backup og meta

किस (चुम्बन) कैसे करें? जानिए किस के फायदे और नुकसान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/08/2020

    किस (चुम्बन) कैसे करें? जानिए किस के फायदे और नुकसान

    ऐसा कहा जाता है कि प्रेम की कोई भाषा नहीं होती। अगर कोई व्यक्ति आपसे प्रेम करता है तो वो बिना कहे ही आपके मन की बात को जान लेता है। लेकिन कई बार अपनी इन भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए किस या आलिंगन का सहारा लेना आवश्यक है। किस(चुंबन) को आप प्रेम की तरफ बढ़ने की एक सीढ़ी मान सकते हैं। किस प्यार को दर्शाने ही नहीं बल्कि प्यार का अहसास कराने का भी एक अच्छा तरीका है। यही नहीं शरीर में उत्तेजना को बढ़ाने में भी एक किस बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। किस यानी अपने साथी को चूमना। किस कई तरह की हो सकती है। जानिए किस(चुम्बन) करने के फायदे और नुकसान के बारे में और पाएं इस बारे में कुछ रोचक जानकारियां।

    किस (चुम्बन) कैसे करें?

    • किस (चुम्बन) करने को किसी आर्ट से कम नहीं समझा जाता। आपकी किस ऐसी होनी चाहिए ताकि आपके पार्टनर को आपके प्यार का पूरी तरह से अहसास हो। अगर आप पहली बार अपने पार्टनर को किस कर रहे हैं तो आपको खास ध्यान रखना चाहिए। जानिए कैसे करें किस।
    • किस करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके होंठ नरम और मुलायम होसांस से बदबू न आ रही हो। इसके लिए पहले ही अपने होंठों को नरम बनाएं और सांस से बदबू न आये इसके लिए माउथ फ्रेशनर या च्यूइंग गम का प्रयोग करें।
    • किस करने के लिए सबसे पहले अपने होंठों को अपने साथी के हाथों को पास लाएं। अगर आप पुरुष हैं तो अपना एक हाथ महिला की कमर के पीछे हाथ रख कर उसे अपने होंठों के पास लाएं।

    और पढ़ें : होंठों को आकर्षक बनाने के लिए करवाई जाती है लिप कॉस्मेटिक सर्जरी, जानें इसके फायदे और नुकसान

    • किस (चुम्बन) करते हुए धीरे से अपने होंठों को अपने पार्टनर के होंठों से मिला लें। इसके लिए अपने ऊपर के होंठ को अपने साथी के मुंह के अंदर ले जाएं और दूसरे होंठ को ऐसे ही रहने दें। इसे लिप लोक कहा जाता है।
    • किस के भी कई प्रकार हैं। अगर आपकी पहली किस है तो आप इस तरह से लिप लॉक करें। जब आप और आपका पार्टनर एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबल महसूस करने लगें, तो आप फिर अन्य तरह के किस को भी ट्राई कर सकते हैं।
    • अपने साथी को उत्तेजित करने के लिए आप उन्हें होंठों को हल्का सा काट भी सकते हैं या अपनी जीभ का प्रयोग भी कर सकते हैं।
    • किस करते हुए हमेशा सब्र से काम लेना चाहिए। इसमें जल्दबाजी अच्छी नहीं है। हो सकता है कि जल्दबाजी आपके साथी को पसंद न आये।

    फ्रेंच किस(चुम्बन कैसे करें)

    फ्रेंच किस को डीप किस भी कहा जाता है। इसे करने के लिए आप दोनों में जोश और जुनून का होना बेहद अवश्य है। यह किस पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और इसे सबसे अधिक रोमांटिक किस कहा जाता है। एकांत में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह तरीका अच्छा है। इसकी शुरुआत ऐसे करें:

    • इसकी शुरुआत होंठों पर दो या तीन छोटी किस के साथ होनी चाहिए।
    • इसके बाद आप अपने साथी को अपने नजदीक खींच लें। फ्रेंच किस तब और भी मजेदार लगती है, जब आप दोनों की आंखें बंद हों।
    • फ्रेंच किस में जीभ का इस्तेमाल अधिक किया जाता है।
    • इस किस को करते हुए धीरे से साथी के होंठों को चूसते हुए अपनी जीभ को उसके मुंह के अंदर ले जाएं।
    • इस तरह से होंठ, जीभ को चूसते हुए आप अपने चेहरे की दिशा भी बदलते रहें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    किस (चुंबन) के फायदे

    रिश्ता बने मजबूत 

    किस(चुम्बन) करने को बेहद मजेदार और सुखदायी एक्टिविटी माना जाता है। इसके साथ ही यह शारीरिक संबंधों के लिए भी आवश्यक है। किस दोनों के बीच के प्यार और साथ को बनाए रखने में मददगार है। इसे करने से आपका आपके साथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। 

    तनाव कम होता है

    अपने पार्टनर को किस करने से दिमाग से ऐसे केमिकल निकलते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं। इससे न केवल तनाव कम होता है बल्कि दिमाग भी फ्रेश हो जाता है। 

    फोरप्ले

    अपने पार्टनर को अच्छे से किस(चुम्बन) करना आपको संभोग की तरफ जाने का पहले कदम हो सकता है। अध्ययन के अनुसार सेक्स मनुष्य के शारीरिक और दिमाग स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। 

    मेटाबॉलिज्म

     किस करने से कैलोरी बर्न होती है जिससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।

    मुँह रहे सेहतमंद

    हमारे मुंह की लार में बैक्टीरिया, वायरस आदि से लड़ने वाले पदार्थ होते हैं। इसलिए किस करने से हमारा मुँह, दाँत और मसूड़े सेहतमंद बने रहते हैं।

    इम्युनिटी बढ़ती है 

    अपने साथी के मुंह में रहने वाले कीटाणुओं के संपर्क में आने से हमारी इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

    और पढ़ें : चरमसुख यानी ऑर्गेज्म के बारे में जानिए क्विज से

    किस करने के नुकसान 

    किस करने से कुछ बीमारियां आसानी से फैल सकती हैं,जैसे:

    • एक दूसरे के सम्पर्क से,
    • गले और नाक से निकले ड्रॉपलेट से। 
    • कुछ इन्फेक्टेड ड्रॉपलेट हवा में भी होती हैं। जब इन संक्रमित ड्रॉपलेट को आप सांस के माध्यम से अंदर ले जाते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं।
    • नाक और गले से कुछ संक्रमित कण अपने छोटे आकार के कारण लंबे समय तक हवा में रह सकते हैं। उन्हें ड्रॉपलेट नुक्लेइ कहा जाता है और यह सीधे फेफड़ों में प्रवेश कर सकते है। यह बीमारी का कारण बन सकते हैं।

    वायरस और इंफेक्शन जो किस करने से फैल सकते हैं

    • सर्दी -जुकाम – सामान्य सर्दी जुकाम के लिए कई विभिन्न वायरस जिम्मेदार हैं। सर्दी जुकाम किसी वायरस के सीधे सम्पर्क में आने से हो सकता है 
    • ग्रंथियों के बुखार (Glandular fever ): इसे किसिंग रोग भी कहा जाता है, जो एपस्टीन बार वायरस से होता है। यह वायरस लार से फैलता है और यह संक्रमण संपर्क के माध्यम से होता है।
    • हरपीज संक्रमण – वायरस को हरपीज परिवार का भी माना जाता है। जिसमें एपस्टीन-बार, वैरिकाला-जोस्ट आदि शामिल हैं।
    • हेपेटाइटिस  B – किस करने से हेपेटाइटिस B वायरस फैल सकता है। ऐसा हेपेटाइटिस B वायरस के माध्यम से हो सकता है।
    • मस्सा – मुंह में मस्सा होने से यह किस (चुंबन) माध्यम से फैल सकता है। खासकर अगर उस जगह पर अभी चोट या घाव हो।

    बैक्टीरिया के कारण जो रोग फैलते हैं:

    • मेनिंगोकोकल रोग (Meningococcal disease)
    • दांतों में सड़न (Tooth decay)

    और पढ़ें :होंठों पर पिंपल्स का इलाज ढूंढ रहे हैं? तो ये आर्टिकल कर सकता है आपकी मदद

    किस (चुम्बन) के प्रकार

    किसिंग के निम्नलिखित प्रकार हैं: 

    माथे पर किस 

    माथे पर किस करना केयर और सम्मान की निशानी है। इसके साथ ही यह पार्टनर का आपके प्रति समर्पण को भी दर्शाता है। माथे पर किस(चुम्बन)  का मतलब है कि आपका साथी आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है

    होंठ पर किस 

    होंठ पर किस में एक पार्टनर के द्वारा दूसरे के होंठों को चुसा जाता है। यह किस फोरप्ले का हिस्सा है जो पार्टनर को उत्तेजित करने का काम करती है।

    हाथ पर किस 

    हाथ पर किस शिष्टता का प्रतीक है।  हाथ पर किस से पार्टनर अपने साथी से यह वादा करता है कि वो हमेशा उसके साथ रहेगा और उससे प्यार करेगा।

    कान के नीचे का हिस्सा

    कान के नीचे का हिस्से में किस करना पुरुष और महिला दोनों को उत्तेजित करने के लिए सबसे प्रभावी रूप है। यह हमारे हिस्से का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। यहां किस(चुम्बन)  करने से रोमांस में एक नयापन आता है। यह बहुत ही सामान्य किस है।

    गाल पर किस 

    कई जगहों पर गाल पर किस करना किसी से मिलने पर खुशी जताने का तरीका है। जो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं, उनमें गालों पर किस प्यार का संकेत है 

    पैक किस

    यह किस बंद मुंह से की जाती है और केवल कुछ सेकंड तक ही की जाती है।  यह ऐसे जोड़ों में सामान्य हैं जो काफी समय से एक साथ हैं।

    बाइटिंग किस 

    जो पार्टनर एक दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं और दोनों के बीच रिश्ता गहरा हो। वह इस तरह की किस करना पसंद करते हैं। इस किस(चुम्बन) से आपका रिश्ता और भी नमकीन हो सकता है।

    किसिंग के दौरानइन बातों का रखें ध्यान 

    सांस की बदबू से बचे

    अगर आप एक अच्छी और पेशनेट किस चाहते हैं। इसके साथ ही इन पलों का अच्छे से मजा लेना चाहते हैं तो आपको अपनी सांस की बदबू से बचे। किस से पहले कभी किसी ऐसी चीज को न खाएं जिससे मुंह से बदबू आये।

    और पढ़ें : लॉकडाउन: रिश्ते में आई दरार की इन 7 टिप्स के साथ करें मरम्मत

    बुरी किस आपके रिश्ते को ख़राब कर सकती है 

    एक सर्वे के अनुसार कई लोगों ने इस बात को स्वीकारा है कि पहली बार किस करने के बाद उन्हें अपने रिश्ते में रूचि कम हो गयी थी। इसलिए, किस(चुम्बन) करने की तकनीक का ध्यान रखें।

    महिलाओं की रूचि जानें

    कुछ अध्ययन के अनुसार पुरुष किस में जीभ के प्रयोग को बेहतर मानते हैं। लेकिन किस करते हुए महिला की रूचि का भी ध्यान अवश्य रखें। हो सकता है कि आपकी कुछ चीजें महिला को पसंद न आएं। अगर हो सके तो महिला की पसंद भी जान लें। यह भी माना जाता है कि अगर कपल किसिंग अधिक देर तक करता है जो उन्हें ज्यादा यौन संतुष्टि प्राप्त होती है।

    पहली बार किस के टिप्स

    अगर आप पहली बार किस(चुम्बन) कर रहे हैं तो न तो घबराएं न ही आत्मविश्वास को कम होने दें। क्योंकि, इनका प्रभाव आपकी किस पर भी पड़ेगा, जिससे आपका रिश्ता भी कमजोर हो सकता है। अंतिम लेकिन बहुत जरूरी बात कि किस करते हुए कभी भी जल्दबाज़ी न करें। क्योंकि इसका परिणाम आपकी अपेक्षा से विपरीत भी हो सकता है।

    इसी लिए कहते हैं जिंदगी को दिल खोलकर जीना है तो प्यार करना सीखो।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement