backup og meta

Hammer toe: हैमर टो क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/08/2020

Hammer toe: हैमर टो क्या है?

परिचय

हैमर टो क्या है?

हैमर टो पैर की दूसरी, तीसरी या चौथी अंगुली में होने वाली एक समस्या है। हैमर टो अक्सर टाइट या तंग जूते पहनने के कारण होता है। ये समस्या दर्दनाक हो सकती है। इसके दर्द को कम करने के लिए कई उपचार मौजूद हैं। हैमर टो होने पर पैर की अंगुली सामान्य से थोड़ी मुड़ जाती है। इसमें अंगुली सीधी रहने की बजाय आगे की ओर झुक जाती है। इससे पैर की अंगुली हथौड़ै के आकार की दिखने लगती है। इससे मांसपेशियां असंतुलित हो जाती हैं।

अगर हैमर टो का इलाज तुरंत नहीं किया गया तो इसे ठीक करने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। हैमर टो से चलने में समस्या होती है और दर्द भी बना रहता है। हैमर टो की समस्या जन्म ​से भी हो सकती है। तंग जूते पहनने के अलावा हैमर टो होने की कई और वजह भी होती हैं। जैसे गठिया की समस्या होना। जो लोग नोकदार जूते पहनते हैं उन्हें भी हैमर टो की समस्या हो जाती है। कभी—कभी चोट लगने की वजह से भी हैमर टो हो जाता है। हैमर टो का इलाज आसानी से किया जा सकता है। दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर जूते बदलने की सलाह दे सकते हैं।

कारण

हैमर टो के कारण क्या है?

हैमर टो को मैलेट टो भी कहा जाता है। इस समस्या के होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

  • जूते— ऊंची एड़ी के जूते या बहुत तंग जूते आपके पैर की अंगुलियों के आकार को बिगाड़ देते हैं। लंबे समय तक ऐसे जूते पहने रहने से अंगुली नीचे की ओर मुड़ जाती है। कभी—कभी अंगुली इस तरह मुड़ जाती है कि उसे इलाज से सीधा करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए सिर्फ आप फ्लैट जूते पहन कर ही समस्या से निजात पा सकते हैं। एक बार अंगुली मुड़ जाती है तो वह उस वक्त भी मुड़ी रहती है जब आप नंगे पैर हों।
  • ट्रॉमा— हैमर टो किसी चोट की वजह से भी हो सकता है। जब आप आपकी अंगुली से किसी कठोर चीज पर ठोकर लगती है तो हड्डी पर तेज आघात होता है जिस वजह से अंगुली की हड्डी नीचे की ओर मुड़ जाती है। इसी से हैमर टो विकसित हो जाता है।
  • पैर की अंगुलियों की मांसपेशियों में संतुलन ना होना— मां​स​पेशियों में संतुलन ना होने से अंगुली नीचे की ओर झुक जाती है।

हैमर टो को बढ़ा सकते हैं ये कारण

कुछ अन्य कारण भी हैं जो हैमर टो की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ये कारण इस प्रकार हैं:

उम्र— उम्र के साथ हैमर और मैलेट टो होने का खतरा बढ़ जाता है।

लिंग— पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हैमर टो की समस्या ज्यादा देखी गई है। महिलाओं में यह समस्या कम उम्र में भी विकसित हो जाती है।

पैर की अंगुली की लंबाई— यदि आपके पैर की बीच वाली अंगुली यानी  अंगूठे के बगल वाली अंगुली ज्यादा लंबी है तो एक समय बाद उसमें हैमर टो की समस्या दिख सकती है।

कुछ बीमारियां— गठिया और डायबिटीज वाले मरीजों में भी हैमर टो होने की संभावना रहती है। यह बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है।

हैमर टो से होने वाली परेशानी

शुरू में तो हैमर टो होने पर भी पैर की अंगुली में लचीलापन बना रहता है। लेकिन कुछ समय बाद हड्डी सख्त हो जाती है जिससे अंगुली का साइज छोटा दिखता है और वह सिकुड़ जाती है। लचीलापन खत्म होने की वजह से दर्द पैदा होता है। साथ ही सिकुड़ चुकी अंगुली को सीधा करना डॉक्टर के लिए कठिन हो जाता है।

सबसे पहले, एक हथौड़ा या मैलेट पैर की अंगुली अपने लचीलेपन को बनाए रख सकती है। लेकिन अंत में, पैर की अंगुली सिकुड़ सकती है और कस सकती है, जिससे आपका पैर स्थायी रूप से मुड़ा हुआ हो सकता है।

आपके जूते पैर के अंगूठे या पंजे के उभरे हुए हिस्से के खिलाफ रगड़ सकते हैं, जिससे दर्दनाक कॉर्न्स या कॉलस हो सकते हैं।

इसके अलावा जब आप जूते पहनते हैं तो मुड़ी हुई अंगुली का उभरा हुआ भाग जूते से रगड़ता रहता है, जिससे कॉन्स भी हो जाते हैं।

और पढ़ेंः Giant cell Arteritis: जायंट सेल आर्टेराइटिस क्या है?

लक्षण

हैमर टो के लक्षण क्या हैं?

  • हैमर टो होने पर कुछ लक्षण तुरंत दिखाई देने लगते हैं। इसमें पैर का अंगूठा एक ओर झुक जाता है। कुछ अन्य लक्षण इस प्रकार हैं:
  • हैमर टो होने पर अंगुली में दर्द बना रहता है। जूते पहनने पर यह दर्द और भी ज्यादा गंभीर हो जाता है।
  • हैमर टो वाली अंगुली जूतों से रगड़ती रहती है जिससे उस पर घाव हो जाता है।
  • अंगुली में सूजन, लालिमा और जलन भी हो सकती है।
  • पैर की अंगुली को सीधा नहीं कर सकते।
  • कुछ गंभीर मामलों में, पैर की अंगुली पर ऐसे घाव हो जाते हैं जिनसे खून बहने लगता है।
  • हैमर टो का इलाज करने के लिए डॉक्टर पहले पूरे पैर की जांच करता है। वैसे तो हैमर टो साफ तौर पर दिखाई देते हैं। फिरभी डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि यह कितना गंभीर है और हड्डी को फिर से सीधा किया जा सकता है या नहीं।

[mc4wp_form id=’183492″]

हैमर टो का परीक्षण

  • हैमर टो का परीक्षण करने के डॉक्टर पैर का एक्स—रे करवाने के लिए कहते हैं।
  • इससे अंगुली की हड्डी की स्थिति का पता चलता है।
  • अन्य लक्षणों को देखने के लिए डॉक्टर पैर को हिलाते—डुलाते हैं।

इलाज

हैमर टो का इलाज क्या है?

  • हैमर टो दो प्रकार के होते हैं। एक हल्के और एक गंभीर। दोनों प्रकार के हैमर टो के इलाज की विधि अलग—अलग है।
  • ​अगर आप फिटिंग के जूते पहनते हैं तो कुछ दिन के लिए आरामदायक जूतों को अपनाएं। इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।
  • उंची एड़ी के जूते पहनने वाले भी इस समस्या के शिकार होते हैं इसलिए ज्यादातर फ्लैट जूतों को अपनाएंं।
  • साथ ही आप जूतों में टो पैड्स भी लगा सकते हैं। ये पैड आपके पैर के तलवे को आराम पहुंचाएंगे और इससे अंगुली को भी हिलाने—डुलाने में मदद मिलेगी। इन पैड्स से अंगुली का आकार नहीं बिगड़ता है।
  • टो पैड्स को इनसोल भी कहते हैं। यह गद्दीदार होते हैं।
  • डॉक्टर की बताई हुई दवाओं और अन्य इलाज से भी आपका हैमर टो नहीं ठीक हो रहा है तो फिर वो सर्जरी कर सकते हैं।
  • कभी—कभी हैमर टो बेहद ​गंभीर हो जाते हैं। जूतों पर पैर की अंगुली रगड़ती हैं तो उस पर घाव हो जाता है। इससे फफोले पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। फफोले फूटते हैं तो ये बेहद दर्दनाक हो जाते हैं।
  • ऐसे में डॉक्टर दर्द से राहत के लिए ओटीसी क्रीम लगाने के लिए कह सकते हैं।
  • आप अपने पैरों की अंगुली में मसाज भी कर सकते हैं। अंगुली को धीरे—धीरे खींचने पर आराम मिलेगा।
  • हैमर टो की समस्या बहुत गंभीर हो जाती है तो अंगुली को मोड़ने में दिक्कत होती है। ऐसे में डॉक्टर के पास ​एकमात्र विकल्प रह जाता है। वो है सर्जरी। सर्जरी कर डॉक्टर मुड़ी हुई हड्डी को हटाकर उसे फिर से जोड़ते हैं। इससे अंगुली काफी हद ​तक सीधी दिखने लगती है। यह सर्जरी आसान होती है और आप उसी दिन अस्पताल से घर जा सकते हैं।

। बेहतर जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

डॉ. पूजा दाफळ

· Hello Swasthya


Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/08/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement