध से एलर्जी (Milk Intolerance) का कारण सिर्फ लैक्टोज नहीं है?

    कच्चे आम में पर्याप्त मात्रा में मिनिरल्स और विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। गर्मियों में कच्चा आम खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहे तो कच्चे आम की चटनी, कच्चे आम का आचार या फिर कच्चे आम का पना बनाकर पी सकते हैं। आपको जैसे भी पसंद हो, उस तरह से कच्चे आम का सेवन करें। अगर आपको खट्टे फल खाने के लिए मना किया गया हो तो बेहतर होगा कि एक बार इस बारे में डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें। हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement