बार-बार दोनों अकेले में चाय या लंच के लिए न जाएं। हो सके तो, दोनों ऑफिस में एक-दूसरे से दूर रहें। एक दूसरे को देखकर ऐसा बर्ताव करें कि आप सिर्फ दोस्त हैं। ऑफिस अफेयर में आप दोनो को एक साथ दिखने से बचना होगा। कभी-कभार आप दोनो का साथ दिखना आपकी नौकरी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
6.शारीरिक हरकतों का ध्यान रखें
उनका हाथ पकड़ने के लिए आपका मन बार-बार आपको फोर्स कर सकता है। लेकिन, आपको ऐसा नहीं करना है। चाहे आप उनके साथ अकेले में हैं या फिर ऑफिस ग्रुप के साथ, उनका हाथ न पकड़ें, न ही उन्हें बहुत देर तक देखें। ऑफिस लव अफेयर में आपको समय और जगह देखकर काम करना होगा। ऑफिस अफेयर में आपका आपके पार्टनर के साथ बहुत ज्यादा शारीरिक होना गलत संदेश देता है। ऐसे में ऑफिस अफेयर में आपको अपने पार्टनर से थोड़ी दूरी बनानी होगी। दफ्तर में अपना स्पेस मेंटन करें और प्यार को बीच में न आने दें। एक दूसरे के लिए आप दोनों का जो प्यार है उसे दफ्तर के बाहर शो करें। दफ्तर में इसका नेगेटिव असर पड़ता है।
और पढ़ें – अपने सीनियर के साथ में कैसा रिलेशन रखें?
7.कंपनी के नियम जानें
ऑफिस लव अफेयर को लेकर कई कंपनियां अब अपने-अपने नियम बना चुकी हैं। इसलिए, अफेयर शुरू करने से पहले कंपनी के नियमों को पढ़ें। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि कंपनी ने आपको आपकी प्रतिभा के लिए चुना है। जहां पर आप अपनी मेहनत के दम पर करियर को बहुत आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए, अगर करियर पर ध्यान देना है, तो अफेयर करने के पहले खुद से कई जरूरी सवाल पूछें। ऑफिस लव अफेयर लोगों के सामने लाने से पहले ऑफिस के नियम कानून जान ले। कई कंपनी में लव अफेयर के खिलाफ सख्त कानून है। इसलिए कंपनी के नियमों को ठीक से पढ़ें और उसके बाद ही लोगों के सामने अपने अफेयर का गाना गाएं।
8.करीबी दोस्त की राय लें
इस बारे में आप अपने बहुत ही करीबी दोस्त से भी बात कर सकते हैं। ऑफिस में जिसके साथ आपका अफेयर है, काम को लेकर उनकी सोच क्या है या आपके लिए उनके मन में किस तरह का भावना है, इसके बारे में अपने दोस्त से बात करें। ऑफिस अफेयर के बारे में कुछ भी करने से पहले अपने किसी दोस्त से राय लें। कभी भी दफ्तर के दोस्तों से इसे लेकर कुछ चर्चा न करें। दफ्तर के दोस्तों से इस बारे में चर्चा करने से भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।