मिथाइलप्रिडेंसोलोन का उपयोग गठिया, रक्त विकार, गंभीर एलर्जी समस्याओं, कैंसर, आंख, त्वचा, किडनी, आंत, फेफड़ों के रोग और इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर जैसी स्थितियों के उपचार के लिए किया जाता है। यह सूजन, दर्द और विभिन्न प्रकार की एलर्जी प्रतिक्रियाओं को कम करने के लिए उपयोग की जाती है। यह दवा विभिन्न रोगों के प्रति आपके इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया क्षमता को कम करती है ताकि आपको सूजन या दर्द कम महसूस हो। यह दवा एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड हार्मोन है।

हार्मोन डिसऑर्डर की स्थिति में अन्य दवाओं के साथ मिथाइलप्रिडेंसोलोन का भी उपयोग किया जा सकता है।
मिथाइलप्रिडेंसोलोन का सेवन सिर्फ और सिर्फ उसी प्रकार करें जैसा कि आपके पर्चे में डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया गया है। कभी भी अधिक मात्रा में मिथाइलप्रिडेंसोलोन न लें, या अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ना लें। दवा की खुराक और अवधि आपकी स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सा की प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है।
कृपया अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। भले ही दवा के सेवन के कुछ दिनों बाद ही रोग के लक्षण गायब हो जाएं, लेकिन कोर्स समाप्त होने तक दवा का सेवन जारी रखें। दवा को जल्दी बंद ना करें।
अगर आप यह दवा अचानक बंद करते हैं तो आपकी स्वास्थ स्थिति खराब हो सकती हैं और आपको बीमारी के वापसी के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जैसे कि कमजोरी, वजन में कमी, जी मचलाना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना। मिथाइलप्रिडेंसोलोन की खुराक आप सिर्फ अपने डॉक्टर के निर्देश पर ही कम या बंद करें। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
मिथाइलप्रिडेंसोलोन को सीधे प्रकाश और नमी से दूर कहीं स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। मिथाइलप्रिडेंसोलोन के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में मिथाइलप्रिडेंसोलोन को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए। जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
मिथाइलप्रिडेंसोलोन के उपयोग से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें यदि :
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान मिथाइलप्रिडेंसोलोन का उपयोग कितना जोखिम भरा है। इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। मिथाइलप्रिडेंसोलोन को लेने से पहले संभावित लाभ और हानि की जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए के अनुसार, मिथाइलप्रिडेंसोलोन की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी बी है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम कैटेगरी निम्नलिखित है :
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम होने की अधिक संभावना
X = विरोधाभाषी
N = अज्ञात
निम्नलिखित में से कोई भी परेशानी का अनुभव करने पर तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें :
आमतौर पर देखे जाने वाले दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं, पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई चिंता है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
और पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मिथाइलप्रिडेंसोलोन उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बना के रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं। इसमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हो सकती हैं। इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। बगैर अपने डॉक्टर के निर्देश के दवा को शुरू या बंद ना करें।
मिथाइलप्रिडेंसोलोन के साथ परस्पर क्रिया करने वाले उत्पादों में निम्नलिखित शामिल हैं:
मिथाइलप्रिडेंसोलोन का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
मिथाइलप्रिडेंसोलोन का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थितियां इस दवा के साथ परस्पर क्रिया कर सकती है:
मिथाइलप्रिडेंसोलोन निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Methylprednisolone. https://www.drugs.com/methylprednisolone.html. Accessed July 26, 2017
Methylprednisolone. http://www.webmd.com/drugs/2/drug-6470/methylprednisolone-oral/details. Accessed July 26, 2017
Current Version
14/07/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal