backup og meta

सेक्स टाइम बढ़ाने की टिप्स: सब्जियां और एक्सरसाइज कर सकती हैं मदद

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/09/2020

    सेक्स टाइम बढ़ाने की टिप्स: सब्जियां और एक्सरसाइज कर सकती हैं मदद

    क्या आप भी चाहतें हैं सेक्स टाइम बढ़ाना? या आपको अपने साथी के साथ लंबे समय तक टिके रहने में होती है दिक्कतें? तो जानिए इन सभी परेशानियों से कैसे पा सकते हैं छुटकारा। ऐसे कई कपल्स हैं, जो सेक्स को लेकर उत्साहित रहते हैं। वो अपनी और अपने साथी की खुशी और संतुष्टि को बढ़ाने का भरपूर प्रयास करते हैं। इसके लिए वो सुरक्षित सेक्स के तरीके से लेकर इससे जुड़ी हर बात का ख्याल भी रखते हैं। हालांकि, इसी का सबसे अहम हिस्सा है, संभोग करने का समय, यानी सेक्स टाइम। कितनी देर तक सेक्स टाइम रहता है, इस पर बहुत ही कम कपल्स गौर करते हैं। अगर इस बात पर ध्यान दिया जाए, तो न सिर्फ सेक्स को बेहतर बना सकते हैं बल्कि, दिल और सेहत को भी दुरुस्त बनाएं रख सकते हैं। कुछ ऐसी बातें और आदतें हैं, जिन पर ध्यान दिया जाए, तो आप भी अपना सेक्स टाइम बहुत ही आसानी से बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं सेक्स टाइम बढ़ाने की टिप्स।

    1.सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स- एक्सरसाइज से हर समय खुद को रखें तैयार

    सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स में पहला टिप्स है एक्सरसाइज दिन भर में कम से कम 30 मिनट फुरसत के लिए निकालें, जिसमें स्वीमिंग, डांसिंग, जॉगिंग जैसे एक्सरसाइज का आनंद लें। आप चाहें तो, ये सारी एक्टिविटी अपने साथी के साथ भी कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सेक्स आपका हार्ट रेट बेहतर करता है, लेकिन एक्सरसाइज आपका सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ाता है।

    इन एक्सरसाइज को करें शामिलः

    1.बाइसेप्स

    2.ट्राइसेप्स

    3.छाती के लिए एक्सरसाइज (पेक्टोरल)

    4.पेट के लिए एक्सरसाइज

    5.लोअर बैक के लिए एक्सरसाइज

    और पढ़ें : सेक्शुअल अट्रैक्शन या रोमांटिक अट्रैक्शन : दोनों के बीच फर्क समझें

    2.सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स- रंग-बिरंगी सब्जियां और फल

    सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स में महत्वूपर्ण टिप्स है सब्जियां खाना। ताजे फल और सब्जियां शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर करते हैं। साथ ही, ये आपके शरीर को हेल्दी बनाएं रखने में भी मददगार होते हैं।

    इन फलों और सब्जियों को करें शामिलः

    1.लहसुन

    2.प्याज

    3.केला

    4.काली मिर्च

    5.मिर्च

    3.सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स – कुछ आदतें जिन्हें कहें बाय-बाय

    सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स जानने से पहले कुछ आदतों को बाय-बाय कहना होगा। हर किसी में कुछ अच्छी तो कुछ खराब आदतें होती हैं। जैसे किसी को हर रोज सुबह उठते ही सैर पर जाने की आदत है, तो किसी को सुबह उठते ही सिगरेट पीने, चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। अगर इनमें में ऐसी आपकी भी कोई आदत है, तो उसे जल्द से जल्द बदल लें। कई अध्ययनों में इसका दावा भी किया जा चुका है कि रेड वाइन आपकी सेक्स लाइफ के लिए फायदेमंद हो सकती है जबकि, शराब का सेवन आपके सामने कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती है। रेड वाइन की एक सीमित मात्रा पीने से शरीर के सर्क्युलेशन में सुधार आता है। वहीं, धूम्रपान की अत्यधिक लत सेक्स के लिए उत्तेजक ब्लड वेल्स को पतला कर देते हैं, जो नपुंसकता का कारण भी हो सकते हैं।

    और पढ़ें : किस करने के दौरान आती है मुंह से बदबू? जानिए क्या है कारण

    4.सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स- दूर करें मास्टरबेशन से जुड़ी अफवाहें

    अगर साथी के साथ लंबे समय तक सेक्स नहीं कर पाते, तो यकीन मानिए आपको इसके लिए अभी तैयार होना होगा। इसके लिए आप मास्टरबेशन करने के समय को बढ़ाएं। आप चाहें तो, यह आपने साथी के साथ भी कर सकते हैं। इससे भी आपका सेक्स टाइम बढ़ सकता है।

    और पढ़ें : सेक्स और फोरप्ले का क्या है संबंध, आपको है जानकारी ?

    5.सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स- फोरप्ले से जीतें साथी का दिल

    सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स में यह टिप्स बहुत जरूरी है। सेक्स की शुरुआत हमेशा फोरप्ले के साथ ही करें। साथ ही, अपने साथी के मन का भी पूरा ध्यान रखें। अगर उनका मन उत्तेजित नहीं है, तो उन्हें इसके लिए फोर्स न करें। आप चाहें तो, रोमांटिक बातों और फोरप्ले से उनके करीब रह सकते हैं। सेक्स टाइम बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    इन सब बातों के अलावा, अगर आपको अपने कामकाजी जीवन यानी ऑफिस से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसके तनाव का असर अपनी सेक्स लाइफ के बीच न लाएं। अगर सेक्स का समय बढ़ाना है, तो तनाव से खुद का रिश्ता पूरी तरह से खत्म कर लें।

    6.सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स- आफ्टर प्ले से बढ़ते हैं दोबारा सेक्स के चांसेस

    सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स में आप इस टिप्स को भी आजमा सकते हैं। सेक्स को तीन चरणों में वि​भाजित किया जा सकता है। फोरप्ले, सेक्स और आफ्टरप्ले। आफ्टरप्ले के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं या यूं कहे कि बहुत कम पुरुष इसमें दिलचस्पी लेते हैं। महिलाओं को सेक्स के लिए तैयार करने के लिए बेशक फोरप्ले काम आता है। लेकिन यदि आप सेक्स को हर बार एंजॉय करना चाहते हैं तो आपको आफ्टरप्ले पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। चूंकि महिलाओं के लिए आफ्टरप्ले बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे आप दोनों का मन दोबारा सेक्स करने का भी कर सकता है। इसलिए यह इनडायरेक्टली सेक्स टाइम को बढ़ा देता है। सेक्स टाइम बढ़ाने के टिप्स में इसे भी शामिल कर लें।

    और पढ़ें : ऑफिस में अपने एक्स पार्टनर के साथ ऐसे करें डील

    क्यों जरूरी है आफ्टरप्ले?

    सेक्स के बाद अक्सर पुरुषों में यह आदत देखी जाती है कि वह एक कौने में जाकर सो जाते हैं। ऐसा करने से महिला पार्टनर को लगता है कि वह पुरुष के लिए बस ऑर्गैज्‍म का जरिया मात्र है। यदि यही रूटीन बना रहे तो महिला पार्टनर में सेक्स में दिलचस्पी समाप्त होने लगती है। जाहिर है आप ऐसा नहीं करना चाहेंगे। कोशिश करें कि आफ्टरप्ले को अपने सेक्स का हिस्सा बना लें। इससे आप और आपका पार्टनर दोनों सेक्स को ज्यादा एंजॉय करेंगे। यूनिवर्सिटी और कैन्सस की एक स्टडी में पाया गया कि कि महिलाएं सेक्स से ज्यादा फोरप्ले और आफ्टरप्ले को एंजॉय करती हैं। इसलिए अगली बार के सेक्स को एंजॉय करने से पहले ही तैयारी कर लें।

    हम उम्मीद करते हैं कि सेक्स टाइम बढ़ाने की टिप्स पर आधारित यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इन टिप्स को अपनाकर आप अपना सेक्स टाइम बढ़ा सकते हैं। किसी भी प्रकार का कंफ्यूजन होने पर सेक्सोलॉजिस्ट से संपर्क करें। सेक्स जीवन का अहम हिस्सा है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement