backup og meta

सेक्स से कैलोरी बर्न करना है आसान?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/04/2021

    सेक्स से कैलोरी बर्न करना है आसान?

    सेक्स एक आनंददायक क्रिया होने के साथ-साथ एक शारीरिक गतिविधि भी है, जिसमें काफी कैलोरी बर्न होती है। इसलिए सेक्स से कैलोरी बर्न करने में आपको मदद मिल सकती है और आपका वजन कम हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार,सेक्स के दौरान हर मिनट में एक महिला 3.1 कैलोरी बर्न करती है, जबकि पुरुष 4.2 कैलोरी बर्न करता है। इस तरह सेक्स के अंतिम चरण में पहुंचने तक पुरुष लगभग 100 कैलोरी तक बर्न कर लेता है। इतनी ही कैलोरी किसी बाहरी शारीरिक गतिविधि, जैसे टेनिस खेलने या साइकिल चलाने से बर्न होती है। 

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार यौन क्रिया के दौरान तकरीबन 85 kcal या 3.6 kcal/ मिनट कैलोरी लगता है। आजकल ज्यादातर लोग कैलोरी बर्न करने के लिए जिम में घंटों वक्त बिताते हैं। वैसे कपल्स चाहें तो एक दूसरे की मदद से अपने बेडरूम में ही सेक्स से कैलोरी बर्न आसानी से कर सकते हैं।  

    सेक्स के दौरान कितनी एनर्जी होती है बर्न? 

    सेक्स से आपका मूड अच्छा रहता है, ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपको अच्छी नींद (साउंड स्लीप) आती है। इसके अलावा सेक्स से कैलोरी बर्न होती है। इसलिए आप इस क्रिया द्वारा कुछ हद तक अपना वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सेक्स के दौरान हमारे शरीर की कितनी एनर्जी बर्न होती है। सेक्स से कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ होते हैं निम्नलिखित फायदे। जैसे:

    • गुड फीलिंग यानि अच्छा अहसास होना
    • इम्यून सिस्टम होता है सट्रॉन्ग
    • सेक्स एक तरह का व्यायाम है
    • दिल रहता है फिट

    किस (किसिंग) से कितनी एनर्जी होती है बर्न?

    कुछ सेक्सोलॉजिस्ट ऐसा बताते हैं कि ‘किस’ करके आप प्रति घंटे 68 कैलोरी बर्न कर सकते है। ‘किस’ को आप एक बेहतर तकनीक मान सकते हैं। किस करना सबसे सुखदायी एक्टिविटी भी माना जाता है। यही कारण भी है की यह शारीरिक संबंधों के लिए भी आवश्यक माना जाता है। किस दोनों के बीच के प्यार और साथ को बनाए रखने में भी मददगार होता है। इसे करने से आपका आपके साथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। इसलिए किस कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ आपके रिश्ते की मजबूती को भी दर्शाता है। 

    और पढ़ें : सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये फूड्स

    मेकिंग आउट से कितनी एनर्जी होती है बर्न

    एक अध्ययन के अनुसार, जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसके साथ मेक-आउट सेशन में आपके हृदय की दर बढ़ जाती है, जिससे आप भारी सांस लेने लगते है, और यह कैलोरी बर्न करने का एक बड़ा कारण है। आंकड़ों के अनुसार मेकिंग आउट करने से प्रति घंटे 230 कैलोरी एनर्जी बर्न आउट होती है।

    मालिश से कितनी एनर्जी होती है बर्न

    मसाज हर किसी को अच्छा लगता है। ये ना सिर्फ मसाज देकर आप अपने साथी का मन जीत सकते हैं बल्कि इसके और भी फायदे है। मसाज से प्रति घंटे 80 कैलोरी एनर्जी बर्न आउट होती है। एकअच्छी मालिश देने से आपके पल्स रेट बढ़ सकती है और आपके शरीर को कैलोरी-बर्निंग मोड में ला सकती है। कैलोरी बर्न करने के साथ ही मसाज से शरीर को अन्य लाभ भी मिलते हैं। इनमें शामिल है:

    सेक्स करने से कितनी एनर्जी होती है बर्न

    सेक्स के दौरान आपके द्वारा बर्न की जाने वाली कैलोरी की संख्या हर सेशन के साथ साथ प्रति व्यक्ति अलग-अलग होती है। शोधकर्ताओं ने 18 से 35 वर्ष के बीच के 21 कपल्स को 4 सप्ताह की अवधि में प्रति सप्ताह एक बार यौन संबंध बनाने के लिए कहा, और कैलोरी पर नजर रखने के लिए उन्हें एक ट्रैकर पहना दिया। परिणामों में यह पाया गया कि ज्यादातर 25 मिनट के सत्र में महिलाओं ने लगभग 69 कैलोरी बर्न की जबकि पुरुषों ने लगभग 100 कैलोरी बर्न की। विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च कैलोरी-बर्निंग के लिए सेक्स को लंबा बनाना पड़ता है। जो आपको 18 से 30 कैलोरी अतिरिक्त जलाने में मदद कर सकते हैं।

    और पढ़ें : जानें,सेक्स एजुकेशन क्या है ,और क्यों है समाज में जरूरी

    ओरल सेक्स करने से कितनी एनर्जी होती है बर्न

    अपने साथी के साथ ओरल सेक्स करने से आप प्रति घंटे 100 कैलोरी तक एनर्जी बर्न कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप थोड़ा योग करते हैं तो 35-50अतिरिक्त कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसलिए ओरल सेक्स से कैलोरी बर्न किया जा सकता है। ओरल सेक्स से कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ निम्लिखित लाभ मिलता है। जैसे:  

    रोमांटिक डांस करने से कितनी एनर्जी होती है बर्न

    यह वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि एरोबिक व्यायाम के बाद महिलाएं उत्तेजित हो जाती हैं और सेक्स के लिए और अधिक सहज हो जाती है। इसीलिए थोड़ा सा डांस आपके और आपके साथी के लिए एक बेहतरीन कसरत हो सकती है। आंकड़ों के अनुसार, बॉलरूम डांस करने से आप प्रति घंटे 219 कैलोरी बर्न कर सकते है।

    सही सेक्स पुजिशन से कैलोरी आसानी से बर्न किया जा सकता है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों और रिसर्च के अनुसार हस्तमैथुन से भी कैलोरी बर्न किया जा सकता है। दरअसल हस्तमैथुन से शरीर को गर्मी मिलती है, जिससे कैलोरी बर्न होता है। हस्तमैथुन से कैलोरी बर्न होने के साथ-साथ निम्नलिखित लाभ भी मिलते हैं। जैसे:

    • तनाव कम करने में है मददगार
    • मूड होता है बेहतर
    • अच्छा महसूस होना
    • सेक्स की वजह से तनाव मुक्त होना
    • अच्छी नींद
    • कम हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

    सेक्स से शारीरिक ऊर्जा खर्च होती है, जिससे चर्बी घटती है। एक बार का हेल्दी सेक्स किसी थका देने वाले एक्सरसाइज  से अधिक असरदार होता है। सेक्स विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा दूर करने के लिए सेक्स कुछ हद तक सहायक सिद्ध होता है।

    सेक्स से कैलोरी बर्न होने के साथ ही कई अन्य शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। लेकिन, अभी भी सेक्स जैसे शब्दों पर खुलकर लोग बात करने से कतराते हैं। जबकि अगर इस विषय पर बात करना बेहद जरूरी है। सेक्स एजुकेशन या इस बारे में लोगों को जागरूक होना बेहद आवश्यक है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement