backup og meta

साउथ ब्यूटी काजल अग्रवाल के वर्कआउट और डायट में छुपे उनके फिटनेस सीक्रेट को जानिए

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/08/2020

    साउथ ब्यूटी काजल अग्रवाल के वर्कआउट और डायट में छुपे उनके फिटनेस सीक्रेट को जानिए

    काजल अग्रवाल दक्षिण भारत की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है, जिन्होंने तमिल और तेलुगु में बहुत सी फिल्में की हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में भी कुछ हिट फिल्मों में काम किया है जैसे सिंघम, स्पेशल 26 आदि। काजल जितनी खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उतनी ही फिट भी हैं। काजल अपने सोशल  मीडिया पर अपनी फिटनेस, फैशन, ट्रेवल, ब्यूटी आदि से संबंधित पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसके साथ वो इस बात को भी समय-समय पर बताती रहती हैं कि फिटनेस और फैशन में उन्हें कितनी रूचि है। साउथ की यह अभिनेत्री कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। जानिए काजल अग्रवाल डायट और फिटनेस के बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें।

    काजल अग्रवाल फिटनेस

    काजल अग्रवाल डायट के साथ-साथ आपके लिए उनके कुछ फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में जानना भी आवश्यक है। पहली जरूरी बात जिसका पालन काजल करती हैं वो है रोजाना वर्कआउट करना। काजल अपने वर्कआउट को लेकर बहुत गंभीर रहती है और एक भी दिन इसे मिस नहीं करती। वो सप्ताह में तीन दिन वेट लिफ्टिंग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व वेट लिफ्टिंग करती हैं तो बाकि के तीन दिन योगा करती हैं। इन व्यायामों में वो अच्छे से संतुलन बनाती हैं। इसके साथ ही काजल स्विमिंग, डांस और पिलाटे क्लासेज में भी जाती हैं।

    और पढ़ें: बाबा रामदेव के फिटनेस सिक्रेट करें फॉलो और रहें ताउम्र फिट एंड हेल्दी

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग 

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज वो व्यायाम है। जिसमें न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि शरीर का संतुलन और लचीलापन भी बेहतर बनता है। इसे रोजाना करने की आवश्यकता नहीं होती । यही कारण है कि काजल इसे हफ्ते में कुछ दिन ही करती है। शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए और अपनी शारीरिक गतिविधि की दिनचर्या को रोमांचक बनाए रखने के लिए आप कई तरह के व्यायाम कर सकते हैं। मांसपेशियों के मजबूत होने से न केवल आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि आपको रोजाना की एक्टिविटीज करने में भी आसानी होगी। मांसपेशियों के मजबूत होने से आपका मेटाबोलिक रेट भी बढ़ता  है

    वेट ट्रेनिंग

    काजल अग्रवाल वेट ट्रेनिंग भी करती हैं जो एक तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ही है पर इसमें वेटस का प्रयोग किया जाता है। इसमें फ्री वेटस या वेट मशीन की मदद से मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है। हालांकि, वेट ट्रेनिंग के प्रभाव को बढ़ाने के लिए सही से ट्रेनिंग लेने की जरूरत है। अगर आप वेट ट्रेनिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो पहले सही से ट्रेनिंग लें क्योंकि इसे सही से नहीं करने पर दर्द, खिंचाव या फ्रैक्चर भी हो सकता है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    योगा

    योगा यानी एक संपूर्ण व्यायाम, जिसके कई शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभ हैं। यही कारण है कि काजल अग्रवाल डायट, अन्य व्यायाम के साथ ही योगा को भी महत्व देती है। योग के हर आसन का अपना महत्व है और इसे करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। योगा करने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है। शरीर में ताजगी और चुस्ती बनी रहती है इसके साथ ही योग करने से शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आप भी योगा करने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर और किसी योगा एक्सपर्ट से सलाह लें। सही मार्गदर्शन पाकर करने से ही आपको लाभ होंगे अन्यथा योग के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

    काजल अक्सर शूटिंग के लिए घर या शहर से बाहर रहती हैं ऐसे में वो हमेशा अपने योगा मैट को अपने साथ रखती हैं ताकि जब भी उन्हें समय मिले वो योगा कर सके।

    जानें, सूर्य नमस्कार क्यों और कैसे करे इस वीडियो के माध्यम से

    पिलाटे

    कई बॉलीवुड एक्ट्रेस फिटनेस के लिए पिलाटे एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं। काजल भी उनमें से एक है। पिलाटे करने से मसल्स मजबूत होते हैं। इसके साथ ही पेट, पीठ का निचला हिस्सा आदि भी स्ट्रांग बनते हैं। फिट रहने और शरीर को सही आकार में बनाए रखने भी पिलाटे लाभदायक है।

    और पढ़ें:अभिनेत्री वाणी कपूर कैसे रहती हैं इतनी फिट, जानिए उनका फिटनेस सिक्रेट

    काजल अग्रवाल डायट

    काजल अग्रवाल डायट में बेहद साधारण भोजन लेती हैं। जानिए कैसी होती है उनकी डायट:

    पौष्टिक आहार

    संतुलित और पौष्टिक आहार काजल अग्रवाल की डायट का मुख्य हिस्सा है। इसलिए काजल के आहार में फल ,सब्जियां आदि भरपूर होती हैं। इसके साथ ही काजल पूरी तरह से शाकाहारी हैं। उन्होंने अपने आहार को पांच भागों में बांट दिया है यानी एक एक दिन में पांच बार थोड़ा-थोड़ा खाती हैं। काजल विटामिन सी युक्त फलों का भी सेवन करती हैं इसलिए उनके आहार में नींबू, संतरे आदि होते हैं।

    प्रोटीन युक्त आहार

    काजल के आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ होते हैं। प्रोटीन युक्त आहार खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। इसके साथ ही मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है। यही नहीं प्रोटीन लेने से वजन भी कम होता है। यह कारण है कि काजल साबुत अनाज, दालों, पनीर आदि को अपनी डायट में शामिल करती हैं।

    और पढ़ें:बुजुर्गों के लिए योगासन, जो उन्हें रखेंगे फिट एंड फाइन

    पर्याप्त पेय पदार्थ

    काजल का कहना है कि स्वस्थ और फिट रहने के लिए वो पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करती है  जैसे ताजा फलों का जूस, कोकोनट वाटर आदि। यह न केवल त्वचा के लिए अच्छे हैं बल्कि इनके सेवन से शरीर से हानिकारक तत्व भी बाहर आ जाते हैं। ग्रीन टी और नींबू पानी भी उनके पसंदीदा हैं।

    गर्म पानी

    काजल अग्रवाल हाइड्रेटेड रहती हैं। लेकिन, वो गुनगुने पानी का सेवन ही करती हैं। जब भी आप पानी पीते हैं तो याद रखें कि यह गुनगुना हो। इससे न केवल शरीर हाइड्रेट होता है, बल्कि शरीर से हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर की शुद्धि होती है। मेटाबोलिज्म बढ़ता है और पाचन क्रिया सही रहती है। जिससे पेट साफ रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    और पढ़ें:डिलिवरी के बाद आपका स्वास्थ्य और फिटनेस

    काजल अग्रवाल डायट में क्या शामिल नहीं करती

  • काजल सफेद चावल, प्रोसेसड व पैक फूड बिलकुल भी नहीं खाती।
  • इसके साथ ही वो जंक फूड या बाहर के खाने को भी नजरअंदाज करती हैं। जब भी उन्हें बाहर जाना होता है तो वो घर के बने खाने को साथ ले जाना पसंद करती हैं।
  • काजल चीनी या अन्य मिठाईयां नहीं खाती। इसकी जगह वो खजूर खाना पसंद करती है
  • कभी-कभी उनका चीट डे भी होता है। चीट डे में काजल को परांठा, डोसा, इडली, हैदराबादी बिरयानी और केक आदि खाना पसंद है। हालांकि, चीट डे के बाद वो अपनी कैलोरीज को कम करने में लिए उचित वर्कआउट भी करती हैं।
  • स्वस्थ, फिट और शेप में रहना आसान नहीं है। फिट रहने के लिए काजल अग्रवाल काफी मेहनत करती हैं। वो घंटों जिम में बिताती हैं। अगर उनकी तरह आपको शेप में और फिट रहना है तो आप काजल अग्रवाल डायट और वर्कआउट को फॉलो करें और कुछ ही दिनों में आप भी खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement