
सरफेज एसएन (surfaz sn) एक क्रीम है। इसमें बेक्लोमेटासन +नियोमायसिन+क्लोट्रिमजोल एक्टिव इनग्रीडिएंट्स के रूप में होते हैं। इस क्रीम का उपयोग स्किन इंफेक्शन के इलाज में किया जाता है। इस क्रीम में बेक्लोमेटासन एक स्टेरॉयड है, जो दिमाग में एक कैमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करके कार्य करता है। दिमाग में इस कैमिकल के बनने से हमारी त्वचा में लालिमा, सूजन और खारिश होती है। नियोमायसिन एक एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया के विकास को रोकती है और क्लोट्रिमजोल एक एंटीफंगल औषधि है, जो कवक (फंगस) के विकास को रोकती है। यह वजायनल यीस्ट, ओरल थ्रश और रिंगवॉर्म जैसे फंगस का उपचार करने में मददगार है। इस क्रीम में मौजूद यह तीनों इनग्रीडिएंट्स इंफेक्शन का प्रभावी रूप से उपचार करते हैं।
सरफेज एसएन का प्रयोग निम्नलिखित रोगों, स्थितियों और लक्ष्यों का उपचार, रोकथाम आदि के लिए किया जाता है:
सरफेज एसएन क्रीम को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको सरफेज एसएन क्रीम को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको सरफेज एसएन क्रीम को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता ना रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
अडल्ट्स के लिए डोज
बच्चों के लिए डोज
हर मरीज के मामले में सरफेज एसएन का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। दवाइयां का सेवन हमेशा ही सुरक्षित नहीं होता है। सरफेज एसएन के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
सरफेज एसएन निम्नलिखित रूप और स्ट्रेंथ में उपलब्ध है:
जैसा कि पहले ही बता दिया गया है कि इस क्रीम में बेक्लोमेटासन+नियोमायसिन+क्लोट्रिमजोल एक एक्टिव इनग्रीडिंट्स के रूप में होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह आपकी स्किन में सोखकर भ्रूण तक पहुंच सकती है। गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा, औषधि या हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। स्तनपान के दौरान इस दवाई के प्रयोग से आप कुछ समस्याओं को महसूस करती हैं तो तुरंत डॉक्टर को बताएं और इसे लेना बंद कर दें। हालांकि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
सरफेज एसएन का प्रयोग करने से पहले इसके पैकेट के ऊपर या पैकेट के अंदर के लीफलेट पर लिखी पूरी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। इससे आपको इसके साइड इफेक्टस या इससे होने वाले अन्य प्रभावों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। सरफेज एसएन क्रीम का उपयोग करने से पहले उन सभी दवाइयों की जानकारी अपने डॉक्टर को दें, जिनका आप मौजूदा समय में इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टर की सलाह पर इसे संक्रमित त्वचा के हिस्से पर लगाया जा सकता है। इस क्रीम को लगाते वक्त ध्यान रखें कि आपकी आंख, मुंह और कान इसके संपर्क में न आएं। सरफेज एसएन को प्रत्येक बार लगाने के बाद अपने हाथों को साबुन से जरूर धो लें। निर्देशित अवधि से अधिक समय तक क्रीम का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से आपको त्वचा का रंग बदलना जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यदि फिर भी आप इसे लगाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
और पढ़ें: Chlorzoxazone : क्लोरजोक्सॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स सावधानियां
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
सरफेज एसएन का डोज मिस हो जाता है तो इसे अप्लाई करें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज न लगाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें।
और पढ़ें : Chlorthalidone: क्लोरथालिडन क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
सरफेज एसएन क्रीम का इस्तेमाल करने से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी सरफेज एसएन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Clotrimazole-Betamethasone Lotion/
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-2231/clotrimazole-betamethasone-topical/details/Accessed on 10-12-2019
Betamethasone and clotrimazole topical/
https://www.drugs.com/mtm/betamethasone-and-clotrimazole-topical.html/Accessed on 10-12-2019
Surfaz SN Cream: Uses, Side Effects, Composition & Dosages/
https://docprime.com/surfaz-sn-cream-mddp/Accessed on 10-12-2019
Successful Treatment of Alopecia Areata with Topical Calcipotriol/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3412244/Accessed on 10-12-2019
Current Version
07/07/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra