दिल्ली की शिखा, जो मुंबई जॉब करती हैं। उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली में ही रहता है। अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship) को बेहतर रखने के लिए शिवानी का कहना है कि वो अपने बॉयफ्रेंड हर्ष से दिन में कम से कम तीन बार जरूर बात करती हैं। फोन पर ही सही, उनके खाने-पीने का खास ख्याल रखती हैं। इसके अलावा, रात को सोने से पहले कुछ देर दोनों अपने-अपने दिन के बारे में जरूर बात करते हैं।
वहीं, लखनऊ की निहारिका जायसवाल अपने पति से दूर मुंबई में रहती हैं। उनके पति राजीव दिल्ली में जॉब करते हैं। दोनों की शादी को छह साल हो गए हैं और एक खुशनुमा कपल की तरह दोनों का रिश्ता काफी प्यारा है। अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship) को लेकर निहारिका कहती हैं कि वो हर महीने समय निकालकर वीकेंड में अपने पति से मिलने जरूर जाती हैं। या फिर उनके पति वीकेंड में उनके पास आ जाते हैं। इसके अलावा, वो डेली वीडियो कॉल पर बात करती हैं और रोजाना एक-दूसरे को गुड मॉर्निंग जरूर विश करते हैं।
वहीं, जब हमने दिल्ली की रहने वालीं शिवानी से बात की, तो उन्होंने बताया कि वो मुंबई में जॉब करती हैं और उनके बॉयफ्रेंड दिल्ली में जॉब करते हैं। शिवानी बताती हैं कि इतना दूर होने पर रोजाना मिलना तो पॉसिबल नहीं हो पाता, इसलिए वो वीकेंड में कुछ दिलचस्प जरूर करती हैं। जैसे अगर कोई अच्छी मूवी रिलीज हुई हो, तो दोनों एक ही समय पर मूवी देखने जाते हैं और बीच-बीच में फोन पर कॉन्टेक्ट करते हैं। इसके बाद वो मूवी के बाद एक ही जगह पर साथ में खाने भी जाते हैं। वो इस पल को ऐसे जीते हैं, जैसे दोनों साथ में ही हों। इसके साथ ही वो दोनों एक-दूसरे के खाने पीने का ख्याल रखते हैं और रोज रात को वीडियो कॉल पर और दिन में दो से तीन बार फोन पर बात करते हैं। इसके अलावा, हर एक से दो महीने में दोनों दो से तीन दिनों के लिए मिलते भी हैं।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship) कभी भी तकलीफ भरा नहीं होता। बस जरूरत है, तो सिर्फ एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की, भले ही फोन पर ही सही। अपने पार्टनर का ध्यान रखने की और उन्हें इस बात का अहसास दिलाने का कि आप हमेशा उनके साथ हैं।
उम्मीद है आपको हमारा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship) पर ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इस बारे में कोई और सवाल का जवाब चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें और ये आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें।