backup og meta

शादी से पहले सेक्स, सही या गलत जानें फायदे और नुकसान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    शादी से पहले सेक्स, सही या गलत जानें फायदे और नुकसान

    भारतीय सभ्यता के हिसाब से मानव जीवन में कुछ खास चीजों को करने का एक सही समय निर्धारित किया गया है। जिससे सही समय पर वो काम करने से वो यादगार बना रहता है। आपको ज्यादा कन्फ्यूज न करके  सीधा-सीधा बताते हैं। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं,शादी से पहले सेक्स सही या गलत है। अब अगर सामाजिक रूप से देखें तो शादी से पहले सेक्स करना गलत है। लेकिन वक्त के साथ लोग मॉडर्न कल्चर से जुड़ते जा रहे हैं। जिसके आधार पर उनके लिए शादी से पहले सेक्स करना एक आम बात बन गई है।

    दरअसल शादी से पहले सेक्स सही है या गलत हमारा ये सवाल आपके शारीरिक संबंध से है। शादी से पहले सेक्स करने से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? सेक्स शादी के बाद करना सही है या शादी से पहले?

    मानव शरीर की कुछ जरूरते होती है, जिनको पूरा करने के लिए आज युवा पीढ़ी, शादी से पहले शारीरिक रिश्ते में आने को गलत नहीं समझते हैं। पहले के जमाने में शारीरिक संबंध शादी के बाद ही लोग बनाते थे। लेकिन वर्तमान समय में हमारी युवा पीढ़ी को लिव इन रिलेशन में रहने में और शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। शादी से पहले सेक्स करना कपल्स के लिए आम बात हो सकती है, लेकिन एक नए अध्ययन से पता चलता है कि जो कपल्स शादी तक इंतजार करते हैं, वे उन जोड़ों की तुलना में सेक्स लाइफ से अधिक खुश होते हैं, जो अपनी शादी से पहले संभोग करते हैं।

    सेक्स क्या है?

    शादी से पहले सेक्स सही या गलत है

    सेक्स प्रजनन की एक क्रिया है। सेक्स शरीर की एक जरूरत है। लेकिन वर्तमान समय में कुछ लोग इसे केवल अपनी लस्य यानि हवस को कम करने लिए करते हैं। शादी से पहले यौन संबंध केवल लस्ट के लिए किया जाता है, तो वह आपके लिए कभी न कभी समस्या पैदा करता ही है। लेकिन यदि आप किसी रिश्ते में एक कमिटमेंट यानि शादी के वादे के साथ होते हैं। तो ऐसे में सेक्स आपके  बीच होने वाले प्यार का एक हिस्सा मात्र होता है। आज के युवा मॉडर्न कल्चर को अपनाना चाहते हैं। शायद इसलिए आज रिश्ते में सेक्स नहीं बल्कि सेक्स का रिश्ता बनाना लोगों की पसंद बनती जा रही है। यह भारतीय कल्चर का हिस्सा नहीं है। लेकिन आज ज्यादातर युवा इससे प्रभावित होते  जा रहे हैं।

    शादी से पहले सेक्स करना क्यों सही है?

    • जब दो लोगों के एक दूसरे से प्यार के संबंध होते हैं, तो एक  साथ रहते हुए उनके बीच में आकर्षण पैदा हो जाता है। यदि वह अपना जीवन एक दूसरे के साथ बीताने का फैसला ले चुके हैं। तो उनके लिए शादी से पहले सेक्स करना सही माना जा सकता है।
    • यदि आप शादी से पहले सेक्स कर लेते हैं, तो सेक्स के दौरान आने वाली परेशानियों को आप समझने लगते हैं। जिससे शादी के बाद आप अपनी दिक्कतों को आसानी से समझकर निपटा सकते हैं। इसलिए सेक्स के दौरान आने वाली अपनी समस्या को समझकर आप उसे हल कर सकते हैं।
    • शादी के पहले सेक्स करने से आपको अपने सेक्स की कमियों और अच्छाई के बारे में पहले ही पता चल जाता है।
    • सेक्स करने से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि आपकी मानसिक जरूरतों भी पूर्ति होती है। जब लोग दिन भर की थकान के बाद कुछ वक्त अपने पार्टनर के साथ बिताते हैं। ऐसे में अपने साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से आपको बहुत फ्रेशनेस और ताजगी महसूस होती है, जिससे आप खिले-खिले दिखाई देते हैं।
    • शादी के पहले सेक्स करने से आपको यह पता चल जाता है की आपके अंदर कितना स्टेमिना है। सेक्स के दौरान आप कितनी देर तक एक्टिव रह सकते हैं।
    • शादी के बाद आप अचानक किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक रिश्ते में आने में हिचकिचाते हैं। यदि आप पहले ही अपने पार्टनर को समय देकर समझने लगते हैं या पहले ही आप एक दूसरे के साथ लंबे समय से ऐसे रिश्ते में हैं तो आपके लिए शादी के बाद उसके साथ रहने में आसानी होती है।
    • विवाह पूर्व यौन संबंध से कपल्स एक  दूसरे की जरूरतें अच्छी तरह समझने लगते हैं।
    • शादी के पहले सेक्स करने से आपके साथी को यह पता होता है की आपके शरीर में आपका प्लेजर प्वाइंट क्या है।

    शादी से पूर्व संबंध बनाना क्यों गलत है?

    • शादी से पहले सेक्स करने के कई नुकसान हो सकते हैं। जब आप किसी के साथ लंबे समय  तक किसी रिश्ते में होते हैं। तो इस दौरान आप अपने साथी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुके होते हैं। यदि किसी कारण से यह रिश्ता टूट जाता है। तो आपके दिमाग पर एक गहरा प्रभाव पड़ता है। जिस कारण आप जल्दी किसी और के साथ रिश्ता बनाने के लिए तैयार नहीं हो पाते हैं। लेकिन लोग रिश्ते में होने के बाद अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसलिए उनके बीच शादी से पहले शारीरिक रिश्ता कायम हो जाता है।
    • यदि आप अपने साथी के साथ लंबे समय से एक रिश्ते में बंधे हुए हैं। लेकिन आपने एक दूसरे से शादी के बाद ही शारीरिक रिश्ते बनाने का वादा किया है। तो ऐसे में आपका रिश्ता शादी के बाद बहुत अधिक मजबूत बना रहता है।
    • यदि आप शादी के बाद सेक्स करते हैं। तो शादी के बाद आपके रिश्ते में सेक्स को लेकर बहुत अधिक उत्सुकता बनी रहती है। शादी के बाद सेक्स करने से रिश्ते में नयापन रहता है।क्योंकि सेक्स लाइफ में नयापन रहना बेहद आवश्यक होता है।
    • बहुत से धर्म में शादी से पहले सेक्स करना पाप माना जाता है। आज भी शादी से पहले सेक्स करने  के बारे में खुले तौर पर बात करना सही नहीं माना जाता है।
    • शादी से पहले युवा अवस्था में सेक्स करते समय कई बार युवा कॉन्डोम का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं ये लापरवाही महिलाओं के जीवन को बहुत प्रभावित कर सकती है। यह एक बहुत बड़ा कारण है। इसलिए शादी से पहले सेक्स करना गलत हो सकता है। क्योंकि कुछ रेयर मामलों में कंडोम का उपयोग करने के बाद भी लड़कियां गर्भ धारण कर लेती है। कुछ मामलों में ऐसा देखा गया है। इसलिए शादी से पहले सेक्स करना कुछ मामलों में गलत और जोखिम भरा हो सकता है।
    • कम उम्र में सेक्स करने की आदत कभी-कभी बहुत दुष्प्रभाव डाल सकती है। इससे कुछ लोगों को सेक्स करने की आदत हो जाती है।जिससे वो सेक्स के बिना कुछ समय तक भी नहीं रह पाते हैं।ये आदत कई बार आपसे गलत कार्य करने पर विवश कर देता है। इसलिए सेक्स करना का सही समय शादी के बाद का ही सही माना जाता है।
    • कई बार ऐसा होता है, यदि आप पहले किसी शारीरिक रिश्ते में होते हैं। लेकिन किसी कारण से आपकी शादी नहीं हो पाती है। ऐसे में यदि आपकी शादी किसी और से हो जाती है। यह जानकर की आप किसी के साथ पहले भी शारीरिक संबंध बना चुके हैं। आपका पार्टनर यह बात जानकर आपको जज कर सकता। आज के समय में यह बहुत ही रेयर मामलों में देखने को मिल सकता है।
    • कई बार जब लोग युवा अवस्था में सेक्स कर लेते हैं। उस दौरान वह सही रूप से सावधानी रखना भूल जाते हैं। जिस कारण आपके पार्टनर को संक्रमण का खतरा हो सकता है।
    • कई बार जब आप शादी से पहले सेक्स कर लेते हैं, तो आपको यह पता चल जाता है कि आपका सैटिस्फेक्शन लेवल क्या है। लेकिन शादी के बाद कई बार पार्टनर चेंज होने से उनके स्टैमिना में भी अंतर हो सकता है। इससे आप अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।
    • कुछ अध्ययन से यह पता चलता है, की शादी से पहले अधिक सेक्स करने वाले कपल्स की शादी लंबे समय तक नहीं चलती है।
    • आजकल के शादी पक्की हो जाने बाद एक दूसरे के साथ बहुत समय बिताते हैं। जिसके चलते कपल्‍स सगाई के बाद या शादी से कुछ दिन पहले शारीरिक संबंध बना लेते हैं लेकिन अगर दोनों पाटनर्स में से कोई भी एक संबंध बनाने के बाद सेक्‍शुअली रूप से संतुष्‍ट महसूस नहीं करता है तो ऐसे में वो ये रिश्‍ता तोड़ सकता है।

    और पढ़ें: बोल्ड अंदाज में हों पार्टनर के सामने न्यूड, तो सेक्स लाइफ में आएगा रोमांच

    • शादी के पहले यदि आप कई बार सेक्स पार्टनर बदलते हैं। तो कई बार पार्टनर बदलने से आपको यौन संबंधी बीमारी होने का खतरा रहता है। इस दौरान होने वाले इंफेक्शन से आपको छोटी-बड़ी कई प्रकार की बीमारी होने के जोखिम होते हैं। इसलिए शादी के पहले सेक्स करना खतरनाक भी हो सकता है।
    • सभी नहीं, लेकिन कुछ मामलों में यह देखा गया है कि यदि आप शादी से पहले बहुत कम उम्र मे ही सेक्स कर लेते हैं। तो ऐसे में कई बार आपका रिश्ता बदलता है, जिससे धीरे-धीरे सेक्स आपके लिए एक आम बात लगने लगती है। आखिर में जब आप शादी के रिश्ते में बंधते हैं, तो आपके पार्टनर से किसी बात पर मन-मुटाव होने पर आपका दूसरे लोगों की तरफ आकर्षित होना और शारीरिक संबंध बनाना आपको बहुत आम लगने लगता है। जो आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।
    • जो लोग एक दूसरे को बहुत लंबे समय से डेट कर रहे होते हैं। जिनके बीच कई साल से शादी से पहले सेक्स हो चुका है। तो उस रिश्ते में सेक्स लाइफ को लेकर बोरियत हो सकती है।

    शादी से पहले सेक्स करने पर ध्यान देने योग्य बातें

    चाहे आप शादी से पहले शारीरिक संबंध बनायें या शादी के बाद में यह आपके निजी जीवन का हिस्सा है। जिसका फैसला केवल आप कर सकते हैं। लेकिन जब भी पहली बार या कभी भी सेक्स के दौरान आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इसको लेकर आपको अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सेक्स के दौरान हुई समस्या में लापरवाही करने से आपको किसी भी प्रकार की यौन समस्या होने का खतरा हो सकता है।

    यदि आप शादी से पहले सेक्स करते हैं, तो कॉन्डोम का उपयोग करना न भूलें। साथ ही में साथी का दर्द कम करने के लिए ल्यूब्रिकेंट का उपयोग करना चाहिए। सेक्स करते समय अपने साथी के कंफर्ट का ध्यान रखना चाहिए। जब तक आपका पार्टनर शारीरिक संबंध बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार न हो, तब तक आपको उसे मजबूर नहीं करना चाहिए।

    और पढ़ें: सेक्स के बारे में सोचते रहना नहीं है कोई बीमारी, ऐसे कंट्रोल में रख सकते हैं अपनी फीलिंग्स

    निष्कर्ष

    वर्तमान में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच शादी से पहले सेक्स करना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आंकड़ों की माने तो भारत में 75% लोग शादी से पहले संबंध बना चुके होते हैं। इनमें पुरुषों की तादाद अधिक है। इसके अलावा अमेरिका में 95% लोग शादी से पहले सेक्स कर लेते हैं। सर्वे की मानें, तो आज के समय में शादियों की उम्र लोगों के लिए बड़ चुकी है। जिसके कारण लड़का-लड़की के 25 की उम्र से पहले संबंध बनाने की संभावना बढ़ जाती है। यदि सांस्कृतिक नजरिए को हटा दिया जाए, तो शादी से पहले सेक्स करने में कोई बुराई नहीं होती है। इसके विपरीत ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि शादी से पहले सेक्स करना एक अच्छा अनुभव होता है, जिसमें आप अपनी बॉडी की संवेदनशीलताओं को समझ पाते हैं और साथ ही अपनी सेक्शुअल ओरिएंटेशन के बारे में भी जान पाते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि जो ज्यादातर लोग करते हैं वह सही या अच्छा होता है। शादी से पहले सेक्स करने या न करने का निर्णय पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है।

    हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में शादी से पहले सेक्स करने से लेकर न करने तक से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आप ऊपर बताई गई बातों के माध्यम से भी यह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि शादी से पहले आपको सेक्स करना चाहिए या नहीं तो आप चाहें तो इसके लिए किसी काउंसलर से भी बात कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर जीवन में हर चीज का अनुभव करना चाहिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement