के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
ब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट (Brain Natriuretic Peptide Test) आपके रक्त में BNP हार्मोन की मात्रा की जांच करता है। BNP हृदय द्वारा बनाया जाता है और दिखाता है कि आपका दिल कितनी अच्छी तरह से काम कर रहा है। आमतौर पर आपके रक्त में BNP की कम मात्रा पाई जाती है। लेकिन आपके दिल को यदि सामान्य से अधिक काम करना पड़ता है जैसे हार्ट फेलियर की स्थिति में तो हृदय अधिक BNP रिलीज करता है जिससे रक्त में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। BNP का स्तर कम हो जाता है यदि हार्ट फेलियर का इलाज सही तरीके से काम करता है।
और पढ़ेंः Prostate-Specific Antigen (PSA) Test : प्रोस्टेट एंटीजन टेस्ट क्या है?
BNP या NT-proBNP टेस्ट के लिए निम्न स्थितियों में कहा जा सकता है-
इन ऊपर बताई गई परिस्थितियों में ब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट की जा सकती है।
यदि हार्ट फेलियर का उपचार सही तरह से काम कर रहा है तो BNP स्तर कम होगा, लेकिन हार्ट फेलियर का इलाज सही तरह से होने पर भी BNP स्तर सामान्य से ऊपर हो सकता है। उपचार का सही असर हो रहा है या नही इसकी जांच के लिए आपका डॉक्टर BNP स्तर के साथ शारीरिक परीक्षण और अन्य टेस्ट करेगा।
इस टेस्ट की तैयारी निम्नलिखित तरह से की जा सकती है। जैसे-
इस शारीरिक जांच के साथ-साथ अन्य बॉडी चेकअप से पहले डॉक्टर से अवश्य सलाह लें और जो हेल्थ एक्सपर्ट निर्देश दें उसका पालन करें।
ब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट में थोड़ी मात्रा में रक्त का नमूना लेकर उसे BNP और NT-pro-BNP की जांच के लिए मशीन में डाला जाता है। टेस्ट में 15 मिनट का समय लगता है, ब्लड सैंपल को टेस्ट के लिए लैब में भेजा जाता है।
ब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट के तुरंत बाद आप अपनी दिनचर्या शुरू कर सकते हैं। डॉक्टर आपके सेहत और अन्य कारकों के आधार पर परिणामों का मूल्यांकन करेगा।
ब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट से जुड़े किसी सवाल और इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
ब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट रिजल्ट को निम्नलिखित तरह से समझा जा सकता है। जैसे:-
नॉर्मल वैल्यू
नॉ़र्मल वैल्यू यहां दी गई है- जिसे रेफरल रेंज कहते हैं, यह सिर्फ मार्गदर्शक है। यह रेंज लैब से लैब में अलग-अलग होती हैं, और आपके लैब में सामान्य के लिए अलग रेंज हो सकती है। आपकी लैब रिपोर्ट में वह सीमा होनी चाहिए जो आपका लैब उपयोग करता है।
हाई वैल्यू
ब्लड में BNP की हाई वैल्यूः
कुछ रिसर्च के अनुसार इस शारीरिक जांच की मदद से बीएनपी के स्तर में वृद्धि के कारण हार्ट फेलियर की संभावना को 98 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है की उम्र ज्यादा होने पर भी BNP लेवल बढ़ सकता है। सामान्य से ज्यादा BNP आने पर डॉक्टर फिर से अन्य ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
इसे निम्नलिखित तरह से कंट्रोल किया जा सकता है। जैसे:-
इन ऊपर बताई गई टिप्स को फॉलो कर बढ़े हुए बीएनपी लेवल को कंट्रोल करना आसान हो सकता है।
सभी लैब और अस्पताल के आधार परब्रेन नैट्रियूरेटिक पेप्टाइड टेस्ट की सामान्य सीमा अलग-अलग हो सकती है। परीक्षण परिणाम से जुड़े किसी भी सवाल के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी तरह की चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।