एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन का प्रयोग मस्कुलर (Muscular) दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यह तीन दवाइयों का मेल है – एसिक्लोफेनाक, पेरासिटामोल और क्लोरजोक्साजोन। इनमें से एसिक्लोफेनाक और पेरासिटामोल दर्द दूर करने वाली दवाईयां हैं जबकि क्लोरजोक्साजोन मसल्स को आराम पहुंचाने का काम करती है। सिक्लोफेनाक और पेरासिटामोल उन खास केमिकल मेसेंजर्स को ब्लॉक करती हैं जो दर्द और जलन का कारण हैं। जबकि, मसल्स को आराम दिलाने वाली दवाई दिमाग के केंद्र पर काम करती है, ताकि मसल्स की अकड़न और ऐंठन को आराम पहुंचे और जिससे मसल्स अच्छे से काम कर पाएं।

इन बीमारियों में एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन दवाई लाभदायक है
एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछें।
और पढ़ें: Ecosprin Tablet: इकोस्प्रिन (एस्प्रिन) टैबलेट क्या है?
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन लेने की सलाह नहीं दी जाती है। गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में इसे बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
और पढ़ें: Ranitidine : रेनिटिडिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
ऊपर दिए साइड इफेक्ट्स के अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट महसूस हो सकते हैं। जैसे:
एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन के कुछ ऐसे साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफ़ेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लीमेंट भी शामिल हैं। एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
और पढ़ें :Aceclofenac : एसिक्लोफेनाक क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन को भोजन या अल्कोहल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। एल्कोहॉल के साथ इसे लेने से अधिक नींद आना और लिवर डैमेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह दवाई भोजन और एल्कोहॉल के साथ कैसे इंटरैक्ट करती है, इसके बारे में अपने डॉक्टर से अवश्य पूछ लें।
एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन आपकी हेल्थ कंडीशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज लेनी है यह बात आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई स्थितियों पर निर्भर करती है। बिना डॉक्टर की सलाह के आप इस दवाई का सेवन कभी भी न करें। इसके साथ ही इस दवाई की अपनी मर्जी से अधिक या कम डोज भी न लें, न ही इसकी डोज में बदलाव करें।
एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन निम्नलिखित रूप में आती है?
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे एसिक्लोफेनाक + पेरासिटामोल + क्लोरजोक्साजोन की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
http://www.drugsupdate.com/generic/view/6/Aceclofenac-+-Chlorzoxazone-+-Paracetamol
https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1232/aceclofenac-paracetamol-chlorzoxazone
https://www.researchgate.net/publication/26494350_Simultaneous_estimation_of_aceclofenac_paracetamol_and_chlorzoxazone_in_tablets
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/18718143
http://www.dmpharmachd.com/product/aceclofenac-paracetamol-chlorzoxazone/
Accessed 09 Feb, 2020
Current Version
01/07/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha