ऑटिज्म (Autism) का सेक्शुअल लाइफ से गहरा संबंध है। आमतौर पर बच्चे सेक्स (Sex) से जुड़ी बातों के बारे में आसपास के लोगों, दोस्तों और मीडिया से जानते हैं। सेक्स को रिश्ता बनाने का या फिर प्यार जताने के तरीके के तौर पर भी देखा जाता है। ये बात सामान्य बच्चे बड़े होने पर समझ सकते हैं और जल्द ही अपने आप को इस हिसाब से ढाल भी लेते हैं, लेकिन ऑटिस्टिक बच्चों के लिए ये समझ पाना बहुत मुश्किल काम है। एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार 100 में से 1 व्यक्ति में ऑटिज्म का शिकार होता है और यह समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा देखी जाती है। इसलिए आज इस आर्टिकल में ऑटिज्म और सेक्स (Autism and sex) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।