backup og meta

पति और पत्नी का रिश्ता क्यों जाता है बिगड़, जानें 7 कारण

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2021

    पति और पत्नी का रिश्ता क्यों जाता है बिगड़, जानें 7 कारण

    पति पत्नी का रिश्ता बड़ी ही नाजुक डोर से बंधा होता है। उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े होना एक आम बात है और ये अक्सर एक-दूसरे से बात करके सुलझाएं भी जा सकते हैं लेकिन, दिक्क्त तब आती है जब मैरिड कपल के बीच में संवाद की कमी होती है। पति पत्नी के कामयाब रिश्ते के लिए संवाद का अच्छा होना बहुत महत्वपूर्ण होता है वहीं, मैरिड कपल्स के बीच खराब कम्युनिकेशन कई अनसुलझे मुद्दों का कारण भी बनता है। इसीलिए जानते हैं वे कारण जिसकी वजह से अक्सर पति-पत्नी के बीच में खराब संवाद जन्म ले लेता है और उनके रिश्ते में खटास आ जाती है।

    और पढ़ें : क्या डेटिंग साइट्स से सच में मिलता है प्यार?

    इन कारणों से आती है पति पत्नी के रिश्ते में खटास

    विवादपूर्ण स्थिति 

    पति-पत्नी एक दूसरे पर चिल्लाकर किसी भी मुद्दे को हल नहीं कर सकते हैं। खराब संवाद की वजह से कभी-कभी विवादपूर्ण स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में पति-पत्नी में से किसी एक का चुप हो जाना ही बेहतर होता है। जब मामला थोड़ा शांत हो जाए, तब कोशिश करें कि आप अपनी बात प्रभावी ढंग से पार्टनर से कह सकें। इससे पति पत्नी का रिश्ता बिगड़ता नहीं है।

    और पढ़ें : अधिकतर महिलाएं ऑर्गज्म का सुख क्यों नहीं ले पाती?

    पति पत्नी का रिश्ता एक दूसरे की बात न सुनना से बिगड़ सकता है

    समस्या के समाधान के लिए दोनों पक्षों को एक-दूसरे को सुनने की जरूरत है। किसी भी समस्या को हल करने के लिए दोनों व्यक्तियों को एक दूसरे से बात करने और एक दूसरे के बातें सुनने की जरूरत होती है। पति पत्नी का रिश्ता बेहतर हो इसके लिए सुनना एक प्रभावी तरीका हो सकता है।

    गुस्सा बिगाड़ता है पति पत्नी का रिश्ता

    क्या आपके साथी को हर बात पर गुस्सा आता है? वह आपके हर विचार से असहमत होता है? ऐसे में बुरा बर्ताव करने से कुछ हल नहीं निकलेगा। बजाय इसके यह मामला और खराब होता जाएगा। ऐसे समय पर शांत रहकर रिश्ते अहमियत समझते हुए पति-पत्नी आपस में बात करके चीजों का हल निकालने की कोशिश करें।

    और पढ़ें : Chia Seeds : चिया बीज क्या है?

    चुप्पी साधना 

    जब आपके साथी के जीवन में संघर्ष हो तो ऐसे में किसी बात पर झगड़कर उसने अलग होने का चयन कभी न करें। किसी विषय पर असहमति के दौरान दोनों लोगों को इस पर बात करने की जरूरत होती है, न कि चुप रहकर खुद को दूर करने की। इससे पति पत्नी का रिश्ता और ज्यादा नाजुक होता जाता है।

    अवगुण ढूंढना बिगाड़ता है पति पत्नी का रिश्ता

    जब कोई एक इंसान लगातार अपने साथी में बुराई ढूंढने लगता है या जबरदस्ती बुराइयां निकालता है, तो कपल आपस में एक-दूसरे से बात करने से कतराने लगते हैं। नतीजन, पति पत्नी का रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है।

    और पढ़ें : जानें सेक्स और हमारे दिल के बीच का रिश्ता?

    मौखिक या शारीरिक दुर्व्यवहार

    किसी भी स्थिति में पार्टनर के साथ किया गया मौखिक या शारीरिक दुर्व्यवहार बेहद अपमानजनक होता है। इससे पति पत्नी का रिश्ता एक कगार पर आ सकता है।  

    बेड पर जाने से पहले तनाव को दूर करें

    यदि कोई समस्या है तो उसे बेड पर जाने से पहले ही हल करें। हो सकता है किसी बहस के बाद संवाद करना कठिन हो जाए लेकिन, अपने पार्टनर से बात करने की कोशिश करें। क्योंकि पति पत्नी का रिश्ता बेड पर सबसे सुखद माना जाता है। 

    प्रभावी ढंग से संवाद करना ही पति-पत्नी के स्वस्थ रिश्ते की कुंजी है इसलिए, समस्या चाहें जैसी भी हो, बात करें। आखिर बात करने से ही बात बनती है। ये तो बात हो गई समस्या की आइए अब बात करते हैं इस समस्या के समाधान की। 

    और पढ़ें : टेक्शुअल रिलेशनशिप: क्या टेक्नोलॉजी कर रही है अपनों से दूर?

    पति पत्नी का रिश्ता मजबूत करने के टिप्स

    एक-दूसरे का सहयोग करें

    काफी समय तक किसी एक ही व्यक्ति के साथ रहने पर आप उनकी पसंद-नापसंद और सपनों के बारे में सब जान ही जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को उसके सपनों तक पहुंचने में मदद नहीं कर सकते हैं तो आपका रिश्ता समय के साथ कमजोर पड़ सकता है। इसलिए पति पत्नी का रिश्ता मजबूत बनाने के लिए इस टिप्स को फॉलो करें।

    पति पत्नी का रिश्ता मजबूत करने के लिए एक-दूसरे को समझें

    हो सकता है कि आप अपने पार्टनर के बहुत करीब हों पर आप कभी उसका मन न पढ़ पाएं। हो सकता है किसी व्यक्तिगत परेशानी की वजह से आपका साथी परेशान हो और इस वजह से आपके रिश्ते में खटास आ रही हो। ऐसे में आप अपने साथी से ज्यादा से ज्यादा बात करें, उसकी असली समस्या का पता करने की कोशिश करें। अगर सच में कोई परेशानी है तो आपका सहयोग पति पत्नी का रिश्ता एक अलग ही मुकाम पर ले कर जाएगा। 

    और पढ़ें : लव एट फर्स्ट साइट (Love At First Sight): क्या सच में होता है?

    पति पत्नी का रिश्ता मजबूत बनाने के लिए मी-टाइम निकालें

    सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति आपसे बात नहीं करना चाहता है, इसका मतलब यह नहीं है कि वो आपसे परेशान है। इसका मतलब यह हो सकता है कि उन्हें बस अपने लिए थोड़ा समय चाहिए। उन्हें स्वयं के विचारों को गहराई से सुनने की आवश्यकता है। ऐसे में आप अपने साथी को समय जरूर दें। 

    इशारों में बात करें  

    यदि आप अपने साथी और कुछ दोस्तों के साथ बाहर हैं और एक-दूसरे के साथ इशारे में बात करने में सक्षम नहीं है, तो यह एक समस्या का कारण हो सकता हैं। ऐसा होने से बचने के लिए आप दोनों एक गुप्त भाषा या इशारों में बात करने की कला सीखें। यह प्रक्रिया पति पत्नी का रिश्ता मजबूत करने के साथ दोनों को करीब भी लाएगी। 

    और पढ़ें : पुरुषों के इन 8 अंगों को छूने से वे हो जाते हैं उत्तेजित

    अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश करना बंद करें 

    बहुत से लोग अपने साथी को बदलने की कोशिश करने की गलती लंबे समय तक करते रहते हैं। वे अपनी शर्तों के अनुसार अपने साथी को बेहतर करना चाहते हैं लेकिन, केवल अपने साथी को बदलने की कोशिश करने से कहीं ज्यादा अच्छा है आप खुद कुछ सुधार करें। अगर दोनों मिल कर एक-दूसरे के जैसे बनेंगे तो पति पत्नी का रिश्ता काफी गहरा होगा।

    हर बात को गंभीरता से न लें 

    अपने साथी के साथ हंसना सीखें। गलती हर किसी से होती है, हर काम प्लान के हिसाब से नहीं होता है, आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़  सकता है। इसलिए हंसते रहना हमेशा जरूरी है। आप अपने साथी के साथ हंसी-खुशी व्यवहार करें।  

    यह भी पढ़ें : 

    छोटे जश्न को बड़ा बनाएं  

    किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए आप अपने जीवन में छोटे-छोटे अवसरों को भी बड़े जश्न के रूप में मनाएं। अपनी सालगिरह, जन्मदिन और अन्य खास मौकों को सेलिब्रेट करना न भूलें। यह आपके रिश्तों में और भी खुशियां लाएगा। बिगड़े हुए रिश्तों को ठीक होने में समय लग सकता है। रातों रात होने वाले बदलाव की उम्मीद न करें। पति पत्नी का रिश्ता बहुत नाजुक होता है, ऐसे में इसे संभाल कर ही आगे बढ़ें। 

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement