backup og meta

Skier's Thumb: स्कीयर थंब क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


sudhir Ginnore द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/06/2020

Skier's Thumb: स्कीयर थंब क्या है?

परिचय

स्कीयर थंब क्या है?

स्कीयर थंब उन ऊतकों में लगी चोट हैं जो अंगूठे की हड्डियों को आपस में जोड़ता है। चिकित्सीय भाषा में इस नरम ऊतक को लिगामेंट कहा जाता है। स्कीयर थंब स्कीयर में कई बार लगी चोटों का कारण है। गंभीर मामलों में यह लिगामेंट पूरी तरह से फट जाता है, जिसे सर्जरी के जरिये ठीक किया जाना चाहिए। अंगूठे की स्कीयर थंब चोट या अंगूठे की यह मोच ज्यादातर बर्फ में स्की वाले खिलाड़ियों को लगती है। हालांकि थोड़े इलाज और आराम से स्कीयर थंब की इस चोट को ठीक किया जा सकता है और फिर से स्की खेला जा सकता है। अंगूठा सही तरह से काम करें, इसके लिए लिगामेंट की स्थिरता महत्वपूर्ण है। स्कीयर थंब से पीड़ित लोग काम को दोबारा करने में समर्थ हो सकते हैं, जो कि थोड़े बहुत इलाज और आराम से ठीक हो सकता है।

और पढ़ें- आंख में लालिमा क्यों आ जाती है, कैसे करें इसका इलाज?

लक्षण

स्कीयर थंब के लक्षण क्या है?

जब किसी व्यक्ति के अंगूठे में स्कीयर थंब की चोट लगती  है तो उसे दर्द के साथ में निम्न लक्षण चोट लगने के बाद कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक में दिखाई दे सकते है। स्कीयर थंब के लक्षण इस प्रकार है-

  • अंगूठे और तर्जनी के बीच बची हुई जगह में दर्द।
  • अंगूठे की सूजन।
  • अंगूठे और तर्जनी के बीच कमजोरी को समझने में असमर्थता महसूस करना।
  • अपने अंगूठे की तर्जनी के साथ स्पर्श की कोमलता।
  • अंगूठे पर त्वचा का नीला या काला रंग का हो जाना।
  • अंगूठे का दर्द जो किसी भी या सभी दिशाओं में मूवमेंट करने पर बिगड़ जाता है
  • कलाई में दर्द।

स्कीयर थंब में दुर्घटनाएं लिगामेंट को नुकसान पहुंचाने का सबसे सामान्य कारण हैं, इस चोट को स्कीयर थंब के रूप में जाना जाता है। हाथ की हथेली में कुछ गिरने से अंगूठे को तनाव और लिगामेंट का खिंचाव या ऊतक को तोड़ने के लिए आवश्यक बल बनाता है। वैसे एक फैले हुए हाथ पर साधारण चीज गिरने से आमतौर पर समान बल नहीं बनाती है। यह चोट आमतौर पर स्की करने वाले खिलाड़ियों को लगती है। स्कीयर थंब की चोट का एक सामान्य कारण वाहन दुर्घटना है, जब चालक के पास स्टीयरिंग व्हील पर सिर्फ अगूंठा हो। कोई भी चोट जिसमें अंगूठा असामान्य रूप से पीछे की तरफ मुड़ा होता है तब दुर्घटना होने पर स्कीयर थंब हो सकता है। यदि चोट लगने के बाद आपको स्कीयर थंब का लक्षण महसूस होता है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। घर में देखभाल कर डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।

और पढ़ें- क्या आप जानते हैं? बाएं हाथ से काम करने वाले लोग कम जीते हैं!

जांच

स्कीयर थंब की जांच कैसे की जाती है?

स्कीयर थंब की चोट में शुरूआती लक्षणों के रूप में अंगूठे और हथेली के बीच लिगामेंट पर दर्द या सूजन महसूस होती है तो स्कीयर थंब हो सकता है। डॉक्टर जांच करते समय पहले यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको कोई दूसरी चोट तो नहीं लगी है और फिर अंगूठे का मूल्यांकन करेंगे। इसमें डॉक्टर आपसे पूछेंगे कि चोट कैसे लगी, जिसके बाद आपको इन सवालों के जवाब देने के लिए तैयार होना होगा।

  • आपकी चोट किस समय लगी?
  • चोट के दौरान आपके हाथ और अंगूठे की सही स्थिति क्या थी?
  • चोट के तुरंत बाद दर्द और सूजन कैसे शुरू हुई?
  • क्या ऐसा महसूस हुआ जैसे कि आपके अंगूठे को गति की सामान्य सीमा से अधिक जोर दिया गया था?

ये भी पढ़ें Saturday Night Palsy : सैटरडे नाइट पाल्सी क्या है?

डॉक्टर आपसे आपके मेडिकल इतिहास के बारे में भी पूछेंगे। इसके साथ ही आपसे ये सवाल भी पूछे जा सकते है-

  • क्या आप पहले भी ऐसी ही किसी चोट से पीड़ित हैं?
  • क्या आपके हाथ या कलाई में कभी किसी प्रकार की सर्जरी हुई है?
  • क्या आपको किसी दर्द की दवाओं से एलर्जी है?
  • क्या आपने कभी अपनी कलाई या हाथ में किसी भी हड्डी को फ्रैक्चर किया है?
  • आप दाएं या बाएं, किस हाथ से ज्यादा सारे काम करते हैं?
  • आपका क्या काम करते है?

स्कीयर थंब की जांच के लिए डॉक्टर निम्न प्रकार से शारीरिक परीक्षण करते है-

  • इसमें डॉक्टर हथेली में लिगामेंट के ढीलेपन की जांच कर सकते है।
  • आपके हाथ काम करते समय कितनी दक्षता से काम कर रहा है, इसकी जांच करते है।
  • डॉक्टर एक्स-रे कर यह सुनिश्चित करते है कि फ्रैक्चर या कोई हड्डी तो नहीं टूटी है।
  • आपकी कलाई, कोहनी और कंधे से जुड़ी किसी भी चोट के लिए भी एक्स-रे किया जा सकता है।
  • और पढ़ें- पॉलीडेक्टिली (छह उंगली): जानें हाथों में 6 उंगलियां होने का कारण

    घर पर देखभाल

    स्कीयर थंब होने पर घर पर कैसे देखभाल करें?

    अगर शुरूआती जांच में आपको स्कीयर थंब की चोट का पता चला है तो इसकी घर पर देखभाल करना जरूरी है। यदि आपको Skier’s thumb की समस्या है तब दर्द और सूजन होता है, इसे कम करने के लिए घर में निम्न तरीके इस्तेमाल किए जा सकते है-

    • अंगूठे पर 35 मिनट के लिए बर्फ की सिकाई करें, ऐसा रोज 4 बार करें। बर्फ को किसी कपड़े में लपेट कर सिकाई करें।
    • अंगूठे का ज्यादा मूवमेंट करने से बचें, इससे दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।
    • दर्द कम करने के लिए आइबूप्रोफेन लें।
    • अगर आपको पेट की समस्या है तो इस तरह की ओवर-द-काउंटर दवाओं से बचें।

    और पढ़ें- बच्चे को चोट से बचाने के लिए ध्यान रखें इन बातों का

    इलाज

    स्कीयर थंब होने पर कैसे इलाज किया जाता है ?

    Skier’s thumb का पता चलने पर डॉक्टर दो तरह के इलाज की सलाह दे सकते हैं, सर्जिकल बनाम नॉनसर्जिकल थेरेपी। यदि चोट कम लगी है तो डॉक्टर दवाई के जरिये इलाज करते है, लेकिन चोट गंभीर है तो लिगामेंट के पूर्ण रूप से टूटने पर मरम्मत करने के लिए सर्जरी करना पड़ती है। सर्जरी में अंगूठे को स्थिर किया जाता है और बाद में फिजियोथेरेपी दी जाती है।

    और पढ़ें- प्रेग्नेंसी में ड्राई स्किन की समस्या हैं परेशान तो ये 7 घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    संबंधित लेख:

    Kidney Function Test : किडनी फंक्शन टेस्ट क्या है?

    Acute kidney failure: एक्यूट किडनी फेलियर क्या है?

    IBD: इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज क्या है?

    ऑटोइम्यून डिजीज में भूल कर भी न खाएं ये तीन चीजें

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    sudhir Ginnore द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement