backup og meta

इन राशियों के बीच होती है गजब की कपल केमिस्ट्री

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2020

    इन राशियों के बीच होती है गजब की कपल केमिस्ट्री

    आजकल लोग कपल गोल्स, कपल केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी टैग्स यूज करते रहते हैं। ऐसे में लोग यही सोचते हैं कि वे एक परफेक्ट मैच होंगे और उनकी सारी बातें एक दूसरे से मिलती होंगी, लेकिन एक कहावत आपने सुनी होगी कि अपोजिट चीजें जल्दी अट्रैक्ट होती हैं। इसलिए ऐसे बहुत सारे कपल्स की कमेस्ट्री गजब की होती है, जो बिहेवियर में एक-दूसरे के अपोजिट होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 12 राशियों में से अगर 6 राशियों का जोड़ा बनाएं तो हर राशि दूसरे के अपोजिट हैं, लेकिन फिर भी उन राशियों के जोड़ों में कपल केमेस्ट्री अच्छी होती है। 

    राशियों में कपल केमेस्ट्री 

    zodiac signs

    वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के ज्योतिषविद् विमल जैन से हैलो स्वास्थ्य ने बात की। विमल जैन ने बताया कि “राशियां लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं, लेकिन बारह की बारह राशियों का व्यक्तित्व अलग होता है। जिसके कारण हम सब यही सोचते हैं कि दो अलग व्यक्तित्व के लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। कुछ लोग यह तर्क दे सकते हैं कि कर्क और मकर राशि के लोग कभी एक साथ नहीं रह सकते हैं। वहीं, दूसरों का मानना ​​है कि छोटे मोटे मन मुटाव और नोंकझोंक के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहती है। ऐसे में बस ये समझिए कि हर राशि का दूसरे के साथ द्वंद है और वे एक-दूसरे को कम्प्लीट करते हैं। “

    तो आइए, यहां कुछ राशियों के बारे में जानते है जो पूरी तरह से अलग-अलग पर्सनैलिटी के होने के बावजूद उनमें राशि अनुसार कपल केमिस्ट्री अच्छी होती है। 

    यह भी पढ़ें : रोमांटिक डेट पर जाने से पहले हो रही है एंग्जायटी, तो ऐसे करें दूर

    मेष और तुला (Aries and Libra) में कपल केमेस्ट्री

    मेष और तुला राशि के लोगों का व्यवहार एक-दूसरे से काफी अलग होता है। राशि के अनुसार वे दो अलग छोर होने के बावजूद अपनी कपल केमेस्ट्री से सभी पर एक कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप की छाप दे सकते हैं। हालांकि, मेष और तुला की कपल केमेस्ट्री इसलिए भी लोगों में चर्चा का विषय बन जाती है, क्योंकि दोनों दूसरे की कमी को पूरा करते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर मेष और तुला राशि के लोग रिलेशनशिप में हैं तो एक अगर शांत स्वभाव का है तो दूसरा बहुत बातूनी प्रवृत्ति का हो सकता है। इस तरह से दोनों एक दूसरे के पूरक बनते हैं। 

    मेष और तुला की कपल केमेस्ट्री में तुला राशि वाला पार्टनर ज्यादा सपोर्टिव होता है। तुला राशि का जातक हमेशा दोनों के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है। दूसरी ओर मेष राशि का जातक तुला को हमेशा कुछ नया सिखाने के प्रयास में लगा रहता है। इस तरह से मेष और तुला अपोजिट होकर भी साथ में रह सकते हैं।

    वृषभ और वृश्चिक (Taurus and Scorpio) में राशि अनुसार कपल केमिस्ट्री

    zodiac signs

    वृषभ और वृश्चिक राशि पूरी तरह से अपोजिट राशियां हैं। इनमें कई तरह के विरोध देखने को मिलते हैं, लेकिन वृषभ और वृश्चिक राशि के लोग एक दूसरे की कमी और गुणों को पूरा करते हैं। वे देखने में जितने कॉम्प्लिकेटेड लगते हैं, उतने ही वे सुलझे हुए होते हैं। वृषभ और वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर की ताकत बनते हैं। जिससे उन्हें एक स्ट्रॉन्ग कपल केमेस्ट्री के पैमाने पर रखा जाता है। वृषभ राशि के व्यक्ति की पर्सनैलिटी जुनूनी होती है और वृश्चिक शक्ति से भरा होता है। यही कारण है कि दोनों अपोजिट राशि के लोग एक दूसरे के तरफ अट्रैक्ट होते हैं। 

    यह भी पढ़ें : स्लीप सेक्स क्या है? जानें इसके बारे में सबकुछ

    मिथुन और धनु (Gemini and Sagittarius) में कपल केमेस्ट्री 

    मिथुन और धनु एक दूसरे से काफी अलग हैं। जैसे ही मिथुन और धनु राशि वाले एक साथ रोमांटिक रिश्ते में आते हैं, तो वे महसूस कर सकते हैं कि वे अलग होकर भी साथ में कितने अच्छे हैं। पूरी तरह से अलग पर्सनैलिटी होने के बावजूद, एक दूसरे को समझने की कोशिश करते रहते हैं। मिथुन राशि के लोग ठंडे स्वभाव के होते हैं, जबकि धनु राशि वाले गर्म मिजाज के होते हैं। ऐसे में दोनों के साथ एक एक्टिव रिलेशनशिप में रहते हैं और एक शानदार कपल केमेस्ट्री बनाते हैं। 

    कर्क और मकर (Cancer and Capricorn) राशि में कपल केमेस्ट्री

    कर्क और मकर दोनों सक्सेसफुल पर्सनैलिटी रखते हैं। कर्क और मकर में समर्पण और किसी काम को लेकर दृढ़ता का गुण होता है। जो कर्क और मकर राशि लोगों तो एक एक साथ आने के लिए इंसपायर करता है। जबकि कर्क एक एक्स्ट्रोवर्ट और हमेशा सामाजिक जीवन में व्यस्त रहने वाला व्यक्ति होता है। जबकि मकर खुद में ही व्यस्त रहने वाला इंसान होता है। कर्क और मकर अच्छी चीजों के लिए एक तरह का ही प्यार एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से अपनी कपल केमेस्ट्री को स्थिर और मजबूत बनाने की इच्छा रखते हैं। जो उन्हें एक लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। 

    यह भी पढ़ें : बच्चों के बाद सेक्स लाइफ को कैसे बनाएं ‘हॉट’?

    सिंह और कुंभ (Leo and Aquarius) राशि में कपल केमेस्ट्री

    सिंह राशि वाले व्यक्ति को सुर्खियों में रहना और हर चीज को अपने कंट्रोल में रखना ज्यादा पसंद होता है। ऐसा व्यक्तित्व इंसान को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसी भी चीज को रिप्रेजेंट करने में मदद करता है। हालांकि, कुंभ राशि इसके ठीक उल्ट है। कुंभ राशि वाले शांत स्वभाव के होते हैं, जो सिंह के गुस्से वाले रवैए को पूरी तरह से मैनेज करने की क्षमता रखते हैं। जबकि सिंह राशि वाले लोग किसी भी गलती के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने में विश्वास रखते हैं। वे सोचने से ज्यादा करने में विश्वास करते हैं। इस स्थिति में कुंभ राशि वाले सिंह राशि के पार्टनर की बहुत मदद करते हैं। जिससे सिंह और कुंभ के लोगों की कपल केमेस्ट्री बेहतरीन बन जाती है। 

    यह भी पढ़ें : एलजीबीटीक्यू सेक्स गाइड, एलजीबीटी सेक्स के बारे में जानें सबकुछ

    कन्या और मीन (Virgo and Pisces) में राशि अनुसार कपल केमिस्ट्री

    कन्या और मीन राशि वाले लोग एक कपल के तौर पर आपसी संयोजन के लिए एक सटीक उदाहरण हैं। कन्या और मीन राशि के विरोधी गुण ही उन्हें एक-दूसरे की तरफ आकर्षित करते हैं। कन्या राशि के व्यक्ति बहुत ही रिजर्व स्वभाव के होते हैं, लेकिन मीन इसके ठीक अपोजिट है। इसके बावजूद वे एक दूसरे की कमी और गुणों को पूरा करते हैं। कन्या राशि का व्यक्ति मीन राशि वाले पार्टनर को अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करता है। इसी तरह मीन राशि कन्या को प्यार और भावनात्मक सहारा देता है। इस तरह से वे विरोधी होकर भी एक अच्छी कपल केमेस्ट्री बनाते हैं। 

    अगर आपका पार्टनर भी आपके राशि के बिल्कुल अपोजिट है तो यकीन मानिए आप दोनों की राशि अनुसार कपल केमिस्ट्री गजब की हो सकती है। ऊपर बताई गई राशियों की कपल केमेस्ट्री के बारे में जानकर आप ये तो समझ ही गए होंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने रिलेशनशिप काउंसलर से बात करें। 

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई मेडिकल जानकारी नहीं दे रहा है। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/05/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement