backup og meta

अपने टूटते हुए रिलेशनशिप को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/06/2020

    अपने टूटते हुए रिलेशनशिप को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    चाहे कोई भी रिश्ता हो,उतार-चढ़ाव सभी रिश्ते में आते ही रहते हैं। रिश्ते में झगड़े कि वजह कभी आप या कभी आपके पार्टनर होते हैं, कभी आप दोनों ही होते हैं। कभी-कभी कुछ झगड़े या आपकी कोई गलती इतनी बढ़ सकती है कि आपके ब्रेकअप का कारण बन सकती है। आपके रिलेशनशिप को बर्बाद कर सकता है। रिश्ते में गलतफहमी होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में जरुरत होती है कि आप अपने पार्टनर को कैसे समझें।आज हम आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स देगें। जो आपकी यह जानने में मदद करेंगे कि अपने पार्टनर को कैसे समझें? जो आपके रिश्ते को बिगड़ने या टुटने से बचा सकता है। आप सभी ने ये बात अक्सर सुनी होगी कि जरुरत से ज्यादा हर चीज नुकसानदायक होती है। उसी तरह कुछ लोग अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा ही कॉन्शेस हो जाते हैं। जो उनके रिश्ते में कड़वाहट पैदा करने का कारण बनती है। इससे आपका पार्टनर आपके करीब आने के बजाय आपसे दूर हो जाता है। आज हम आपको ऐसे रिलेशनशिप टिप्स बताएंगे। जिसे ध्यान में रखकर आप अपने पार्टनर को समझ पाएंगे और अपने रिलेशनशिप को टुटने से बचा पाएंगे।

     पार्टनर को कैसे समझे?

    लोगों को सबसे ज्यादा टिप्स चाहिए होती है, कि हम अपने पार्टनर को कैसे समझे? जी हां रिश्ता चाहे कोई भी हो, यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम उसे क्या रुप दे रहे है।  उदाहरण- रिश्ते एक सुराही कि तरह होते हैं। यह दोनों व्यक्ति पर निर्भर करता है,कि आप अपने रिश्ते को क्या रुप देना चाहते हैं। कितना मजबूत बनाना चाहते हैं। यह तभी मुमकिन है जब आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। एक मजबूत रिश्ते दो लोगों के बीच प्यार और त्याग से बनता है। रिश्ते को समझने के और उन्हें चलाने के बहुत से पहलु होते हैं। रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने के लिए नीचे दिए हुए रिलेशनशिप टिप्स को जरुर फॉलो करें। इससे आपका रिश्ता टूटने से बच सकता है।

    अपनी बात खुलकर कहना सीखें

    कई बार हम अपने साथी को खुश करने के लिए उसकी हर बात सें हां में हां मिला देते हैं। भले ही आप उनकी बात से सहमत नहीं होते हैं। बावजूद इसके आप उसकी बात में हामी भर देते हैं।यह कभी-कभी मजाक में या कुछ समय के लिए सही होता है। लेकिन लगातार लंबे समय तक यदि आप ऐसा करते हैं। इससे आपके साथी कि हर बात में आपसे हां सुनने कि आदत हो जाएगी। वहीं आपको बिना मर्जी के उसकी हर बात में हां में हां कहते कहते घुटन होने लगती है।आपकी यह आदत उस वक्त अधिक समस्या पैदा कर देती है। जब आपका पार्टनर आपसे बिना पूछे ही हर निर्णय लेने लगता है। क्योंकि उसको लगता है आप उसकी हर बात से पूरी तरह से सहमत होगें। इसलिए रिश्ते में पूरे मन से साफ रहना और अपनी हर बात साफतौर पर सामने रखना बेहद आवश्यक होता है। इस गुरुमंत्र को रिलेशनशिप टिप्स समझकर जरुर उपयोग करें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    पास्ट को बीच में न लाएं

    बीता हुए कल का असर आपके आज के रिश्ते पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।इसीलिए आपका यह ध्यान देना जरुरी है,कि आप अपने बीच में दोनों के बीते हुए कल से जुड़ी कोई बात न आने दें।यदि आप अपने पास्ट से अलग होते हैं। तो यह साफतौर पर जाहिर होता है,कि आपका बीता हुआ कल अच्छा नहीं था। यदि आपके वर्तमान में कोई आपको उससे जुड़े कोई ताने मारता है या उससे जुड़ी कोई बात हर लड़ाई-झगड़े में बोलता है। यह आपके जख्म को कुरेदने जैसा होता है। इसीलिए इस बात का खास ख्याल रखें। कभी रिश्ते में पास्ट को न लाएं। इसके अलावा यदि आपने पुराने रिश्ते में कोई गलती कि है। इस बार अपने रिलेशन में बेहतरीन रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करते हुए उस गलती को न दोहराएं।

    ये भी पढ़े जानिए शारीरिक इंटिमेसी रिलेशनशिप के लिए कैसे है फायदेमंद

    कुछ आदतें कभी न बदलें

    कभी-कभी आपकी कुछ ऐसी आदतें होती है। जिनसे आपको सुकुन मिलता है। ऐसी आदत जिससे किसी का नुकसान नहीं है।जो किसी प्रकार से रिश्ते के खिलाफ नहीं है। वो आदत आपको कभी नहीं बदलनी चाहिए। कुछ लोगों को कभी-कभी मन करता है,कि वो अकेले कहीं बैठकर समय बिताएं। वो अपने आपको थोड़ा समय देना पसंद करते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। यदि आप किसी के साथ रिश्ते में हैं,तो आपको यह बदलने कि जरुरत नहीं है। आप अपने पार्टनर से झूठ न बोलें लेकिन उन्हें समझाएं कि यह आपकी आदत है। आपको यह करने से खुशी मिलती है।यदि आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है,और आपके साथ लंबे समय के लिए रिश्ते में रहना चाहता है। तो वह आपकी इस बात को समझने कि कोशिश करेगा।आपके रिश्ते को संतुलित बनाए रखने कि कोशिश करेगा। इसीलिए आपको साफतौर पर उसे समझाने कि जरुरत है।  

    सेक्स में केवल अपनी जरूरत पर ध्यान देना

    रिलेशनशिप में सेक्स लाइफ अच्छी होना,बहुत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन ऐसे में यदि आप सेक्स के दौरान केवल अपने ओर्गाज़्म  पर ध्यान देने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।इससे आपके साथी के मन में कई विचार आ सकते हैं। जैसे, आप उसके साथ केवल शारीरिक सुख के लिए हैं,आप केवल उसके शरीर कि तरफ आकर्षित हैं। इस प्रकार का विचार आपके साथी के मन में न आए इसीलिए आपको ये गलती कभी नहीं करना है। संभोग के दौरान महिला पुरुष दोनों कि इच्छाएं और उनकी जरुरत मायने रखती है। इसीलिए एक सही रिश्ता वही है जिसमें आप केवल अपनी शारीरिक जरुरत नहीं बल्कि एक दूसरे कि मानसिक और शारीरिक दोनों जरुरतो को समझें। 

    प्यार में शर्त नहीं होनी चाहिए

    यदि कोई रिश्ता किसी शर्त पर टिका है तो वह ज्यादा समय तक नहीं चल सकता है।जब किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो वो प्यार बेशर्त होना चाहिए। यदि आप किसी के साथ किसी शर्त से रिश्ता बनाने कि सोच रहे हैं, तो आपका रिश्ता बहुत लंबे समय तक नहीं चल सकता है। जब आप अपने साथी के साथ भी स्वार्थी होते हैं, तो वहां बेशर्त प्यार नहीं होता है। रिश्ते कि मजबूती के लिए प्यार बिना शर्त के होना चाहिए। जिसे अनकंडिशनल लव भी कहा जाता है। ये छोटो-छोटे रिलेशनशिप टिप्स आपके रिश्ते पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं। 

    ज्यादा से ज्यादा बात करें

    जब किसी रिश्ते में थोड़ी गैपिंग होती है। तो उसमें तीसरे व्यक्ति के आने कि संभावना बढ़ जाती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके रिश्ते में दूरी न आने पाए। तो वहीं इसके लिए यह जरुरी है कि आप आपस में ज्यादा से ज्यादा बात करें। एक दूसरे को समय दें।अपने पूरे दिन में आपने क्या किया। आपका दिन कैसे बीता यह एक दूसरे से शेयर करें।अपने साथी को अकेलापन महसूस न होने दें। आपके बीच कम वार्तालाप आपके रिश्ते पर दुष्प्रभाव डाल सकता है।

    किसी रिश्ते में जबरदस्ती खुश न रहें

    चाहे आप अकेले हो या किसी रिश्ते में हर इंसान का हक होता है कि वो खुश रहे।ऐसे में यदि आदि आप किसी ऐसे रिश्ते में रहते हैं। जिसमें आपको जबरदस्ती खुद को कंफर्टेबल करना पड़े या जबरदस्ती खुद को खुश रखने कि कोशिश करते हैं। तो यह आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। यदि आप खुलकर कंफर्टेबल होकर अपने रिश्ते में नहीं रह पा रहे हैं। तो यह बात आपको अपने साथी से साझा करना चाहिए।अपनी उलझन को अपने अंदर दबाकर कभी न रखें। यह रिश्ते में जहर बनने का कार्य करता है।एक हेल्दी रिश्ते को बनाने के लिए इन रिलेशनशिप टिप्स को कभी न भूलें।

    पब्लिक प्लेस पर चिल्लाना

    कुछ ऐसे लोग होते हैं,जो अपना गुस्सा जरा भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।बिना यह ध्यान दिए कि वो कहा पर है, आपके आस-पास कितने अधिक लोग है।वो आपके ऊपर चिल्लाने लगते हैं। पहली बात तो आपको थोड़ा ठंडे दिमाग से रहने कि जरुरत होती है। लेकिन यदि आपको गुस्सा आ भी रहा है, तो आप उसे धीरे बोलकर भी समझा सकते हैं। अब तक बताए गए टिप्स तभी आपकी मदद कर पाएंगे जब आपको यह पता होगी कि आप अपने पार्टनर को कैसे समझे? 

    भविष्य के बारें में बात करना सही या गलत?

    भविष्य के बारें में बात करना अच्छी बात होती है। लेकिन जब आप वो सब करने के लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं। तभी उस बारें में आपको बात करनी चाहिए। कुछ लोग अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाते हैं। वो अक्सर बहुत लंबी प्लॉनिंग कर लेते हैं। अपना घर लेंगे,बच्चे होंगे ये करेंगे,वो करेंगे।तो ऐसे में अगर आप भी ऐसा सोचते हैं। तो आपको यह नहीं करना चाहिए। हां यह भी सच है कि आप रोज-रोज के उसी दैनिक जीवन से बोर हो जाते हैं।तो ऐसे में आप छुट्टी लेकर एक लांग वीकेंड पर घुमने जाने का प्लान कर सकते हैं। एक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

    अधिक कंजूसी न करें

    एक बेहतर रिश्ता चलाने के लिए यह जानना जरुरी है कि पार्टनर को कैसे समझे? लेकिन इससे भी ज्यादा जरुरी है, जब आप दोनों ही घर के खर्चे में हाथ बटाएं। लेकिन कुछ पार्टनर बहुत अधिक कंजूस होते हैं। यह एक लंबे समय के बाद आपके रिश्ते में समस्या पैदा कर सकता है। कभी-कभी यह बहुत शर्मिंदगी भरा हो सकता है। यदि आप कंजूस हैं,और बार-बार हर जगह केवल एक इंसान पैसे निकालता है। तो यह कुछ समय बाद आपके साथी को महसूस होने लगता है। इसलिए हर खर्चे में आपको भी हाथ बढ़ाना चाहिए। आपके साथी को यह अच्छा लग सकता है।

    अपने इमोशन अपने पार्टनर के साथ शेयर करें

    रिलेशनशिप टिप्स कि खास बात यही होती है, कि वह आपकी मदद करता है यह जानने में कि आप अपने पार्टनर को कैसे समझे? लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप उसका पालन कर रहे हैं या नहींं। यदि आप अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को साझा नहीं करना चाहते हैं। तो  इससे आपके रिश्ते में एक प्रकार का ठहराव या सरल भाषा में कहे तो एक रुकावट आ सकती है। आप कभी नहीं चाहेंगे की आपका एक खूबसूरत रिश्ता खराब हो। इसलिए, जरुरी है कि आप अपने पार्टनर से अपने मन की हर बात शेयर करें। अपने मन की गंभीर से गंभीर बात भी आप अपने साथी के साथ बांट सकते हैं। जब दो लोग मिलकर किसी समस्या से निपटते हैं। इसे ही रिलेशनशिप कहते हैं। इस बात पर चर्चा करना कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं यह बेहद जरुरी है। क्योंकि आपके व्यक्तित्व की बेहतर समझ आपके साथी को होती है जिससे चीजें आसान हो जाती हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement