backup og meta

पहली बार न्यूड होने पर महिलाओं को सताने वाला डर क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/08/2020

    पहली बार न्यूड होने पर महिलाओं को सताने वाला डर क्या है?

    पार्टनर के सामने पहली बार न्यूड होना या उसे न्यूड देखना दोनों ही रोमांच भरा होता है, लेकिन डर और घबराहट होना भी लाजमी है। पुरुषों के मुकाबले यह डर या संकोच महिलाओं में ज्यादा होता है। शर्म तो होती ही है, इसके साथ ही अपनी बॉडी से जुड़े कई संकोच भी उनके अंदर होते हैं। इस आर्टिकल में जानें महिलाओं में सबसे ज्यादा डर किन चीजों को लेकर होता है?

    पहली बार न्यूड होने पर महिलाओं में क्या डर होते हैं?

    पहली बार न्यूड होने पर निम्नलिखित डर महिलाओं या लड़कियों में हो सकती है। जैसे-

    अनचाहे बाल हो सकते हैं डर का कारण

    महिलाएं हर स्थिति में खुदको सुंदर दिखाना पसंद करती हैं। यहीं वजह है कि पहली बार न्यूड होने पर अनचाहे बालों का दिखाना उनके लिए डर और घबराहट भरा होता है। ऐसे में अंडर आर्म और प्यूबिक हेयर पहली बार न्यूड होने पर संकोच और शर्म की स्थिति पैदा कर देते हैं। नागपुर की रहने वालीं ममता (बदला हुआ नाम) कहती हैं कि हाथ या भौंहो की ही महिलाओं को चिंता सताने लगती है कि उनका पार्टनर उन्हें किस तरह से देखेगा। फिर तो पहली बार न्यूड होने पर अंडर आर्म और प्यूबिक के बालों की चिंता होना स्वाभाविक है। यदि चीजें अचानक हो रही हैं और आप इस समय के लिए तैयार नहीं हैं तो चीजें रोमांस कम और टेंशन ज्यादा बन जाती है। वैसे अगर आप शरीर पर अनचाहे बालों की समस्या से परेशान रहती हैं, तो आप वैक्स या ट्रिमर की मदद से अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। आप चाहे ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से वैक्स करवा सकती हैं या खुद से भी वैक्स कर सकती हैं।

    बॉडी शेप होता है पहली बार का डर

    कपड़े, ब्रा और पैड्स के जरिए कई बार आप अपने बॉडी शेप को बेहतर दिखा सकती हैं, लेकिन कपड़े उतरने पर असली बॉडी शेप को देखकर आपका पार्टनर क्या रिएक्ट करेगा? यह डर हर महिला के मन में बना होता है। कमर की बढ़ी हुई चर्बी आदि को न्यूड होने पर आप नहीं छिपा पाते हैं। वैसे ध्यान रखें की हो सकता है आप अपनी बॉडी शेप को लेकर परेशान हों लेकिन, आपके पार्टनर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हो। इसलिए परेशान न हों और अगर आपको लगता है की आपके शरीर की बनावट बढ़ते वजन या कम होते वजन की वजह से ठीक नहीं है, तो आप वर्कआउट कर सकती हैं। वर्कआउट से सिर्फ शरीर का वजन कम ही नहीं किया जा सकता बल्कि कम बॉडी वेट को बढ़ाया भी जा सकता है।

    छोटे ब्रेस्ट दिखने की भावना

    कई महिलाओं के ब्रेस्ट छोटे आकार के होते हैं। इसलिए ही वह पुशअप ब्रा पहनती हैं ताकि वह छोटे ना लगें। पार्टनर के सामने पहली बार न्यूड होने पर महिलाओं को ब्रेस्ट के छोटे आकार पर साथी की सोच को लेकर भी टेंशन बनी रहती है। दिल्ली स्थित करीना (बदला हुआ नाम) बताती हैं कि उन्हें लगता है कि अन्य महिलाओं के बजाए उनके ब्रेस्ट छोटे हैं। कपड़ों में तो चीजें मैनेज हो जाती हैं लेकिन, कपड़े ना हों तो मैनेज करना मुश्किल होता है। हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, जिसे लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। वैसे अगर आप अपने ब्रेस्ट के साइज को लेकर परेशान रहती हैं, तो आप स्तन का आकार बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकती हैं, जिन्हें महिलाएं घर पर ही बड़े आराम से कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी ट्रेनर की आवश्यकता भी नहीं होगी। आप पुशअप एक्सरसाइज कर सकती हैं। आप चाहें ब्रेस्ट की मसाज भी कर सकती हैं। ऐसा करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें— हर दिन सेक्स करना कैसे फायदेमंद है, जानिए इसके 9 वजह

    स्ट्रेच मार्क का डर

    कई बार वजन कम करने के बाद बॉडी में स्ट्रेच मार्क हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को शेप की टेंशन हो या न हो इन स्ट्रेच मार्क की चिंता होने लगती है। वह यही सोचती रहती हैं कि यह स्ट्रेच मार्क उनके पार्टनर की दिलचस्पी कम न कर दें। वैसे अगर आपको स्ट्रेच मार्क की परेशानी है, तो इसे दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। दरअसल स्ट्रेच मार्क्स स्किन में हुए खिंचाव के कारण होता है। जिसपर नियमित रूप से तेल से मसाज कर इन स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। अगर आप नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं तो बेहतर धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं। इसके अलावा आप अरंडी, बादाम, जैतून आदि का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें – ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये टिप्स, जरूर करें ट्राई

    बट कैसी दिख रही होगी?

    कई महिलाओं को अपने बट के शेप की चिंता होती है, तो कई को बट पर पिंपल्स और दाग-धब्बों की। दिल्ली की करीना (बदला हुआ नाम) का कहना है कि ब्रेस्ट के बाद मेरे पार्टनर को मेरे बट में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रहती थी। इसलिए अपने ब्रेस्ट के बाद बट को पार्टनर के सामने सुंदर दिखाने की चिंता मुझे सताती रहती थी।

    यह भी पढ़ें— ऑफिस में अपने एक्स पार्टनर के साथ ऐसे करें डील

    पहली बार न्यूड हो रही हैं, तो किन-किन टिप्स को फॉलो करें?

    पहली बार न्यूड हो रहीं हैं, तो निम्नलिखित टिप्स फॉलो करें। जैसे-

    • अपने बॉडी की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। शरीर का बढ़ा हुआ वजन या शरीर पर होने वाले अनचाहे बालों को दूर करने से ज्यादा जरूरी है बॉडी को क्लीन रखना।
    • बॉडी को ड्राई होने न दें। अगर आपकी बॉडी ड्राई होती है, तो मॉश्चराइजर या ऑयल का इस्तेमाल नियमित रूप से करें। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
    • अगर आप अपने पार्टनर के सामने पहली बार न्यूड हो रहीं है या जबभी होती हैं, तो इससे परेशान न हों की आप कैसी दिख रही हैं। सिर्फ रोजाना अपने बॉडी को अच्छी तरह से क्लीन और मॉश्चराइज करें।
    • अपने कपड़ों का चयन भी सोच समझकर करें। ऐसे कपड़ों का चयन न करें जिससे स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

    पार्टनर के सामने हर महिला अपने बेस्ट रूप में दिखना चाहती है। छोटे ब्रेस्ट हों तो पुशअप ब्रा, स्ट्रेच मार्क हो तो कपड़े इन्हें ढक ही देते हैं, लेकिन न्यूड होने पर सब राज खुल जाते हैं। यह राज खुलने के बाद पार्टनर का क्या रिएक्शन रहता है, बस यही डर महिलाओं को पहली बार न्यूड होने पर सताता रहता है। पहली बार न्यूड होने में महिला और पुरुष दोनों की फेंटसी जुड़ी हुई होती हैं। यह आपको सेक्सशुअली उत्तेजित भी करता है और रिश्ते में करीबी भी लाता है।

    और पढ़ें:

    अट्रैक्टिव ही नहीं इंटेलिजेंट भी होती हैं हैवी बट वाली महिलाएं

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement