backup og meta

जरूर फॉलो करें बेहतर सेक्स डायट प्लान


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/09/2021

    जरूर फॉलो करें बेहतर सेक्स डायट प्लान

    सेक्स डायट (Sex Diet) के बारे में अधिकतर लोगों ने सुना होगा। लेकिन यह क्या है, कैसे काम करता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, इन बातों पर गौर शायद ही किसी ने किया होगा। हालांकि, अधिकतर नए कपल अब अपनी लव लाइफ के साथ ही सेक्स लाइफ को भी सुरक्षित बनाने के लिए काफी सतर्क रहने लगे हैं और इसके लिए एक बेहतर सेक्स डायट भी लेते हैं। लेकिन, ये है क्या आज इसके बारे में जानेंगे और सेक्स डायट (Sex Diet) कैसी होती है, इसकी जानकारी भी पाएंगे। आइए पहले जानते हैं कि सेक्स डायट क्या है।

  • सेक्स डायट क्या है?
  • सेक्स डायट में क्या खाएं?
  • सेक्स डायट में शामिल करें 5 फूड
  • चलिए अब सेक्स डायट (Sex Diet) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं।

    सेक्स डायट (Sex Diet) क्या है?

    सेक्स डायट आम डायट की तरह ही है। जैसे आप वजन बढ़ाने या घटाने के लिए किसी डायट को फॉलो करते हैं, ठीक उसी तरह सेक्स डायट भी फॉलो करनी होती है। सेक्स डायट में फलों, सब्जियों, मांसाहारी पदार्थों के साथ कुछ दवाइयां भी शामिल हो सकती हैं। इनके इस्तेमाल से सेक्स से जुड़ी शारीरिक समस्याओं और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

    सेक्स डायट (Sex Diet) में क्या खाएं?

    सेक्स डायट फूड न सिर्फ सेक्स को बेहतर बनाता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। शोधों में भी इसका दावा किया जा चुका है कि नियमित रूप से व्यायाम करने और अच्छा आहार भोजन में शामिल करने से शरीर के काम करने पर सबसे बेहतर प्रभाव पड़ता है। इसलिए, अपनी सेक्स ड्राइव (Sex drive) को बढ़ाने के लिए अपने खाने की थाली में कामेच्छा से जुड़े खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

    और पढ़ें : नशे में सेक्स करना कितना सही है? जानिए स्मोक सेक्स और ड्रिंक सेक्स में अंतर

    सेक्स डायट (Sex Diet) में शामिल करें 5 फूड

    अगर आप वाकई में अपनी सेक्स लाइफ को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो हम आपको नीचे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। जानिए सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कैसी डायट (Diet) लेनी जरूरी होती है निम्नलिखित फूड को सेक्स डायट (Sex Diet) में शामिल किया जा सकता है। जैसे:

    1.तरबूज (Watermelon)

    तरबूज को अगर प्राकृतिक वायग्रा कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। तरबूज में सिट्रुलिन होता है, जो शरीर की रक्त वाहिकाओं को आराम करने में मदद करता है और शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। तो अगर आप सेक्स डायट (Sex Diet) के बारे में जानना चाहते हैं, तो तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फर्क नजर आएगा।

    2.डार्क चॉकलेट (Dark chocolate)

    चॉकलेट महिलाओं और पुरुषों, दोनों को ही पसंद होते हैं। वहीं, अगर हर रोज डार्क चॉकलेट खाते हैं, तो यह आपकी सेक्स लाइफ को भी मजेदार और हेल्दी बना सकता है। चॉकलेट में फेनाइलेथैलामाइन नामक एक यौगिक होता है, जो शरीर में एंडोर्फिन और फील गुड की भावनाओं को बढ़ाने वाले हॉर्मोंस (Hormone) को बढ़ाता है। तो अगर आप सेक्स डायट (Sex Diet) के बारे में जानना चाहते हैं, तो डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फर्क नजर आएगा।

    और पढ़ें : सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये फूड्स

    3.स्ट्रॉबेरी और रसभरी (Strawberry and Raspberry)

    स्ट्रॉबेरी और रसभरी के सेवन से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में जिंक मिलता है। शरीर में जिंक की मात्रा बेहतर सेक्स (Sex) के लिए काफी जरूरी होती है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए ही बहुत जरूरी हो सकता है। जिन पुरुषों को स्पर्म काउंट बढ़ाना है, वो स्ट्रॉबेरी और रसभरी का सेवन करें। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसलिए बेहतर सेक्स लाइफ पाने के लिए आप इन दोनों चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनका नियमित सेवन आपकी सेक्स लाइफ को अच्छा बनाने में मदद करेंगे।

    4.शाकाहारी जानवरों का मीट

    बीफ शाकाहारी जानवर का मांस होता है। इसमें जिंक और आयरन की काफी मात्रा होती है। यह शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सिजन प्रदान करने में मदद करता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही, इसमें शरीर की एनर्जी (Energy) बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन-बी (Vitamin B) और प्रोटीन (Protein) की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन मस्तिष्क के प्रतिफल और आनंद केंद्रों को नियंत्रित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन के प्रवाह को बढ़ाता है। इसलिए सेक्स लाइफ इंप्रूव करने के लिए आप ऐसे जानवरों के मीट का सेवन कर सकते हैं।

    और पढ़ें : क्या वाकई में सेक्स टॉयज का इस्तेमाल रियल सेक्स जैसा प्लेजर देते हैं?

    5.अखरोट (Walnut)

    अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है। साथ ही, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune power) को भी मजबूत बनाता है। यह आपके मूड को तनाव (Tension) मुक्त रखने में भी मददगार होता है। इसके अलावा, नींद (Sleep) न आने की समस्या को दूर कर बेहतर नींद के लिए भी मददगार होता है। आप चाहें तो, अखरोट (Walnut) अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं या फिर इसे रात में सोते समय दूध के साथ खा सकते हैं। अखरोट के नियमित सेवन से आपको कुछ ही समय में अपनी सेक्स लाइफ में सुधार नजर आने लगेगा।

    6. मसाले (Spices)

    कुछ मसाले भी आपकी मदद कर सकते हैं। जायफल और जावित्री का इस्तेमाल कर सेक्स ड्राइव को बढ़ाया जा सकता है। इन मसालों की जरा-सी सुगंध ही आपके मूड को बनाने में मदद कर सकती है। आप सेक्स लाइफ में सुधार लाने के लिए ऐसे मसालों का सेवन कर सकते हैं।

    और पढ़ें : फर्स्ट टाइम सेक्स से पहले जान लें ये 10 बातें, हर मुश्किल होगी आसान

    7. बादाम (Almond)

    सेक्स डायट (Sex Diet) में सुधार लाने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए, हमने इस आर्टिकल में आपको बताे की कोशिश की है। तो अगर आपको सेक्स लाइफ में सुधार लाना है, तो ऊपर बताई गई चीजों का सेवन जरूर करें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इस बारे में और जानकारी चाहिए तो हमसे हमारे फेसबुक पेज पर जरूर पूछें। हम आपको आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया है, तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/09/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement