backup og meta

अभिनेत्री असिन कैसे रहती हैं इतनी फिट, जानिए उनका टॉप फिटनेस सीक्रेट

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/09/2020

    अभिनेत्री असिन कैसे रहती हैं इतनी फिट, जानिए उनका टॉप फिटनेस सीक्रेट

    फिल्म “गजनी” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। पहली हिन्दी फिल्म से ही चर्चा में बने रहने का कारण केवल उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती और उनका फिटनेस भी था। उन्होंने अपने आपको एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बतौर फिटनेस फ्रिक असिन थोट्टूमकल भी पेश किया है। असिन ने अपने आपको बहुत मेनटेन करके बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी, इसलिए जो लड़कियां फिटनेट फ्रिक हैं उन्हें असिन डायट प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए।

    फिटनेस के बारे में असिन का कहना

    फिटनेस ट्रेनिंग को लेकर असिन कहती हैं कि मैं हेल्दी खाना और उचित समय पर खाने की कोशिश करती हूं। इसके साथ ही सही समय पर नींद लेने सोने की कोशिश करती हूं। इसके अलावा हर दिन व्यायाम के लिए थोड़ा समय निकालती हूं। उनका कहना है कि मुझे अपने रूटीन को फॉलो करने में समस्या होती है। क्योंकि काम के बीच में इसके लिए समय निकालना मुश्किल होता है। फिर भी यह मेरे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए मैं किसी भी प्रकार से इसके लिए समय निकाल लेती हूं। असिन का मानना है, फिटनेस रूटीन होना जरूरी है जो हर दो हफ्ते में बदलता रहता है। सप्ताह में लगभग पांच दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना आवश्यक होता है। आपके द्वारा उपयोग किया गया एक्सट्रा कैलोरी आपके शरीर में अनचाहे फैट को जमा करता है। यदि हम व्यायाम नहीं करते हैं तो यह फैट बढ़ता जाता है। इसको बर्न करने के लिए आपको नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता होती है। फैट को रातोंरात किसी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है इसलिए अपने दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना आवश्यक होता है। 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    और पढ़ें : साउथ ब्यूटी काजल अग्रवाल के वर्कआउट और डायट में छुपे उनके फिटनेस सीक्रेट को जानिए

    असिन डायट प्लान

    असिन डायट प्लान में  ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर शामिल होता है। जो आपके लिए एक आइडल डायट भी हो सकता है।

    असिन डायट प्लान में शामिल है हेल्दी ब्रेकफास्ट

    असिन के दिन की शुरूआत सुबह छह बजे से हो जाती है। जिसके बाद वह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना पसंद करती हैं। वह अपने नाश्ते में आमतौर पर कुछ जई और मूसली के साथ ही फलों का सेवन भी करती हैं। असिन आमतौर पर आम, कटहल और केले जैसे ताजे फलों का सेवन करती हैं। जब वह अपने नाश्ते की दिनचर्या से बोर होने लगती है, तो वह अपने नाश्ते में इडली या अंडे भी शामिल कर लेती हैं। जब उनके पास सुबह काफी समय होता है, तो ऐसे में असिन खास तरह का नाश्ता करना पसंद करती हैं जिसमें अप्पम, इडली या उत्तपम पेम या पुट्टु कडाला शामिल होता है।

    असिन डायट प्लान में शामिल है हेल्दी लंच

    खूबसूरत अदाकारा असिन को सब्जी के साथ चपाती या चावल खाना पसंद है। वह भोजन के बीच स्नैक्स का सेवन करने से बचने के लिए अच्छे से लंच करती हैं। जो उनके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। वह कई बार अपने दोपहर के भोजन में मछली शामिल करना पसंद करती हैं, क्योंकि यह उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है। उनकी पसंदीदा डिश चावल और झींगा हैं, जो नॉनवेज खाने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प भी है। अगर सब्जियों में उनकी पसंद के बारे में पूछा जाए तो उन्हें गाजर बेहद पसंद है। 

    असिन डायट प्लान में शामिल है टेस्टी- हेल्दी डिनर

    असिन का मानना है कि घर का बना खाना सबसे अच्छा होता है। उनके खाने में आमतौर पर पकी हुई सब्जियां, अंडे, चिकन या मछली शामिल होती हैं। वह सिर्फ रात के खाने के समय चावल से परहेज करने पर जोर देती हैं, क्योंकि रात में चावल को पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दरअसल रात में हमारी बॉडी पूरी तरह से रेस्ट पर चली जाती है जिससे हमारे द्वारा खाया गया खाना फैट में बदल जाता है। इसलिए रात के समय हल्का भोजन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा हो।

    और पढ़ें : क्या है श्रुति हासन के हॉट फिगर का राज, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

    चाय कॉफी से रहती हैं परहेज

    असिन डायट प्लान में चाय या कॉफी शामिल नहीं करती हैं। उनका कहना है मुझे चाय-कॉफी पसंद नहीं है। वह यह बताते हुए खुश होती हैं क्योंकि यह सेहत के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। जब उन्हें कुछ पीने की इच्छा होती है तो वह दूध पीती हैं क्योंकि तरह पदार्थ में वह दूध और पानी पीना पसंद करती हैं। उनका मानना है, एक अच्छी डायट के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक होता है। वह ज्यादातर समय अपने साथ पानी की बोतल ले जाती हैं और खुद को हाइड्रेट रखना पसंद करती है। असिन को नारियल पानी का भी शौक है क्योंकि यह उन्हें तरोताजा रखता है इसलिए अपने शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें।

    नो स्वीट्स या जंक फूड प्लीज

    असिन का मानना है कि उनकी परवरिश उनके फिट रहने में मदद करने के लिए अहम भूमिका निभाती है। असिन को घर का बना खाना खाने की आदत है और वह हमेशा जंक फूड से बहुत दूर रहती हैं। यदि उनके पास घर का खाना खाने का विकल्प होता है, तो वह एक रेस्तरां के बजाय घर पर खाना पसंद करती है।  इतना ही नहीं असिन शुगर से बनी मिठाईयों और डेजर्ट से दूर रहना पसंद करती हैं। जब भी उन्हें कुछ मीठा खाने या पीने की इच्छा होती है असिन ताजा मीठे फल और फ्रूट जूस, शेक पीना पसंद करती हैं। अधिकांश महिलाओं को चॉकलेट खाना पसंद होता है, लेकिन असिन इसके विपरीत हैं वह चॉकलेट खाने का विरोध करती हैं। उनका कहना है बहुत मुश्किल से ही कभी वो चॉकलेट खाती हैं। 

    ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी डायट,दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    असिन वर्कआउट रूटीन

    असिन अपने वर्कआउट में कई तरीके शामिल करती हैं, जिसमें स्ट्रेचिंग,कार्डियो मुख्य रूप से शामिल है। दरअसल असिन का वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगता है इसलिए उनको कार्डियो मुख्य रूप से करना पड़ता है। आइए जानते हैं असिन के वर्कआउट में क्या-क्या शामिल है? वह यह मानती हैं कि आपको अपने शरीर को फिट और अच्छी स्थिति में रखने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ स्वस्थ आहार का पालन करना ही होगा।

    असिन ने कई वर्षों तक बैडमिंटन खेला है। इससे उन्हें एक एथलेटिक बॉडी मिलने में मदद मिली है। इसलिए, अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए उन्हें किसी भी हार्ड एक्सरसाइज की आवश्यकता नहीं पड़ी। जब वह व्यस्त होती हैं तो वह नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं। यदि उनके पास पर्याप्त समय होता है तो वह जिम जरूर जाती हैं। आमतौर पर वह जो अभ्यास करती हैं, उसमें हृदय संबंधी व्यायाम और वेटलॉस वर्कआउट शामिल होता है। असिन के पास न केवल एक हेल्दी बॉडी है, बल्कि उनका मेटाबॉलिज्म बहुत अच्छे से काम करता है। असिन का वजन बहुत जल्दी बढ़ जाता है जिसे असिन अपने डायट और कार्डियो से कम कर लेती हैं। चलिए इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं-

    और पढ़ें : एम एस धोनी डायट प्लान और फिटनेस सीक्रेट को समझें, ताकि उन्हीं की तरह रह सकें फिट

    ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका वजन सामान्य लोगों के तुलना में अधिक बढ़ने लगता है, उन लोगों को वेट लॉस करने के लिए सबसे अधिक कार्डियो करना पड़ता है जिसमें मशीन द्वारा वर्कआउट और सेल्फ वर्कआउट किया जाता है। तो इस आर्टिकल में हम जानेंगे कार्डियो एक्सरसाइज में आप क्या-क्या कर सकते हैं।

    ट्रेडमिल

    ट्रेडमिल एक प्रकार की मशीन है जिसपर आप वॉक और रनिंग कर सकते हैं। इसमें अपनी स्पीड आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं। इस मशीन में आप यह भी देख सकते हैं कi, “आपने रनिंग और वॉक द्वारा कितनी कैलोरी बर्न कि है या आप कितना किलोमीटर तक दौड़ चुके हैं”। अनवांटेड फैट को बर्न करने के लिए ट्रेडमिल बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। फैट बर्न के साथ-साथ यह आपके हृदय के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इससे हृदय में रक्त का प्रवाह तेज होता है, जिससे हृदय की सेहत में भी सुधार होता है।   इसलिए असिन इसको अपने एक्सरसाइज का हिस्सा बनाती है। यदि आप पहली बार ट्रेडमिल कर रहे हैं तो इसके बारे में अपने ट्रेनर से अच्छी तरह से जान लेना आवश्यक है। 

    क्रास ट्रेनर

    क्रास ट्रेनर भी एक प्रकार से कार्डियो एक्सरसाइज करने की मशीन है। इसको करके आप अपनी ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यदि आप ट्रेडमिल और क्रास ट्रेनर रोज 10 से 15 मिनट तक करते हैं, तो आपको फैट से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना कम होती है। क्रास ट्रेनर करते समय आपको ऐसा अनुभव होगा जैसे आप सीढ़ी चढ़ रहे हैं। इसमें भी लो से लेकर हार्ड तक का लेवल दिया होता है। आप अपने अनुसार इसमें लेवल चुनकर अपनी एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। बहुत से लोग ट्रेडमिल और क्रास ट्रेनर घर में खरीदकर उससे वर्कआउट करते हैं। इससे भी आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

    जंपिग जैक

    जंपिग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है इसमें हम जंप करने के साथ ही अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाकर जोड़ते हैं। जंप करने के साथ हम अपने पैरों को वाइड करते हैं इसके साथ ही हाथ ऊपर ले जाते हैं। पैर क्लोज करने के साथ ही हम अपने हाथ को नीचे लाते हैं। यह एक्सरसाइज फैट बर्न करने के लिए किया जाता है। फैट बर्न करने के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प है। जंपिग जैक आप केवल जिम जाकर ही नहीं बल्कि अपने घर में या पार्क में कहीं भी कर सकते हैं। कार्डियो करते समय असिन 30 मिनट में जंपिंग जैक और माउंटेन क्लाइबिंग जैसे कार्डियो वर्कआउट शामिल करती हैं।

    फिटनेस को लेकर पिलाटे के बारे में जानने के लिए खेलें यह क्विज

    माउंटेन क्लाइंबिंग

    माउंटेन क्लाइंबिंग बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज है। यह पहाड़ पर चढ़ने जैसी एक्सरसाइज है। इसको हम एसेंडिंग-डिसेंडिंग के रूप में करते है जिसमें उतार-चढ़ाव शामिल होता है। यह एक्सरसाइज पहाड़ पर चढ़ने की भांति किया जाता है। यह आपके हृदय गति को बढ़ाता है, आपके किसी एक बॉडी पार्ट के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण शरीर के लिए बहुत प्रभावकारी एक्सरसाइज मानी जाती है।

    बरपी

    सुनने में भले ही आपको यह नाम थोड़ा अटपटा लग रहा है, लेकिन यकीन मानिए यह कार्डियो एक्सरसाइज में सबसे प्रभावी एक्सरसाइज में टॉप पर है। यह ज्यादातर कार्डियो पसंद करने वाली अभिनेत्रियों का फेवरेट माना जाता है। वैसे यह दो तरह से किया जाता है, दोनों ही बहुत प्रभावी होते हैं। इसमें पुशअप और जंप एक साथ किया जाता है, जो लोग पुश अप नहीं कर पाते हैं वो जंप करके पुश अप की पुजिशन में आकर यह एक्सरसाइज करते हैं। यह ज्यादा मुश्किल और बहुत जल्दी थका देने वाला एक्सरसाइज है। यदि आपका लक्ष्य बहुत जल्दी वजन कम करना है तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बहुत इफेक्टिव हो सकती है।

    नोट: इस प्रकार असिन और कई स्टार जिनके पास कम समय होता है और खुद को अनवांटेड फैट से दूर रखना होता है, वो लोग इस प्रकार के कार्डियो एक्सरसाइज का चुनाव करते हैं।

    ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी डायट,दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement