backup og meta

पुराने सेक्स के तरीकों को बदलें अब ट्राई करें सेक्स के नए तरीके

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/09/2020

    पुराने सेक्स के तरीकों को बदलें अब ट्राई करें सेक्स के नए तरीके

    हमारे समाज में आज भी लोग सेक्स के बारें में खुलकर बात करने से कतराते हैं। यही कारण है कि आज भी लोग सेक्स के प्रति अपनी इच्छा जाहिर नहीं कर पाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह एक रिश्ते में प्यार होना जरुरी है,उसी प्रकार एक सफल रिश्ते के लिए शारीरिक संबंध भी जरुरी होता है। प्रत्येक इंसान के जीवन में सभी महत्वपूर्ण जरूरतों के साथ-साथ सेक्स भी एक जरूरत होती है। कई बार रिश्तों में आपका पार्टनर आपके रोज-रोज के तरीके से बोर हो जाता है। ऐसे में आपको जरूरत होती है,सेक्स का तरीका बदलने कि और सेक्स करने के ये तरीके ट्राई करने कि, इसके लिए आपको सेक्स के बारें में अधिक जानकारी लेना बेहद आवश्यक है। 

    आखिर सेक्स क्या है?

    सेक्स जिसे संभोग भी कहा जाता है। सेक्स एक ऐसा नाम जिसे लोग करना तो चाहते हैं,लेकिन इसपर खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं। कुछ पुरुषों के लिए सेक्स केवल दो लोगों के बीच होने वाला दो मिनट का शारीरिक संबंध है। जिससे उनकी जेनरेशन आगे बढ़ सके और जब उनकी इच्छा हो तो इसे कर लेना चाहिए। लेकिन यह मानसिकता आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। आपको बता दें सेक्स दो लोगों के बीच होने वाला ऐसा संबंध है जिसमें दोनों पार्टनर का शामिल होना और संतुष्ट होना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन कुछ पुरुष अपने महिला पार्टनर के जरुरतों के बारें में नहीं सोचते हैं। तो वहीं आज भी बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो अपनी इच्छा को दबाकर रखती है। लेकिन यह रिश्तों में दरारऔर दूरी का कारण भी बन सकता है।

    क्या सेक्स से रिश्ते पर प्रभाव पड़ता है?

    इसका सीधा-सीधा जवाब दें तो “हां” सेक्स से आपके रिश्ते में बहुत प्रभाव पड़ता है। कई शोध में यह पाया गया है कि पुरुष की तुलना में महिलाओं के अंदर सेक्स क्षमता अधिक होती है। इसी कारण आपके पार्टनर पर इसका बहुत प्रभाव पड़ता है, कि सेक्स के दौरान आप अपने पार्टनर के लिए क्या खास करते हैं। शोध में यह भी पता चलता है कि,कुछ रिश्ते बिगड़ने का कारण भी सेक्स होता है। जिसमें महिलाओं को अपने पार्टनर से संतुष्टि नहीं मिलती है। कई मामलों में कुछ महिलाएं अपने पार्टनर के सेक्स करने के नए तरीके या संभोग करने के तरीके को पसंद नहींं करती हैं। यदि आपकी पार्टनर आपसे इस कारण से नाराज या नाखुश रहती है। तो आज यह आर्टिकल पढ़कर आप अपनी पार्टनर को खुश कर सकते हैं।जी हां आज हम आपको सेक्स के ये तरीके बताएंगे जो आपने पहले नहीं सुना होगा। 

    और पढ़ें : महिलाओं के लिए मास्टरबेशन पोजिशन, शायद आप नहीं जानती होंगीं इनके बारे में

    आखिर क्या है ये जादुई सेक्स के तरीके

    ये सेक्स के तरीके आपके नाराज बिगड़ते रिश्ते को फिर से खुशनुमा बना सकता है। आइए अब जानते हैं,सेक्स के ये तरीके क्या है।

    वाइल्ड होकर करें साथी को शांत

    वाइल्ड सेक्स, सेक्स करने का ऐसा तरीका है। यदि पार्टनर एक दुसरे को संतुष्ट करना चाहते हैं। तो इसके लिए वाइल्ड सेक्स  बहुत ही बेहतर उपाय है। लेकिन आप इसे रोज-रोज ट्राई नहीं कर सकते हैं। इसे रोज करने से यह आपको कॉमन लगने लगेगा। लेकिन जब कभी आपको काम से फुरसत मिले और पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने का मौका मिले। ऐसे में आप वाइल्ड सेक्स के बारें में  सोच सकते हैं। यह आपकी सेक्स लाइस में जान डाल सकता है। एक बार सेक्स के ये तरीके जरुर ट्राई करके देखें।

    रोल प्ले सेक्स

    रोल प्ले सेक्स,एक ऐसा सेक्स का तरीका है,जिसमें दो पार्टनर अपने किसी भी पसंदीदा कैरेक्टर में एक दूसरे के सामने आते हैं। जिसमें वो पति-पत्नि नहीं होते हैं। बल्कि किसी भी अलग तरीके के जैसे, नर्स,पुलिस,टीचर,स्टुडेंट ऐसे कई प्रकार के कैरेक्टर प्ले करके सेक्स कर सकते हैं। सेक्स के ये तरीके लोगों को काफी पसंद आते हैं।

    और पढ़ें : जान लीजिए क्या होते हैं ओपन रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान

    [mc4wp_form id=’183492″]

    सुबह-सुबह सेक्स

    जब आप सोकर उठते हैं, और अपने पार्टनर कि तरफ देखते हैं। आपको उस समय अपने पार्टनर पर बहुत प्यार आता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को किस करते हैं। ऐसे में जब आपका पार्टनर जाग जाता है। आप दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते हैं। दोनों के बीच प्यार का माहौल बन जाता है।। ऐसे में जब आप सुबह-सुबह सेक्स करते हैं। यह सेक्स आपके दिन को बहुत ही खूबसूरत बना देता है।

    आपकी उम्र से छोटे या बड़े व्यक्ति के साथ सेक्स

    आमतौर पर हम अपनी उम्र के लोग के साथ ही सेक्स करते हैं। लेकिन जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करते हैं, जिसकी उम्र और आपकी उम्र में काफी अंतर होता है। तो ये आपके लिए एक नया एहसास होता है। इस प्रकार के सेक्स ज्यादातर स्ट्रेस रिलीज करने के लिए बेहतर मानें जाते हैं। 

    और पढ़ें : बच्चों के बाद सेक्स लाइफ को कैसे बनाएं ‘हॉट’?

    महिलाएं करें पार्टनर के लिए कुछ खास

    आमतौर पर हमने देखा है कि सेक्स कि शुरुआत ज्यादातर पुरुष ही करते हैं। तो वहीं इस बार आप अपने साथी से कह दें कि वो कुछ न करे। आप उनका हाथ बांध दें और अब आप उनको जितना अधिक स्पेशल एहसास करा सकती है,आप वो सब करें जिससे आपका पार्टनर उत्तेजित हो लेकिन कुछ करने के लिए हाथ न छुड़ा पाए। आपको अपने पार्टनर के साथ खेलना है। जैसे वो आपको स्पेशल एहसास कराते हैं।आज आपकी बारी है। इससे पुरुष साथी बहुत खुश होंगे। जाहिर है इसके बाद वो आपके लिए कुछ और बेहतर करने का ट्राई करेगें।

    छत पर सेक्स

    आपने अब तक केवल बंद कमरे में सेक्स किया होगा, कभी आप छत पर एक खूबसूरत टेंट लगाएं। अपने पार्टनर को तैयार करें और चांदनी रात में आसमान के नीचे एक यादगार रात बिताएं। यकिन मानिए आपके पार्टनर के साथ किए सभी तरीकों में से ये सेक्स के तरीकेआपको सबसे खास लगेंगे। इसको आप कभी नहीं भूल पाएंगे। सेक्स के ये तरीके गजब के एहसास पैदा करने में माहिर होते हैं।

    लड़ाई को भूलने के लिए सेक्स

    जब आपके और आपके पार्टनर के बीच लड़ाई होती है। आपको यह भी महसूस हो गया है कि कहीं न कहीं गलती आपकी थी। तो आप अपनी लड़ाई खत्म करने के लिए अपने पार्टनर के साथ सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह आपकी लड़ाई भी खत्म हो जाएगी और आप इसे एक यादगार सेक्स बना सकते हैं।

    आंख और हाथ बांधकर आइस सेक्स

    अपने साथी के हाथ और आंख बांध दें। अब एक आइस क्यूब लेकर अपने साथी के कुछ सेंसटिव हिस्सों में घुमाएं। इसके साथ-साथ किस करते हुए उसे प्लेजर फिल करा सकते हैं। इस  प्रकार के सेक्स दोनों पार्टनर के बीच उत्तेजना बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ लोग सेक्स को नए-नए तरीके से करने में बहुत एन्जॉय करते हैं। ऐसे लोगों को ये सेक्स के ये तरीके जरुर आपनाना चाहिए।

    बाथरुम में सेक्स

    बाथरुम में सेक्स करना एक बहुत ही रोमांचक सेक्स माना जाता है। कभी अपने पार्टनर के साथ आप बाथरुम में नहाते हुए सेक्स करना जरुर ट्राई करें। पानी में सेक्स बहुत मजेदार हो सकता है। इसको आप शॉवर के नीचे बहुत एंज्वॉय करके किया जा सकता है। एक बार पानी में सेक्स के ये तरीके जरुर ट्राई करें।

    गुड बॉय सेक्स

    जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रह रहे होते हैं। ऐसे में आप कुछ ही समय के लिए अपने पार्टनर से मिल पाते हैं। जब आप दोबारा अपने प्यार से दूर जाने वाले होते हैं। तो आपको अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिताना चाहिए। जाहिर आप दोनों अलग होने के कारण बहुत दुख में होंगे। लेकिन अलग होने से पहले आप सेक्स करते हैं। तो ये आपके लिए एक खूबसूरत मेमोरी बनकर आपके साथ रह सकता है। जब तक आप दोबारा नहीं मिलते हैं। ये गुड बॉय सेक्स आप दोनों को ये एहसास कराएगा कि आप दोनों दूर होकर भी कितने करीब है। जब आप अपने पार्टनर से दूर होने वाले होते हैं, तो यदि आप भी अपने पार्टनर से अलग हो रहे हैं, तो गुड बॉय सेक्स से एक अच्छी याद बना सकते हैं।

    चॉकलेट सेक्स

    चॉकलेट सेक्स में दोनों पार्टनर एक दूसरे के बॉडी पार्ट्स पर चॉकलेट लगाते हैं। इसके साथ रोमांस करना बहुत मजेदार होता है। इसलिए  सेक्स के ये तरीके अपनाते हुए ये वाला जरुर ट्राई करें।

    वन नाइट स्टैंड

    सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन ये वाकई में एक अलग और बेहतर अनुभव हो सकता है। जब आप सिंगल हो और कहीं बाहर घुमने गए हो। आपको कोई ऐसा मिले जो आपकी तरह ही अकेले घुमने आया हो।आप एक दूसरे को पसंद करते हैं और बात करते हैं। बात-बात में यदि आप दोनों यह तय करते हैं कि, आप दोनों आगे तक किसी रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं। लेकिन एक दूसरे साथ वन नाइट स्टैंड करके इसे यादगार बनाना चाहते हैं। तो ये सफर और ये मिटिंग आपके लिए वाकई यादगार हो सकती है।

    कलर के साथ सेक्स

    आपने कभी बहुत सारे रंगों के साथ सेक्स किया है? अगर नहीं किया है तो आपको अपने पार्टनर को ड्राई कलर में रंगकर कलरफुल सेक्स जरुर ट्राई करना चाहिए। कुछ अपने पसंद के अलग-अलग कलर ले सकते हैं। दोनों बिना किसी रोक-टोक के एक दूसरे के रंग में रंग कर कलर के साथ सेक्स जरुर करें। ये आपके लिए बहुत यादगार हो सकता है।

    और पढ़ें : सेक्स और डेटिंग को लेकर है कुछ कंफ्यूजन तो ये आर्टिकल कर सकता है आपकी मदद

    बालकनी में सेक्स

    कुछ लोगों के पूरे घर में से बालकनी उनकी फेवरेट जगह होती है। जहां वो काफी समय बिताते हैं। तो क्यों न आप एक बार सेफ्टी लेकर अपनी बालकनी में सेक्स करें। रात के समय डिम लाइट में बालकनी सेक्स बहुत ही रोमांचक भरा हो सकता है।

    लाउड सेक्स

    लाउड सेक्स में आप दोनों के बीच कुछ प्रकार कि बातें होती है। ऐसे में आपकी पार्टनर कई बातें बहुत तेज आवाज में करने को कहती है। जिसका आपके ऊपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे आप और अधिक उत्तेजित हो जाते हैं। लाउड सेक्स में आपकी पार्टनर आपको अपनी आवाज से उत्तेजित करके किस को मजेदार बनाती है।

    अलग-अलग सेक्स पोजिशन

    आपने कभी एक रात में बहुत सारेसेक्स पोजिशन ट्राई किया है। यदि नहीं तो एक बार इसे जरुर ट्राई करें। कई शोध का मानना है अलग-अलग सेक्स पोजिशन में आपको कुछ प्रकार के फिलिंग हो सकती है। यह भी एक बड़ा फैक्ट है,कि कुछ पुजिशन में पुरुषों को ज्यादा अच्छा महसूस होता है, तो कुछ पोजिशन में महिलाओं को ज्यादा अच्छा एहसास होता है। इसलिए एक बार कुछ अलग-अलग पोजिशन जरुर ट्राई करें

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement