के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
पीरियड्स के दौरान होने वाली असाधारण ब्लीडिंग को मेनोरेजिया Menorrhagia या अतिरज कहते है। पीरियड्स में सामान्यतौर पर 4 से 5 दिनों के दौरान 30 से 40 मिलीलीटर तक ब्लीडिंग होती है लेकिन अगर ये ब्लीडिंग 80 मिलीलीटर या 3 औंस से अधिक है तो इस अवस्था को मेडिकल की भाषा में मेनोरेजिया कहते है। मेनोरेजिया में पीरियड्स के दौरान 7 दिनों तक या उससे अधिक दिनों तक ब्लीडिंग हो सकती है। मेनोरेजिया से पीड़ित महिला को एक दिन में कई बार पैड बदलना पड़ता है। ज्यादा मात्रा और लंबे समय तक ब्लीडिंग यूटेरस पर असर डालती है। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर रोजाना की गतिविधियां करने में दिक्कतें आती हैं। मेनोरेजिया में सामान्यतौर पर महिला में पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने से एनीमिया हो जाता है जिससे कमजोरी होने लगती है।
और पढ़ें- पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिला सकता है मास्टरबेशन, जानें पूरा सच
मेनोरेजिया (Menorrhagia) में निम्न लक्षण शामिल हैं:
और पढ़ें- हाई बीपी (हाई ब्लड प्रेशर) चेक कराने से पहले किन बातों का जानना आपके लिए हो सकता है जरूरी?
मेनोरेजिया (Menorrhagia) के रिस्क उम्र के साथ बदलते जाते हैं। आपकी मेडिकल कंडीशन पर हैं कि मेनोरेजिया होगा कि नहीं। किसी महिला के सामान्य मासिक धर्म चक्र में ओवेरी से एग रिलीज कर प्रोजेस्टेरोन बनाने को उत्तेजित करती है। महिला हार्मोन पीरियड्स रेगुलर होने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। जब एग रिलीज नहीं होता है तब प्रोजेस्टेरोन हार्मोन कम होने से ब्लीडिंग ज्यादा होती हैं। टीनएजर लड़कियों में ब्लीडिंग आमतौर पर एग न बनने के कारण होती है।
अगर आपके साथ नीचे दी गई समस्या हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
और पढ़ें- सामान्य प्रेग्नेंसी से क्यों अलग है मल्टिपल प्रेग्नेंसी?
डॉक्टर मेनोरेजिया (Menorrhagia) की जांच करने के लिए मेडिकल हिस्ट्री और मासिक धर्म चक्र के बारे में पूछ सकते हैं। ब्लीडिंग और ब्लीडिंग के दिनों की डायरी मेंटेन करने को कहा जा सकता है। डॉक्टर कुछ जांच करने के लिए भी कह सकते हैं।
इन सभी जांचो के बाद डॉक्टर मेनोरेजिया (Menorrhagia) को लेकर किसी नतीजे पर आते हैं।
और पढ़ें- पीसीओडी से ग्रस्त महिलाओं की सेक्स लाइफ पर हो सकता है खतरा, जानें कैसे
मेनोरेजिया (Menorrhagia) का इलाज कई फैक्ट पर निर्भर करता है। डॉक्टर इलाज की प्रक्रिया तय करने से पहले मरीज का स्वास्थ्य और मेडिकल हिस्ट्री देखते हैं। भविष्य में बच्चे की योजना है कि नहीं, ये भी पूछ सकते हैं। सामान्यतौर पर तो डॉक्टर दवाइयां ही देते हैं, लेकिन अगर इससे कामयाबी नहीं मिलती तब मेनोरेजिया का सर्जरी के जरिए इलाज किया जा सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित लेख:
Kidney Function Test : किडनी फंक्शन टेस्ट क्या है?
Acute kidney failure: एक्यूट किडनी फेलियर क्या है?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।