शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर में सकरात्मक ऊर्जा लाता है और दिमाग में जो भी बुरे विचार आते हैं, उनको दूर करता है।
आपको हमेशा ऐसे व्यायाम करने चाहिए, जिससे आपका स्ट्रेस लेवल कम हो और शरीर में पॉजिटिव हार्मोन्स बनें। मेडिटेशन से भी स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। आपको जानकार खुशी होगी कि आज के युग में योग ही एकमात्र ऐसा उपाय है, जिसकी मदद से आप अपनी हर बीमारी का निवारण कर सकते हैं।
और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में इन 7 तरीकों को अपनाएं, मिलेगी स्ट्रेस से राहत
अपने घर को सुरक्षित बनाएं
उन चीजों को हटा दें, जिनका उपयोग आप खुद को चोट पहुंचाने के लिए कर सकते हैं जैसे कि गोलियां, चाकू, छुरा आदि। अगर आप ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो ऐसी जगह पर जाएं, जहां आप सुरक्षित महसूस कर सकें। यदि आप किसी दवा का ओवर डोज ले सकते हैं, तो उसे किसी साथी को देने को कहें, जो आपको जरूरत के समय उसकी सही मात्रा दे।
जब भी आत्महत्या (Suicide) का विचार आएं, तो किसी अपने से बात करें। किसी बेहतर माहौल में जाएं और लोगों की बात सुनें और समझें। कभी-कभी कुछ बोल देना और सुन लेने से ही दिल का बहुत भारी बोझ हल्का हो जाता है। खुद के लिए मजबूती के साथ खड़े रहें। ध्यान रहे कि कोई भी समस्या या दर्द आपके जीवन से बड़ा नहीं हो सकता।
हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में आत्महत्या (Suicide) के ख्याल से बचने के तरीकों के बारे में बताया गया है। यदि आप इससे जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं, तो आप हम से कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह भी आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।