स्वतंत्र तो हम बहुत पहले हो गए थे लेकिन कुछ विचार ऐसे थे जो हमे जंजीरो से जकड़े हुए थे। अब खुल कर जीने का समय आ गया है। जी हां, एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) समुदाय के संघर्ष और योगदान का जश्न पूरी दुनिया मना रही है। आखिरकार दुनिया ने इस समुदाय को स्वीकार कर लिया। लेकिन फिर भी इस बारे में हम खुलकर बात नहीं करते है। हम स्त्री और पुरुष के बीच सेक्स को लेकर तो कई बार बातें करते है या फिर लिखते हैं लेकिन लैस्बियन को लेकर ऐसा खुलापन देखने को नहीं मिलता है। लोगों को लगता है कि लैस्बियन आम लोगों की तरह सेक्स का आनंद नहीं ले पाते होंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको लैस्बियन कपल सेक्स टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप लैस्बियन के लिए बेस्ट सेक्स पोजीशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।