backup og meta

Nursemaid elbow: नर्समेड एल्बो क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2021

Nursemaid elbow: नर्समेड एल्बो क्या है?

परिचय

नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) क्या है?

नर्समेड एल्बो कोहनी में लगने वाली एक तरह की चोट है। यह तब होती है, जब कलाई की हड्डी (रेडियस) उस स्थान से खिसक जाती है, जहां से वह सामान्य रूप से कोहनी के जोड़ से जुड़ती है। मेडिकल भाषा में इस चोट को रेडियल हेड डिस्लोकेशन (Head dislocation) भी कहा जाता है। इसे पूल्ड एल्बो (Pulled elbow), स्लीपपॅड एल्बो (Slepoid elbow) और टोडलर एल्बो (Toddler elbow) भी कहा जाता है।

क्योंकि, छोटी उम्र में सबकी हड्डियां (Bpne) और मांसपेशियां विकसित (Muscles development) हो रही होती हैं, ऐसे में थोड़ा सा खिंचाव भी कोहनी (Elbow) को अपनी स्थान से हिला सकता है। वयस्कों को यह समस्या बहुत कम होती है।

यह चार साल से छोटे बच्चों को होने वाली सामान्य समस्या है। आमतौर पर बचपन में हर कोई इस समस्या से गुजरता है। बच्चे की हड्डियों (Child’s bone) और लिगामेंट्स (Ligaments) सॉफ्ट होते हैं और विकसित हो रहे होते हैं। इसलिए आसानी से इस तरह की चोट लग जाती है। आमतौर पर नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) की शिकायत एक से चार वर्ष के बच्चों में देखने को मिलती है। क्योंकि बच्चों के बड़े होने पर लिगामेंट्स कड़े हो जाते हैं। 5 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा सुधार नर्समेड एल्बो में ही होता है।

और पढ़ें : Tennis Elbow Surgery : टेनिस एल्बो सर्जरी क्या है?

लक्षण

नर्समेड एल्बो के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Nursemaid elbow)

नर्समेड एल्बो के बच्चों में लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) समस्या होने पर बच्चा लगातार रोना शुरू कर देगा और आपको अपनी कोहनी नहीं छूने देगा। ऐसा वो लगातार होने वाले दर्द (Pain) के कारण करेगा।
  • बच्चा नर्समेड एल्बो वाले हाथ को मोड़ कर पकड़ सकता है और इसे अपने पेट से दबा सकता है।

    बच्चा कंधे को हिला पाएगा, लेकिन कोहनी को नहीं। कुछ बच्चे रोना बंद कर देते हैं जब दर्द दूर हो जाता है,

  • लेकिन अपनी कोहनी को हिलाने से मना करेगा।
  • बच्चे में तनाव (Tension) या उसका परेशान होना।
  • [mc4wp_form id=’183492″]

    हालांकि अन्य किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण भी बच्चे में ऊपर लिखे लक्षण देखे जा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की जांच के बाद सही इलाज कराएं।

    वयस्कों में लक्षण (Symptoms of Nursemaid elbow in adult)

    नर्समेड एल्बो की स्थिति में चोट लगी बाजू को हिलाना बहुत दर्दनाक होता है। इसलिए, इस परेशानी का सबसे पहला लक्षण यही है।

    कारण

    नर्समेड एल्बो होने के कारण क्या हैं? (Cause of Nursemaid elbow)

    नर्समेड एल्बो की समस्या आमतौर पर तब होती है जब कोई बच्चे के हाथ या कलाई को खिंचता है। यह चोट खेल-खेल में लग सकती है। गिरने से यह समस्या होना बहुत कम है। अगर बच्चा कोहनी के भार गिरता है तो उसकी कोहनी की टूटने की संभावना अधिक रहती है और नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) होने की संभावना कम होती है।

    और पढ़ें: थोड़ी हिम्मत और सूझबूझ के साथ यूं करें बच्चों की चोट का इलाज

    इस समस्या को होने के कारण इस प्रकार हैं:

    • बच्चे को गिरने से बचाने के लिए बाजु से खींचना।
    • बच्चे का असामान्य तरीके से लुढ़कना।
    • खेलते हुए बच्चे की बाजु पकड़ कर उसे झुलाना।
    • बच्चे को हाथों या कलाई से ऊपर उठाना।
    • जैकेट या शर्ट की आस्तीन के माध्यम से एक बच्चे की बांह खींचना।

    एक बार कोहनी के डिस्लोकेट होने के बाद, फिर से ऐसा होने की संभावना रहती है, खासकर चोट के 3 या 4 सप्ताह बाद। हालांकि, चार या पांच साल की उम्र के बाद यह समस्या नहीं होती क्योंकि इसके बाद बच्चों के जोड़ और हड्डियां मजबूत (Strong bone) हो जाती हैं। कई मामलों में यह समस्या बड़े बच्चों या वयस्कों में हो सकती है।

    जोखिम

    नर्समेड एल्बो के क्या जोखिम हैं? (Risk factor of Nursemaid elbow)

    बच्चों में नर्समेड एल्बो की समस्या होने का जोखिम बहुत ही अधिक रहता है क्योंकि बच्चों की हड्डियां कमजोर (Weak bone) होती है।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स इंफेक्शन, जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज

    उपचार

    नर्समेड एल्बो का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Nursemaid elbow)

    डॉक्टर रोगी के स्वास्थ्य के इतिहास का पता लगाकर और एक शारीरिक परीक्षण करके निदान करते हैं। बच्चों के डॉक्टर या फिजिशियन सबसे पहले यही सवाल पूछते हैं कि यह चोट कैसे लगी या अगर यह चोट बच्चे को लगी है तो बच्चे को पकड़ने के तरीके के बारे में भी डॉक्टर आपसे पूछ सकते हैं। हालांकि, नर्समेड एल्बो होने पर X-ray कराने की आवश्यकता नहीं होती। अगर डॉक्टर को यह संदेह हो कि रोगी को नर्समेड एल्बो की समस्या नहीं है तो x-ray कराया जा सकता है।

    और पढ़ें: बच्चों में एक्जिमा के शुरुआती लक्षण है लाल धब्बे और ड्राइनेस

    रिडक्शन (Reduction)

    नर्समेड एल्बो का उपचार बच्चे की उम्र, स्वास्थ्य या लक्षणों पर निर्भर करता है। यह इसकी गंभीर स्थिति पर भी निर्भर करता है। नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) के अधिकतर मामलों में डॉक्टर धीरे-धीरे हड्डियों को वापस सामान्य स्थिति में लाएंगे। इस प्रक्रिया को मेडिकल में रिडक्शन (Medical reduction) कहा जाता है। इसके उपचार में यह सब शामिल है:

    रिडक्शन : आपके बच्चे का स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हाथ को धीरे-धीरे हिला सकता है, इससे रेडियस बोन वापस अपनी जगह में आ जाती है। डॉक्टर बच्चे की कलाई या को पकड़ेंगे और हाथ को मोड़ेंगे ताकि यह हथेली के सामने हो। अपने अंगूठे के साथ रेडियस बोन के ऊपरी हिस्से के पास दबाव डालते हुए, डॉक्टर धीरे-धीरे कोहनी मोड़ेंगे। जोड़ में वापस जाने पर एक पॉप या क्लिक की आवाज सुनी जा सकती है। इसे खुद ना करें बल्कि डॉक्टर से ही कराएं। रिडक्शन (Reduction) की प्रक्रिया में कुछ सेकंड लगते हैं और इसमें बच्चे को कुछ दर्द हो सकता है जिसके कारण वो रोना शुरू कर सकता है।

    और पढ़ें: ज्यादा कपड़े पहनाने से भी हो सकती है बच्चों में घमौरियों की समस्या

    इसके बाद बहुत से बच्चे दस या पंद्रह मिनटों में अपनी बाजु को हिला या अन्य कामों के लिए प्रयोग करना शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसा नहीं कर पाते। क्योंकि, उन्हें लगता है कि ऐसा करने पर उन्हें पहले की तरह दर्द होगा। ऐसा होने पर डॉक्टर आपको कुछ दर्द (Pain) दूर करने वाली दवाईयों की सलाह दे सकते हैं और अगले कुछ घंटों तक बच्चे को निगरानी में रख सकते हैं। ताकि, वो सुनिश्चित करें कि बच्चा अच्छे से हाथ हिला रहा है।

    घरेलू उपचार

    नर्समेड एल्बो के घरेलू उपचार क्या हैं? (Home remedies for Nursemaid elbow)

    • इस समस्या के होने के बाद कई बार कलाई अपने स्थान पर खुद ही आ जाती है लेकिन फिर भी डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
    • नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) की स्थिति ने अपनी बाजू को सीधा करने या इसकी स्थिति को बदलने की कोशिश ना करें।
    • कोहनी पर आइस पैक लगाएं। किसी कपडे में लपेटकर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं, सीधेतौर पर इसे प्रभावित स्थान पर लगाने से त्वचा (Skin) को नुकसान हो सकता है। इससे सूजन (Swelling) और दर्द (Pain) से भी राहत मिलेगी।
    • बच्चे की नर्समाइड एल्बो की समस्या कई बार हो सकती है, ऐसे में आपके डॉक्टर आपको इसे कैसे ठीक करना है, यह सीखा देंगे।
    • दर्द को दूर करने के लिए एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) जैसी दवाई दी जा सकती है। लेकिन, बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवाई को ना लें।

    और पढ़ें: बच्चों में सोरायसिस नहीं है कॉमन, जानें क्या हो सकते हैं कारण

    उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में नर्समेड एल्बो (Nursemaid elbow) से जुड़ी हर मुमकिन जानकारी देने की कोशिश की गई है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement